मंगल कलश सजायेंगे* *वोट डालने जायेंगे* *जन जन को समझाएंगे,* *सब वोट डालने जायेंगे---- अंता।जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व तोमर जिला स्वीप प्रभारी राजवीर सिह चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिह यादव, ब्लाक स्वीप प्रभारी एवम विकास अधिकारी राधेश्याम भील एवम नगर पालिका अंता के अधिशाषी अधिकारी दीपक नागर के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में जिला सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव, रामचरण मीना के साथ स्वीप टीम अंता के सदस्य ओम मेरौठा, सुरभि खंडेलवाल, विकास मालव द्वारा सतरङ्गी सप्ताह के अंतर्गत मतदान जागरूकता हेतु मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे महिला बाल विकास विभाग, आशा सहयोगिनी, ब्राह्मण महिला संघ सहित महिला मतदाता शामिल हुई। नगर पालिका इओ दीपक नागर के अनुसार यात्रा को विकास अधिकारी राधेश्याम भील द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बैंड बाजे व पारम्परिक ढोल पर नाचती गाती सारी महिलाएं केसरिया लिबास में पंचायत समिति से कलश लेकर मतदान के नारे लगाती हुई चिकित्सालय, सीसवाली तिराहे होती हुई बारा कोटा रोड से सदभावना तिराहे पर पहुँच कर वापस पंचायत समिति आकर सभा के रूप में बैठी। जहाँ स्वीप टीम सदस्य सुरभि खंडेलवाल ने मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओ की जानकारी देते हुए मतदान की शपथ करवाई। विकास अधिकारी ने सभी को जलपान करवा कर धन्यवाद करते हुए मतदान का संदेश देकर विदा किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी चन्द्रबदन गौत्तम्, शिव शंकर मीना, सुनील मिश्रा, शुभम, हेमन्त डागल,अमित मालव, रामस्वरूप गोड,राजू बाई, भवानी शंकर, अविनाश मीना, महिला बाल विकास की सुपरवाइजर संगीता नागर, आशा सहयोगिनि निर्मला नागर,नगर पालिका से नेहा शर्मा, नेहा सेंगर, चन्द्र मोहन वेष्णव, राधाकिशन तंवर, महावीर,जगदीश सुमन सहित कई महिला पुरुष शामिल रहे।

- 12 सिटी की न्यूज़3
- नौलाईयों मे लगी आग दस बीघा का चारा जलकर हुआ खाक छीपाबड़ौद - नवीन प्रस्तावित ग्राम पंचायत गुलखेडी मे रोनू भार्गव के खेत पर अज्ञात लोगो द्वारा लगाई आग। जिससे लगभग दस बीघा खेत मे हुआ नुकसान। जानकारी के अनुसार बताया गया की खेत से गेंहू निकालने के बाद नौलाईयों लगाई गई आग से भी गौमाता के चारे का भारी नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता चलना स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन जिसने भी यह किया बहुत गलत किया है।2
- Post by1
- घायल युवक की पहचान लोकेश सालवी के रूप में हुई, जो गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मोहल्ले में लड़की से छेड़छाड़ करता था1
- झालावाड़ पीपाधाम पर भारत के सुप्रसिद्ध सन्त पीपाजी महाराज की 703 वीं जयन्ती महोत्सव में मंगलवार को सन्त श्री पीपा जी महाराज के स्थल पीपाधाम पर भजन, कीर्तनों की गूंज से वातावरण धर्ममय हो गया। प्रातःकाल की बेला में सन्तों का स्वागत के बाद भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ। सन्तों के प्रवचन में ओरछा धाम से पधारे संत श्रीकृष्ण कान्त ने भक्तमाल की महिमा बताते हुये कहा भक्तमाल की भक्ति के बिना कोई भी भक्त नहीं बन सकता है, भक्त भक्ति भगवत गुरू सकल नाम वपु एक। जिनके पत्र वन्दन किये नाशु विघ्न अनेक, भक्तमाल तीनों तापों और छहों विकारो को भी नष्ट करने की सुलभ साधना है। वृन्दावन के सन्त मुकन्ददास जी ने श्री पीपा जी महाराज की महिमा बताते हुए कहा कि ‘‘पीपा प्रताप जगत वासना नाहर को उपदेश दियो’ श्री पीपा जी महाराज की महिमा का बखान मानव जिह्वा के लिये उत्तम है। पीपाजी महाराज का इतना प्रभाव था कि उन्होंने भक्तों के साथ सिंह को भी भक्ति का उपदेश दिया। सन्त प्रवचन में अयोध्या धाम से आये सन्त रामदेवशरण जी ने पीपाजी के जीवन चरित्र की व्याख्या की। संत का स्वभाव होता है वह दूसरे का दुःख दर्द देखकर स्वयं दुःखी हो जाता है, पीपाजी महाराज इसके साक्षात् उदाहरण है। वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली ने रासलीला प्रस्तुत की। रासलीला में कई प्रेरक प्रसंगो पर भगवान के चरित्र का चित्रण किया, भजन प्रस्तुत किए, भगवान की आरती हुई भक्तों ने रासलीला का आनन्द उठाया। प्रवचन मंच पर श्री गोवर्धन धाम से आये अशोक नारायण दासजी, ध्रुवदास, ललित कृष्ण सौरव, आदि अनेक संतो ने प्रवचन में भाग लिया तथा इस आयोजन में अयोध्या जनकपुरी धाम, नेपाल, चित्रकूट, वृन्दावन, प्रयागराज आदि धामों से दर्जनों संत पधारकर पीपाजी महाराज की जयन्ती समारोह में भाग ले रहे है।2
- 🕯️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕯️ नई सराय के पास ग्राम बीसोर निवासी स्व. गोविंद जी (पुत्र श्री मोतीलाल सफेरा) का सड़क हादसे में हुआ असामयिक एवं दर्दनाक निधन अत्यंत दुखद है। इस अपूरणीय क्षति पर दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की जाती है। इस दुःखद घड़ी में, श्री बबलू प्रजापति जी (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, मढ़ी) के द्वारा पांचवा पोस्टमार्टम नंबर के साथ ही, साडोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिवंगत के निवास स्थान तक सव को वाहन से पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री बबलू प्रजापति जी द्वारा की जाएगी। एवं अहिरवार समाज संघ की ओर से बॉडी टूल किट की व्यवस्था भी की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति 🙏4
- सीएम मोहन यादव का वाराणसी दौरा: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर हैं। यहाँ वे 'एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026' में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक संबंधों को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री यहाँ 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) मॉडल को साझा करेंगे और दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।1
- झालावाड़-कोटा संभाग इकाई झालावाड़ श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति के द्वारा महावीर भगवान के जन्म कल्याण के उपलक्ष में बधाई का कार्यक्रम रखा गया। अध्यक्ष रश्मि टोंग्या ने बताया कि कार्यक्रम की शुभारंभ महावीर भगवान की आरती से की गई उसके पश्चात पधारे हुए सभी सम्मानित सदस्यों ने भगवान के जन्म कल्याणक पर एक से बढ़कर एक भजन गए।और भक्ति नृत्य किया। सचिव टीना जैन कोषाध्यक्ष रेनू जैन और महिला प्रकोष्ठ मंत्री रीना जैन ने बताया कि आने वाले सभी सदस्यों को मिठाई और केसर दी गई। बधाई कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया। समिति के अनीता जैन नीलेश जैन संगीता जैन नेहा जैन दीप्ति जैन रेखा जैन खुशबू जैन बुलबुल जैन सोनल जैन सभी सदस्य उपस्थित रहे2