logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौत बनकर घरों के ऊपर झूल रही 11000 लाइन,बल्ली के भरोसे बिजली व्यवस्था,आंधी में उसने भी दिया धोखा मौत बनकर घरों के ऊपर झूल रही 11000 लाइन,बल्ली के भरोसे बिजली व्यवस्था,आंधी में उसने भी दिया धोखा हरदोई। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। यहां 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन लकड़ी की बल्ली के सहारे घरों की छतों के ऊपर से गुजारी गई है। हालात ये हैं कि हर आंधी-बारिश में यह बल्ली जवाब दे जाती है और तार टूटकर घरों पर गिरते हैं,लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। आंझी शाहाबाद पावरहाउस के अंतर्गत जमुरा फीडर के हसनापुर गांव में बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। लकड़ी की बल्ली के सहारे टिकी 11000 लाइन कई बार हादसों को न्योता भी दे चुकी है। हाल ही में आई आंधी-बारिश में बल्ली टूट गई, जिससे हाईटेंशन तार फिर से घरों की छतों पर आ गिरे। ग्रामीणों का कहना है कि ये कोई पहली घटना नहीं है,सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने वाली कहावत यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। कई बार तार टूट चुके हैं, कई लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, लेकिन विभाग हर बार आंख मूंद कर हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। सवाल यह भी है कि आखिर कब तक विभाग कागजी घोड़े दौड़ाकर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहेगा,जबकि जमीनी हकीकत लोगों की जान ले रही है। गांव के राम नरेश, राकेश, लालजीत, देवी चरण, राजेश, सुशील समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग और अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। तार टूटकर छतों पर गिरते हैं, घरों में करंट दौड़ जाता है कई लोग करंट लगने से घायल हो चुके हैं, ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। लेकिन विभाग ने अब तक न तो लाइन हटाई और न ही कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था की,जिससे उसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां हालात इतने बदतर हैं कि हर बारिश के साथ गांव में डर की बिजली पहले दौड़ती है, करंट बाद में। लगता है मानो विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, ताकि बाद में लीपापोती कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाए। बिजली विभाग की यह लापरवाही साफ तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ ही नही हत्या करने का प्रयास के समान है।

11 hrs ago
user_Journalist,Sandeep Kumar
Journalist,Sandeep Kumar
Voice of people शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई: 7 वर्षीय मासूम का शव मक्के के खेत में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में 7 वर्षीय मासूम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार बालक 1 मई को घर से मेला देखने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस संबंध में 2 मई को बालक के पिता अकील पुत्र समीदुल हसन ने थाना मल्लावां में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। बालक की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार प्रयासरत थीं। इसी बीच 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    हरदोई: 7 वर्षीय मासूम का शव मक्के के खेत में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में 7 वर्षीय मासूम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार बालक 1 मई को घर से मेला देखने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
इस संबंध में 2 मई को बालक के पिता अकील पुत्र समीदुल हसन ने थाना मल्लावां में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। बालक की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार प्रयासरत थीं।
इसी बीच 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रिश्ते हुए कलंकित -पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव,इलाके में मचा हड़कंप शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना देवीदयाल डिग्री कॉलेज से कुछ दुरी पर बबुराई हार की है,जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्तों के मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम बुलाई, घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से हर बिंदु की जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    रिश्ते हुए कलंकित -पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव,इलाके में मचा हड़कंप
शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना देवीदयाल डिग्री कॉलेज से कुछ दुरी पर बबुराई हार की है,जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्तों के मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम बुलाई, घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से हर बिंदु की जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    Voice of people शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आल्हागंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अरविन्द कुमार बने नगर अध्यक्ष शाहजहांपुर/आल्हागंज। नगर आल्हागंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान अरविन्द कुमार को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मंडल संगठन सचिव पुरुषोत्तम गौतम, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल कठेरिया एवं जिला महामंत्री एडवोकेट रिंशू डागा की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष विकास कुमार कठेरिया द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रभारी आयुम अहमद (आल्हागंज), आदेश कुमार (तहसील उपाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार (तहसील प्रचारक), अबनीश कुमार वर्मा, सौरभ वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया
    2
    आल्हागंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अरविन्द कुमार बने नगर अध्यक्ष
शाहजहांपुर/आल्हागंज। नगर आल्हागंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान अरविन्द कुमार को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में मंडल संगठन सचिव पुरुषोत्तम गौतम, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल कठेरिया एवं जिला महामंत्री एडवोकेट रिंशू डागा की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष विकास कुमार कठेरिया द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस मौके पर प्रभारी आयुम अहमद (आल्हागंज), आदेश कुमार (तहसील उपाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार (तहसील प्रचारक), अबनीश कुमार वर्मा, सौरभ वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    1 hr ago
  • विक्रमपुर चकौरा में गाय घायल होने पर बवाल, भाला मारने और कील लगने के दावों से मामला गरमाया
    1
    विक्रमपुर चकौरा में गाय घायल होने पर बवाल, भाला मारने और कील लगने के दावों से मामला गरमाया
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    1
    Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    user_पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *थाना टडियावां पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 25000 रुपए का ईनामियां 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल(बिना नम्बर की) , 02 जोड झाले, 04 अगूठी (पीली धातू) व अवैध शस्त्र बरामद करने के सम्बन्ध में-*
    2
    *थाना टडियावां पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 25000 रुपए का ईनामियां 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल(बिना नम्बर की) , 02 जोड झाले, 04 अगूठी (पीली धातू) व अवैध शस्त्र बरामद करने के सम्बन्ध में-*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    17 min ago
  • “भूमि पैमाइश में गड़बड़ी पर भड़का किसान यूनियन, कानूनगो पर कार्रवाई की मांग”
    1
    “भूमि पैमाइश में गड़बड़ी पर भड़का किसान यूनियन, कानूनगो पर कार्रवाई की मांग”
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.