*मैहर में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, 30 से ज्यादा क़े काटे गए चालान, नहीं चल रहा सिफारिशो का दौर* *मैहर:* पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मैहर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम पाठक की अगुवाई में शहर के प्रमुख मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई लोगों ने सिफारिशें लगवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, बिना कागजात वाहन चलाने वाले और चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले लोगों को पकड़ कर कार्यवाही की, ईस अभियान के दौरान 30 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम पाठक ने बताया कि यह अभियान लगातार 10मई तक जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की है।
*मैहर में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, 30 से ज्यादा क़े काटे गए चालान, नहीं चल रहा सिफारिशो का दौर* *मैहर:* पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मैहर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम पाठक की अगुवाई में शहर के प्रमुख मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई लोगों ने सिफारिशें लगवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, बिना कागजात वाहन चलाने वाले और चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले लोगों को पकड़ कर कार्यवाही की, ईस अभियान के दौरान 30 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम पाठक ने बताया कि यह अभियान लगातार 10मई तक जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की है।
- *मैहर में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, 30 से ज्यादा क़े काटे गए चालान, नहीं चल रहा सिफारिशो का दौर* *मैहर:* पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मैहर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम पाठक की अगुवाई में शहर के प्रमुख मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई लोगों ने सिफारिशें लगवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, बिना कागजात वाहन चलाने वाले और चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले लोगों को पकड़ कर कार्यवाही की, ईस अभियान के दौरान 30 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम पाठक ने बताया कि यह अभियान लगातार 10मई तक जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की है।1
- रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की आवासीय अणु प्रताप कॉलोनी के टाइप 3/19 ब्लॉक की सीवरेज लाइन कई महीनों से चौक होने के कारण आसपास के ब्लॉक के निवासियों का बदबू के कारण जीना दुशवार हो रहा था। पास ही बस स्टैंड पर सुबह शाम बस का इंतजार करने वाले कॉलोनीवासियो को भी बदबू की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बस टिफिन रखने वाली महिलाओ एवं बच्चों का बदबू के चलते सांस लेना मुश्किल हो रहा था। कॉलोनी सिविल विभाग के अधिकारी एस के गौतम, तोली राम शर्मा ने सीवरेज लाइन चैक करवाई जिसके पश्चात प्रेशर से पानी मार कर ही चौक खोलने का एक मात्र रास्ता समझ आने के बाद कॉलोनी सिविल विभाग ने पूर्व पार्षद मनीष गिरी से मदद मांगी। गिरी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर पालिका फायर इंचार्ज राजेश जयपाल से अग्निश्मन वाहन कॉलोनी मै भिजवाने की विनती की। अग्निश्मन वाहन की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद कॉलोनी सिविल विभाग को सफलता मिली और लम्बे अंतराल से चली आ रही चौक पाइप लाइन को अग्निश्मन वाहन के द्वारा पानी का प्रेशर मार कर खोला गया। जिसके उपरांत वहा मौजूद कॉलोनीवासियो ने सहयोगकर्ताओ के प्रति आभार प्रकट किया। इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने मे नगर पालिका फायर विभाग इंचार्ज राजेश जयपाल,सलीम मोहम्मद, राजेश मीणा, हर्ष सफ़ेला,पूर्व पार्षद मनीष गिरी का अहम योगदान रहा। इस मौके पर मनीष गिरी ने बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़,नगर पालिका प्रशासक विवेक गरासिया, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार वाधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होने कहा की अब समय बदल गया है नगर पालिका कॉलोनीवासियो की हर समस्या के समाधान मै पूरा सहयोग करती है।3
- 15 लख रुपए खर्च कर अपने यादव समाज के सम्मेलन में शिरकत करने आए मध्य प्रदेश सूवे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। कोटा हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं और मंडल अध्यक्ष विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी 2 घंटे से मुख्यमंत्री महान यादव का थपेड़े खाकर इंतजार कर रहे थे कई कार्यकर्ता बूंदी और अन्य जगह से आए थे भूखे प्यासे थे उनका भी इंतजाम सांसद ओम बिरला के संसदीय कार्यालय से नहीं हो सका मोहन यादव का उड़न खटोला 2:00 बजे के करीब कोटा के अहोभाग्य हवाई अड्डे पर उतरा और वहां पर उनका स्वागत हुआ। कोटा के सांसद भीषण 47 डिग्री टेंपरेचर में 20 मिनट तक डॉक्टर मोहन यादव के उड़न खटोले से उतरने का उनका इंतजार करते रहे फिर उनका स्वागत किया स्पीकर ओम बिरला बहुत कम नेताओं के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं लेकिन मोहन यादव से उनके कई प्रकार के संबंध है इसलिए उनकी अगवानी और उनकी आव भगत करने पर पहुंचे। मोहन यादव ने भी अखबार एनआईएसओ से लुका चुप्पी की कोटा के दवग निडर टाइगर रमेश गांधी ने जब मोहन यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण बिल पर घेरा तो वह उसका जवाब नहीं दे पाए और मुंह छुपा कर निकल गए। सुकेत के पास एक गांव में यादव समाज की पंचायत में सामूहिक विवाह सम्मेलन रखा है जहां भीषण गर्मी में कई यादव समाज के प्रोफेसर महिलाएं अप चपेट में आ गए हैं और बीमार पड़ गए हैं 46 डिग्री टेंपरेचर में भीषण अंधड लूं के छपरा की चपेट भी मोहन यादव ओम बिड़ला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर पड़ी है लेकिन वह तो गाड़ी में ऐसी और मंच पर हाई पावर के कलर लगे होने के कारण गर्मी सहन कर गए जनता को ना तो पंख हैं और ना पानी है परेशान हाल सम्मेलन में बच्चे तड़प रहे हैं कोई सुचारु व्यवस्था नहीं है इस कार्यक्रम में 15 लाख खर्च रुपए मध्य प्रदेश सूवे की जनता की गाड़ी कमाई के खर्च करने के बादभी। मुख्यमंत्री भजनलाल की ओर से प्रोटोकॉल का रोल अदा कर रहे थे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर उन्होंने मुख्यमंत्री और अपनी ओर से भी सबसे पहला गुलदस्ता मोहन यादव को भेंट किया। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर पूयूस समरिया कोटा शहर पुलिस कप्तान ने मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव का स्वागत किया।1
- श्री मोहन जी यादव, माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के कोटा आगमन पर कोटा एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया ।। इस दौरान माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम जी बिरला व राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल जी नागर भी उपस्थित रहे।।1
- भारतीय चीज़ अब केवल देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। पारंपरिक भारतीय डेयरी उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और विदेशी लोग भी इसके स्वाद के दीवाने हो रहे हैं। पनीर से लेकर छेना, खोया और कलाड़ी जैसे कई प्रकार के भारतीय चीज़ वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में सदियों से दूध से बने उत्पादों का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन अब इन पारंपरिक चीज़ों को आधुनिक तकनीक और पैकेजिंग के साथ दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच भी भारतीय चीज़ अपनी पौष्टिकता और प्राकृतिक स्वाद के कारण खास जगह बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह भारतीय डेयरी उत्पादों को प्रमोट किया गया, तो आने वाले समय में भारतीय चीज़ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। - वीडियो स्त्रोत: प्रधानमंत्री कार्यालय (डिजिटल शाखा)1
- *कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला* === एंकर - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की,,, जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई,,, लोकसभा अध्यक्ष ने भी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए,, लोक सभा अध्यक्ष आज शहर सहित सुदूर अंचल के इलाकों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे , शाम को सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यक्रम करेंगे,, Bite ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष1
- संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे बिरला समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दे रहे दिशा-निर्देश आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला सायं 5 बजे सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास1
- रावतभाटा शहर के सिनेमा चौराहे के पास स्थित एक खुले नाले में एक गाय अचानक गिर गई। जिससे वह खुद बाहर नहीं निकल पा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई और तुरंत सहायता के प्रयास शुरू किए गए। सूचना मिलते ही रावतभाटा के समाजसेवी बालकिशन गुलाटी एवं लाला गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था करवाई। काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ गाय को बेल्ट की सहायता से बांधकर सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकाला गया। समाजसेवियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने दोनों समाजसेवियों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।1