अलविदा राजमाता! मेवाड़ की विजयराज कुमारी का निधन 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | शिक्षा, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में रहा महत्वपूर्ण योगदान अलविदा राजमाता! मेवाड़ की विजयराज कुमारी का निधन 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | शिक्षा, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में रहा महत्वपूर्ण योगदान लक्ष्मणगढ़ । मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ का सोमवार, 14 सितंबर की देर रात 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं राजमाता के निधन से उदयपुर सहित मेवाड़ और गुजरात में शोक की लहर दौड़ गई। कच्छ के प्रतिष्ठित राजपरिवार में जन्मीं विजयराज कुमारी विवाह के बाद मेवाड़ राजपरिवार का हिस्सा बनीं। उन्होंने पारिवारिक दायित्वों के साथ शिक्षा, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी थीं। राजमाता ने 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विकास और कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सोच और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिला। शाही गारद के साथ अंतिम विदाई मंगलवार सुबह सिटी पैलेस से राजमाता की अंतिम यात्रा निकली। बड़ी संख्या में आम नागरिकों, गणमान्य लोगों और राजपरिवार से जुड़े लोगों ने अंतिम दर्शन किए। पारंपरिक शाही गारद और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनकी पार्थिव देह को मेवाड़ के ऐतिहासिक शाही श्मशान स्थल महासतियाजी ले जाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेवाड़ की परंपरा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में राजमाता विजयराज कुमारी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
अलविदा राजमाता! मेवाड़ की विजयराज कुमारी का निधन 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | शिक्षा, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में रहा महत्वपूर्ण योगदान अलविदा राजमाता! मेवाड़ की विजयराज कुमारी का निधन 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | शिक्षा, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में रहा महत्वपूर्ण योगदान लक्ष्मणगढ़ । मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ का सोमवार, 14 सितंबर की देर रात 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं राजमाता के निधन से उदयपुर सहित मेवाड़ और गुजरात में शोक की लहर दौड़ गई। कच्छ के प्रतिष्ठित राजपरिवार में जन्मीं विजयराज कुमारी विवाह के बाद मेवाड़ राजपरिवार का हिस्सा बनीं। उन्होंने पारिवारिक दायित्वों के साथ शिक्षा, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी थीं। राजमाता ने 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विकास और कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सोच और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिला। शाही गारद के साथ अंतिम विदाई मंगलवार सुबह सिटी पैलेस से राजमाता की अंतिम यात्रा निकली। बड़ी संख्या में आम नागरिकों, गणमान्य लोगों और राजपरिवार से जुड़े लोगों ने अंतिम दर्शन किए। पारंपरिक शाही गारद और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनकी पार्थिव देह को मेवाड़ के ऐतिहासिक शाही श्मशान स्थल महासतियाजी ले जाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेवाड़ की परंपरा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में राजमाता विजयराज कुमारी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
- जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर. खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है। इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है। सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।1
- विराटनगर क्षेत्र के बिलवाड़ी बस स्टैंड के पास लावारिस नवजात शिशु मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को संभाला और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी, जिसके बाद शिशु को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया1
- खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी1
- कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand1
- महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।4
- डीग जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत 1666 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार साइबर अपराधियों के कब्जे से कुल 1266 एंड्राइड मोबाइल फोन 1729 सिम कार्ड एवं 32 दो पहिया वाहन एंव 13 चार पहिया वाहन और 89 एटीएम कार्ड के साथ 73,15,210/रुपए किये जब्त डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चला रखा है विशेष अभियान साल 2026 में साइबर अपराध के विरुद्ध डीग जिला पुलिस ने की है अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई1
- जयपुर जिले के शाहपुरा खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार, एसपी के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम अमर दीप सेन डीग डीग। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई है। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के बिज्जो को गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक फायरिंग और हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसपी ने कहा- पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि वे पुलिस का सहयोग करेंगे तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।4
- वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला बंद होने के कगार पर! 5 महीने से स्टाफ को वेतन नहीं, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित मेवात। वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व कमांडो हिदायत खान ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसरों और स्टाफ को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। हॉस्टल की जर्जर इमारतों के चलते हादसे का खतरा बना हुआ है, जबकि शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हिदायत खान ने बताया कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर कल सुबह 11 बजे डीसी नूंह के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी समाज के जिम्मेदार लोगों से इस मुहिम में शामिल होकर कॉलेज को बचाने की अपील की है। उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और एडमिनिस्ट्रेटर चौधरी जाकिर हुसैन से भी कॉलेज की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। साथ ही, कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए कमेटी गठित करने, स्टाफ की कमी दूर करने और कर्मचारियों की लंबित तनख्वाह जारी करने की मांग उठाई।1