Shuru
Apke Nagar Ki App…
छीपाबड़ौद में दिल दहला देने वाली वारदात राजस्थान के छीपाबड़ौद कस्बे में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश… घायल युवक की पहचान लोकेश सालवी के रूप में हुई, जो गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मोहल्ले में लड़की से छेड़छाड़ करता था
मोहम्मद अन्नू बारां
छीपाबड़ौद में दिल दहला देने वाली वारदात राजस्थान के छीपाबड़ौद कस्बे में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश… घायल युवक की पहचान लोकेश सालवी के रूप में हुई, जो गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मोहल्ले में लड़की से छेड़छाड़ करता था
More news from राजस्थान and nearby areas
- घायल युवक की पहचान लोकेश सालवी के रूप में हुई, जो गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मोहल्ले में लड़की से छेड़छाड़ करता था1
- अंता 29 मार्च , सेंट्रल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन किया गया जिसमें नन्हे नन्हे बालकों द्वारा एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों को गदगद कर दिया गया । इस मौके पर शाला निदेशक राधिका मीणा द्वारा स्कूल की प्रोग्रेस पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों को मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया गया साथ ही अभिभावकों को बालकों का हौसला बढ़ाने को लेकर प्रेरित किया गया । सर्व प्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीईओ ममता चौधरी , विकास अधिकारी राधे श्याम भील सहित प्रेस क्लब अंता के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोचर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई बाद में स्कूल के बालकों द्वारा देश भावनाओं से ओत प्रोत एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का दिल जीत लिया गया । इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी बी ई ओ ममता चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बगैर कुछ भी संभव नहीं हे शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमे उच्चाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होती हे इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती हे । इस मौके पर 10 वी बोर्ड परीक्षा मे अव्वल रहे स्कूल के मेघावी छात्रों सहित अनेक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को शाला द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से रिटायर्ड अध्यापक छोटू लाल मालव ,हरि प्रकाश मीणा सहित कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे ।7
- नौलाईयों मे लगी आग दस बीघा का चारा जलकर हुआ खाक छीपाबड़ौद - नवीन प्रस्तावित ग्राम पंचायत गुलखेडी मे रोनू भार्गव के खेत पर अज्ञात लोगो द्वारा लगाई आग। जिससे लगभग दस बीघा खेत मे हुआ नुकसान। जानकारी के अनुसार बताया गया की खेत से गेंहू निकालने के बाद नौलाईयों लगाई गई आग से भी गौमाता के चारे का भारी नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता चलना स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन जिसने भी यह किया बहुत गलत किया है।2
- 12 सिटी की न्यूज़3
- Post by1
- श्री हनुमान जी महाराज सेवा मंडल जयपुर द्वारा सामूहिक 21 वीं ध्वज पद यात्रा जयपुर से रवाना होकर शाहपुरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, श्री बद्रीनाथ जी का मंदिर,खजाने वालों का रास्ता मुर्ति मोहल जयपुर से थानागाजी अलवर 2 अप्रैल को पहुंचेंगे,प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है1
- कोटा। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को राहत और स्वाद का नया अनुभव देने के उद्देश्य से कोटा सरस डेयरी ने 50 ग्राम पैक में मेंगो फ्लेवर श्रीखण्ड लॉन्च किया है। इस नए उत्पाद का लोकार्पण संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। डेयरी अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने बताया कि सर्वे के दौरान कोचिंग विद्यार्थियों और आमजन में मेंगो श्रीखण्ड की बढ़ती मांग सामने आई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह किफायती और उपयोगी उत्पाद तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरस डेयरी उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार लगातार नए उत्पाद बाजार में लाती रही है। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्पाद गर्मी के मौसम में काफी उपयोगी साबित होगा और आमजन के लिए किफायती भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी शहरभर में आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डेयरी के प्रबंध संचालक दिलखुश मीणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राठौड़ ने बताया कि लॉन्चिंग के साथ ही 700 से अधिक पैक्स की मांग प्राप्त हो चुकी है। बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही मोबाइल वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।3
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। रेवदर में आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस के अंदर निजी स्कूलों का दबदबा रहा । रेवदर के डाक गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए । गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती का काम करते हैं । माँ की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी । खेती में सहयोग के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्कृष्ट अंक हासिल किए । उसका सपना यूपीएससी देकर सिविल सर्विस में जाने का है । आर्ट्स में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अनादरा की छात्रा आस्था ओझा ने 96% और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वरमान की उषा कुमारी ने 95% अंक हासिल कर नाम रोशन किया । साइंस में केशव विद्या मंदिर अनादरा के नरेश कुमार ने 96.80%, किरण कुमार ने 96.60 प्रतिशत और भरत कुमार ने 95.40% अंक हासिल किए हैं ।1