logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बढ़ती महंगाई पर लोगों का तंज: “नोटबंदी, घरबंदी के बाद अब गैसबंदी देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है – “नोटबंदी देख लिए, घर बंदी कोरोना देख लिए, अब गैस बंदी के मजे लो… आगे और भी मजे आते रहेंगे, घबराना नहीं है।” इस पोस्ट के जरिए लोग रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। वहीं कुछ लोग सरकार से गैस की कीमतों में राहत देने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

4 hrs ago
user_Awadh News
Awadh News
Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बढ़ती महंगाई पर लोगों का तंज: “नोटबंदी, घरबंदी के बाद अब गैसबंदी देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है – “नोटबंदी देख लिए, घर बंदी कोरोना देख लिए, अब गैस बंदी के मजे लो… आगे और भी मजे आते रहेंगे, घबराना नहीं है।” इस पोस्ट के जरिए लोग रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। वहीं कुछ लोग सरकार से गैस की कीमतों में राहत देने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भूटान भारत से पेट्रोल ख़रीद कर, भूटान अपने देश में 62 रु प्रति लीटर बेचता है, ...और भारत में पेट्रोल की क़ीमत कितनी है रु 95 से रु 108 प्रति लीटर, फिर भी मोदी हैं तो मुमिकन है का स्लोगन 12 सालों से रटाया जा रहा है... ये देश हित नहीं, सरकार के साथ मिलकर विशेष लूट है चंद पूंजीपतियों की।
    1
    भूटान भारत से पेट्रोल ख़रीद कर, भूटान अपने देश में 62 रु प्रति लीटर बेचता है,
...और भारत में पेट्रोल की क़ीमत कितनी है रु 95 से रु 108 प्रति लीटर,
फिर भी मोदी हैं तो मुमिकन है का स्लोगन 12 सालों से रटाया जा रहा है...
ये देश हित नहीं, सरकार के साथ मिलकर विशेष लूट है चंद पूंजीपतियों की।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज।
स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी,
पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सीतापुर जनपद की तहसील मिश्रिख, ब्लॉक गोंदलामऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेली के गांव प्रतापपुर में लगभग 2 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत एलएनटी कंपनी द्वारा गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया और बोर्ड पर कई घरों में कनेक्शन दर्शाए गए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि आज तक गांव के एक भी घर में पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई और न ही किसी को पानी का कनेक्शन दिया गया। योजना को शुरू हुए लगभग 5 वर्ष पूरे होने को हैं, फिर भी ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से लगभग 5000 की आबादी वाले करीब 6 गांवों को पानी मिलना था, लेकिन अब तक किसी भी गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर पाइपलाइन के जॉइंट खुले पड़े हैं और सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे कभी भी मार्ग दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि एलएनटी कंपनी की लापरवाही के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है। जब इस संबंध में कंपनी के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बजट की कमी का हवाला देते हुए कहा कि “बजट नहीं होगा तो हम अपने घर से थोड़ी बनाएंगे।” ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण रानी, रामचंद्र, रवि कुमार, अभिषेक और मोहित कुमार ने बताया कि यदि जल्द ही इस योजना को पूरा नहीं किया गया तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    सीतापुर जनपद की तहसील मिश्रिख, ब्लॉक गोंदलामऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेली के गांव प्रतापपुर में लगभग 2 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत एलएनटी कंपनी द्वारा गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया और बोर्ड पर कई घरों में कनेक्शन दर्शाए गए हैं।
लेकिन हकीकत यह है कि आज तक गांव के एक भी घर में पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई और न ही किसी को पानी का कनेक्शन दिया गया। योजना को शुरू हुए लगभग 5 वर्ष पूरे होने को हैं, फिर भी ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से लगभग 5000 की आबादी वाले करीब 6 गांवों को पानी मिलना था, लेकिन अब तक किसी भी गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा कई जगहों पर पाइपलाइन के जॉइंट खुले पड़े हैं और सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे कभी भी मार्ग दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि एलएनटी कंपनी की लापरवाही के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है।
जब इस संबंध में कंपनी के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बजट की कमी का हवाला देते हुए कहा कि “बजट नहीं होगा तो हम अपने घर से थोड़ी बनाएंगे।”
ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीण रानी, रामचंद्र, रवि कुमार, अभिषेक और मोहित कुमार ने बताया कि यदि जल्द ही इस योजना को पूरा नहीं किया गया तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_Ankitsinghtomar
    Ankitsinghtomar
    पत्रकार महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीयूष दीक्षित की रिपोर्ट गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा संसारपुर में नेशनल हाईवे 730 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर लगे पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या UP 22 AT 6376 ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे पोल को जल्द ठीक कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    पीयूष दीक्षित की रिपोर्ट 
गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा संसारपुर में नेशनल हाईवे 730 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर लगे पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या UP 22 AT 6376 ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। 
लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे पोल को जल्द ठीक कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_पीयूष दीक्षित दैनिक जागरण संवा
    पीयूष दीक्षित दैनिक जागरण संवा
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by Jagtar singh
    1
    Post by Jagtar singh
    user_Jagtar singh
    Jagtar singh
    Media company मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अपनी गरीबी का हवाला देकर अपनी शादी में बुलाया था एक फोन आने के बाद विधायक उसके घर पहुँचे और उन्होंने न सिर्फ़ उसकी शादी में पंचहड़ दी बल्कि आर्थिक रूप से मदद भी की The हिंदी ख़बर को फॉलो जरूर करें और साथ ही पोस्ट को शेयर भी करें
    1
    अपनी गरीबी का हवाला देकर अपनी शादी में बुलाया था एक फोन आने के बाद विधायक उसके घर पहुँचे और उन्होंने न सिर्फ़ उसकी शादी में पंचहड़ दी बल्कि आर्थिक रूप से मदद भी की
The हिंदी ख़बर को फॉलो जरूर करें और साथ ही पोस्ट को शेयर भी करें
    user_सुमित शर्मा {पत्रकार}
    सुमित शर्मा {पत्रकार}
    Local News Reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुर्सी थाने के अंतर्गत जो घटना हुई थी उसमें बुलडोजर कार्यवाही पूर्ण कराई जाए नहीं तो 12 तारीख तक लाखन आर्मी महाआंदोलन के लिए बाध्य होगी
    1
    कुर्सी थाने के अंतर्गत जो घटना हुई थी उसमें बुलडोजर कार्यवाही पूर्ण कराई जाए नहीं तो 12 तारीख तक लाखन आर्मी महाआंदोलन के लिए बाध्य होगी
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्रदेश अध्यक
    लाखन आर्मी उत्तरी प्रदेश अध्यक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी एमआरपी 1777, वसूली 2200 भारत गैस एजेंसी में ब्लैक का खेल! भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर कमर्शियल सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी का आरोप है। जहां सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वहीं ग्राहकों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे ले रहा है तो वीडियो दें, कार्रवाई होगी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह खेल कर्मचारियों तक सीमित है या इसके तार ऊपर तक जुड़े हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी
एमआरपी 1777, वसूली 2200 भारत गैस एजेंसी में ब्लैक का खेल! भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर कमर्शियल सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी का आरोप है। जहां सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वहीं ग्राहकों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे ले रहा है तो वीडियो दें, कार्रवाई होगी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह खेल कर्मचारियों तक सीमित है या इसके तार ऊपर तक जुड़े हैं।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.