Shuru
Apke Nagar Ki App…
बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, अभियुक्त राय सिंह द्वारा अपनी पत्नी को 10 दिन पूर्व धोखे से कुए पर ले जाकर करने की मारने की नीयत से कुएं में दिया था धक्का, पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज पत्नी द्वारा मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाने से पत्नी दिया घटना को अंजाम रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव का है मामला
Giriraj regar reporter
बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, अभियुक्त राय सिंह द्वारा अपनी पत्नी को 10 दिन पूर्व धोखे से कुए पर ले जाकर करने की मारने की नीयत से कुएं में दिया था धक्का, पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज पत्नी द्वारा मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाने से पत्नी दिया घटना को अंजाम रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव का है मामला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुसनेर के डग रोड तिराहे पर मंगलवार रात एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे कड़ियां निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया; घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस जांच कर रही है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई गोलीबारी में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सुसनेर क्षेत्र के मगीशपुर के पास घटी, जिसके बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- मंदसौर जिले में किसानों की हालत दहनी यहां किसानों को अनदेखा किया जा रहा है भाव पर व्यापारी ले रहा है फासले जो भावांतर योजना से अलग है कहां जाएगा किसान क्या काम भूमि वाले को जीने का अधिकार नहीं है क्या 100 करो चतु करो जमीदारों की सरकार है क्या है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार होना चाहिए1
- गंगधार झालावाड़ ससुराल में युवक ने लगाया मौत का फंदा, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के देवरिया काँवल गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ रावतपुरा निवासी 32 वर्षीय भंवर लाल मेघवाल ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और उसकी पत्नी गुजरात में मजदूरी करते थे और हाल ही में ससुराल मिलने आए थे। परिजनों के अनुसार, जब घर के सदस्य चौमहला कपड़े लेने गए थे, पीछे से भंवर लाल का शव सामुदायिक भवन में फंदे से लटका मिला। गंगधार पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और चौमहला मोर्चरी पहुँचाया। परिजनों ने उठाए सवालः आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या का संदेह जताया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जाँच कर रही है।3
- चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, बढ़ता आक्रोश — पूर्व विधायक की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में खुलासे की चेतावनी बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस! 4 दिन बाद भी नहीं खुली लूट की गुत्थी — पूर्व विधायक के नेतृत्व में फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम बारां जिले के हरनावदाशाहजी। कस्बे में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को मंगलवार को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के बीच इस मामले का खुलासा नहीं होने से आमजन में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार शाम को बढ़ते जनाक्रोश के बीच छबड़ा-छीपाबड़ौद के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाधिकारी के नाम एएसआई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर ही सीआई को बुलाने की मांग भी उठाई गई, लेकिन सीआई मौके पर नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक राठौड़ की अगुवाई में एएसआई डालूराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर वार्ता कर लूट की वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग रखी गई। पुलिस के सुस्त रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे में पिछले दिनों कुशवाह मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए मारपीट की और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से ही क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें खेतों से पानी की मोटर चोरी, अकलेरा मार्ग स्थित बस स्टैंड के ढाबे पर चोरी, नयागांव बंजारी में दीवार तोड़कर चोरी, सूने मकानों के ताले तोड़ना, बाइक और मोबाइल चोरी जैसी वारदातें शामिल हैं। इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो आमजन को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बाबूलाल टाटू, अरबाज खान, देवेंद्र पंचोली, मोहित गुप्ता, राजेश मेवाड़ा, सद्दाम मेव, मुबारिक मंसूरी, रानू बना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार बढ़ती वारदातों और पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते हरनावदाशाहजी कस्बे में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, अब सबकी नजरें पुलिस की कार्रवाई और लूट के खुलासे पर टिकी हैं। सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश कुशवाह मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं। फुटेज में बदमाश घटना के बाद एक छोटी गली से होते हुए बाजार की ओर भागते नजर आ रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिर के पास भी उनकी गतिविधियां दिखाई दी हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर तलाश तेज कर दी है। खुलासा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से कस्बे में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर इस लूट की वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग और आमजन के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- राल्सा के ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ व तालुका विधिक सेवा समिति चौमहला के निर्देशन में 5 मई 2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोलवी (चौमहला) में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पैनल अधिवक्ता मो. असगर अली ने विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार, बच्चों के अधिकार-कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह व घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर जानकारी दी। स्कूलों में ‘कोर्ट वाली दीदी’ शिकायत पेटी लगाने और विधिक साक्षरता क्लब बनाने की जानकारी भी दी गई। शिविर में साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड लाइन 1098 और पुलिस सहायता 112 की जानकारी देते हुए बाल विवाह से दूर रहने व नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चेतन मोरी सहित विद्यालय स्टाफ व शिक्षक उपस्थित रहे।1
- गरोठ उज्जैन फोरलेन एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा टला आज दोपहर करीब 12:30 बजे एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सतर्कता और सुरक्षित ड्राइविंग ही सबसे बड़ा बचाव है।1
- सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: बाइक के सामने अचानक आई गाय, जोरदार भिड़ंत में युवक और गाय दोनों ने गंवाई जान झालावाड़ जिले के मनोहरथाना: क्षेत्र के बलबटपुरा जोड़ दड़ावट मार्ग पर मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां चलती मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने से दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक और गाय, दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस एएसआई छोटूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी सुजान सिंह (25 वर्ष) पुत्र शोराम गुर्जर के रूप में हुई है। मंगलवार को सुजान सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बलबटपुरा जोड़ दड़ावट के समीप सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय उसके वाहन के सामने आ गई। रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार सुजान सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल सुजान सिंह को उसका भाई लाखन सिंह, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- मंदसौर जिले की देंथली बुजुर्ग पंचायत के बिच का खेड़ा मार्ग पर गंदगी पसरी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग की साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं।1