logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand

2 hrs ago
user_डीग लाइव पत्रकार
डीग लाइव पत्रकार
Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अमर दीप सेन, डीग
    4
    डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व
डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया।
श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
अमर दीप सेन, डीग
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand
    1
    कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand
कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • डीग जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत 1666 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार साइबर अपराधियों के कब्जे से कुल 1266 एंड्राइड मोबाइल फोन 1729 सिम कार्ड एवं 32 दो पहिया वाहन एंव 13 चार पहिया वाहन और 89 एटीएम कार्ड के साथ 73,15,210/रुपए किये जब्त डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चला रखा है विशेष अभियान साल 2026 में साइबर अपराध के विरुद्ध डीग जिला पुलिस ने की है अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई
    1
    डीग जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 
एमडी शौकीन खान संवादाता डीग 
डीग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत 1666 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
साइबर अपराधियों के कब्जे से कुल 1266 एंड्राइड मोबाइल फोन 1729 सिम कार्ड एवं 32 दो पहिया वाहन एंव 13 चार पहिया वाहन और 89 एटीएम कार्ड के साथ 73,15,210/रुपए किये जब्त 
डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चला रखा है विशेष अभियान 
साल 2026 में साइबर अपराध के विरुद्ध डीग जिला पुलिस ने की है अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई
    user_एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    Newspaper advertising department डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रिपोर्टर राजेश चौधरी *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश* चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। रिपोर्टर राजेश चौधरी *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश* चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।
    1
    रिपोर्टर राजेश चौधरी 



 *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया
 दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश*


चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।
रिपोर्टर राजेश चौधरी 
*गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया
दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश*
चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर
    1
    मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार, एसपी के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम अमर दीप सेन डीग डीग। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई है। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के बिज्जो को गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक फायरिंग और हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसपी ने कहा- पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि वे पुलिस का सहयोग करेंगे तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    4
    जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत
पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार, एसपी के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
अमर दीप सेन डीग डीग। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई है। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के बिज्जो को गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक फायरिंग और हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
एसपी ने कहा- पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश
इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि वे पुलिस का सहयोग करेंगे तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस अब फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी
गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल
मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने  बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.