Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर की सड़कों पर जमकर हुई मुक्केबाजी ' रात में पति-पत्नी के बीच जमकर चले घुसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल छतरपुर की सड़कों पर जमकर हुई मुक्केबाजी ' रात में पति-पत्नी के बीच जमकर चले घुसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
Shivkumar Jogi
छतरपुर की सड़कों पर जमकर हुई मुक्केबाजी ' रात में पति-पत्नी के बीच जमकर चले घुसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल छतरपुर की सड़कों पर जमकर हुई मुक्केबाजी ' रात में पति-पत्नी के बीच जमकर चले घुसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर की सड़कों पर जमकर हुई मुक्केबाजी ' रात में पति-पत्नी के बीच जमकर चले घुसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल1
- पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, एसडीओपी मुंगावली श्रीमति सनम बी खान एवं एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरई निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध धर्म परिवर्तन, बहला-फुसलाने, दुष्कर्म, जबरन निकाह कराए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.04.2026 को फरियादिया द्वारा उनकी 17 वर्षीय पुत्री दिनांक 05.11.2025 को अल्तामश खान निवासी चेतक ब्रिज, हबीबगंज भोपाल द्वारा पिपरई रेलवे स्टेशन पर बहला-फुसलाकर ट्रेन से भोपाल ले जाने, वहां पीड़िता का हिंदू से मुस्लिम धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किए जाने, दिनांक 07.11.2025 को प्रभात चैराहा, भोपाल के घर पर पीड़िता को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने तथा 10-15 बार विभिन्न स्थानों पर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए जाने, इसी प्रकार, पीड़िता की दो सहेलियां (उम्र 14 एवं 15 वर्ष, निवासी भोपाल) के साथ आरोपी आहत शेख निवासी जिंसी, भोपाल एवं अरहान अली निवासी जिंसी गल्ला मंडी, भोपाल द्वारा हिंदू से मुस्लिम धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराए जाने तथा उनके साथ गलत कार्य किए जाने। उक्त व्यक्ति आपस में घनिष्ठ मित्र होकर पीड़िताओं का ब्रेनवाश कर बुर्का पहनाने एवं गुप्त रूप से घूमने हेतु प्रेरित करने संबंधी रिपोर्ट लेख कराई। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना पिपरई में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 137(2), 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस, 3/4, 5 एल/6, पोस्को एक्ट, धारा 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, धारा 3(2)(व्ही) एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई है।1
- सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंक नीचे गिरा। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और बाजार की अस्थिरता को देखते हुए ही निवेश के निर्णय लें।1
- *राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेरूपुरा में उत्साह से मना प्रवेशोत्सव 2026-27, बच्चों को बांटे गए स्कूल बैग, शिक्षा का दिया संदेश* *छीपाबड़ौद - टाँचा, 18 अप्रैल 2026:* शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेरूपुरा, PEEO टाँचा में सत्र 2026-27 के तहत 'प्रवेशोत्सव कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय में स्वागत करना और नामांकन बढ़ाकर शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। *तिलक लगाकर किया स्वागत, बांटे स्कूल बैग* कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद आंगनबाड़ी और कक्षा 1 में नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने बच्चों का प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राठौर, अध्यापक राजाराम नागर, ग्राम पटेल राधेश्याम मीणा एवं समाजसेवी रघुवीर वर्मा द्वारा तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। नए बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। कई बच्चों ने तो वहीं बैग पहनकर खुशी जाहिर की। *प्रधानाध्यापक ने दिलाया शिक्षा का संकल्प* प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राठौर ने उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य सरकार और शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में स्कूल आने से न रुके। स्कूल बैग, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें जैसी सुविधाएं इसी उद्देश्य से दी जा रही हैं। आप सभी अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, पढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है।" अध्यापक राजाराम नागर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक और अब बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अभिभावक निजी स्कूलों के मोह से बचें और सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताएं। *ग्रामीणों ने की सराहना* ग्राम पटेल राधेश्याम मीणा ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को बैग वितरण करना सराहनीय कदम है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। समाजसेवी रघुवीर वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और बड़ा होकर गांव-क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की और नामांकन बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। *"एक भी बच्चा न छूटे, इस बार यही संकल्प"* विद्यालय परिवार ने 'हाउस होल्ड सर्वे' के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रवेशोत्सव पखवाड़े के दौरान डोर-टू-डोर संपर्क कर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।3
- Bhastrika Pranayam at shop chhipabarod1
- चंदेरी शहर में अब रेडी पटरी लगाने वाले गरीब मजदूर दुकानदारों की खैर नहीं। नगर पालिका ने 17 अप्रैल की दोपहर करीबन 1:00 बजे मुनादी सूचना करवाकर दुकानदारों को सूचना दी कि अगर कल से मुख्य सड़कों पर रेडी पटरी लगाकर अपने बच्चों का पालन पोषण किया तो सामान जप्त किया जाएगा और चालन बनाया जाएगा इसलिए जहां नगर पालिका ने विगत दिनों दुकान संचालित करने के लिए जगह दी थी वही अपनी-अपनी दुकान लगाए चाहे वहां ग्राहक आए या ना आए यह जवाबदारी जवाबदार अधिकारियों की नहीं है।1
- मुंगावली वार्ड नंबर 1 बनी अर्जुन कप की विजेता शानदार आतिशबाजी एवं सफल आयोजन के साथ हुआ अर्जुन कप क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट 4.0 का समापन* कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में ज्ञानालय परिवार द्वारा कराये जा रहे अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 27 बे दिन हुए 2 सेमीफाइनल एवं शानदार फाइनल मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला सेमी फाइनल मैच *वार्ड 1 बनाम कांकर* के मध्य हुआ इस मैच को वार्ड 1 ने 2 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुंदरम सिकरवार रहे। दूसरा मैच *वार्ड14 बनाम बरखेड़ा जमाल* के मध्य हुआ इस मैच को बरखेड़ा जमाल ने 3 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रजनीकांत शर्मा रहे। धमाकेदार फाइनल मैच *बरखेड़ा जमाल बनाम मुंगावली वार्ड नंबर 1* के मध्य हुआ इसमें मुंगावली वार्ड नंबर 1 ने बरखेड़ा जमाल को 3 विकेट से हराकर अर्जुन कप 4.0 अपने नाम किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुंदरम सिकरवार रहे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अशोकनगर पंचायत के खिलाड़ी कुशाग्र शर्मा,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं मैन ऑफ द सीरीज बरखेड़ा जमाल के रजनीकांत शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया,पिछोर विधायक प्रीतम लोधी,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय, मध्यप्रदेश शासन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश राजपूत के साथ अन्य सभी विभाग एवं भाजपा संगठन के पदअधिकारी उपस्थित रहे।4
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1