परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अमर दीप सेन, डीग4
- कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand1
- डीग जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत 1666 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार साइबर अपराधियों के कब्जे से कुल 1266 एंड्राइड मोबाइल फोन 1729 सिम कार्ड एवं 32 दो पहिया वाहन एंव 13 चार पहिया वाहन और 89 एटीएम कार्ड के साथ 73,15,210/रुपए किये जब्त डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चला रखा है विशेष अभियान साल 2026 में साइबर अपराध के विरुद्ध डीग जिला पुलिस ने की है अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई1
- रिपोर्टर राजेश चौधरी *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश* चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। रिपोर्टर राजेश चौधरी *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश* चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।1
- मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर1
- सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा। सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा।1
- परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- मथुरा गोवर्धन रोड पर सड़क हादसा अनियंत्रित आर्टिगा कार बाइक से टकराई बाइक के उड़े परखच्चे, दो बाइक सवार युवक हुए घायल एक की हालत गंभीर घटना को सूचना पर पहुंची इलाका एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया ,कार चालक फरार बाइक सवार दतिया और कार चालक खुशीपुरा का रहने वाला बताया मथुरा गोवर्धन रोड थाना हाईवे क्षेत्र के गांव सतोहा के समीप शराब के ठेके की घटना1