सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: बाइक के सामने अचानक आई गाय, जोरदार भिड़ंत में युवक और गाय दोनों ने गंवाई जान झालावाड़ जिले के मनोहरथाना: क्षेत्र के बलबटपुरा जोड़ दड़ावट मार्ग पर मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां चलती मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने से दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक और गाय, दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस एएसआई छोटूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी सुजान सिंह (25 वर्ष) पुत्र शोराम गुर्जर के रूप में हुई है। मंगलवार को सुजान सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बलबटपुरा जोड़ दड़ावट के समीप सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय उसके वाहन के सामने आ गई। रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार सुजान सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल सुजान सिंह को उसका भाई लाखन सिंह, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: बाइक के सामने अचानक आई गाय, जोरदार भिड़ंत में युवक और गाय दोनों ने गंवाई जान झालावाड़ जिले के मनोहरथाना: क्षेत्र के बलबटपुरा जोड़ दड़ावट मार्ग पर मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां चलती मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने से दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक और गाय, दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस एएसआई छोटूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी सुजान सिंह (25 वर्ष) पुत्र शोराम गुर्जर के रूप में हुई है। मंगलवार को सुजान सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बलबटपुरा जोड़ दड़ावट के समीप सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय उसके वाहन के सामने आ गई। रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार सुजान सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल सुजान सिंह को उसका भाई लाखन सिंह, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
- चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, बढ़ता आक्रोश — पूर्व विधायक की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में खुलासे की चेतावनी बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस! 4 दिन बाद भी नहीं खुली लूट की गुत्थी — पूर्व विधायक के नेतृत्व में फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम बारां जिले के हरनावदाशाहजी। कस्बे में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को मंगलवार को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के बीच इस मामले का खुलासा नहीं होने से आमजन में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार शाम को बढ़ते जनाक्रोश के बीच छबड़ा-छीपाबड़ौद के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाधिकारी के नाम एएसआई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर ही सीआई को बुलाने की मांग भी उठाई गई, लेकिन सीआई मौके पर नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक राठौड़ की अगुवाई में एएसआई डालूराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर वार्ता कर लूट की वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग रखी गई। पुलिस के सुस्त रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे में पिछले दिनों कुशवाह मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए मारपीट की और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से ही क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें खेतों से पानी की मोटर चोरी, अकलेरा मार्ग स्थित बस स्टैंड के ढाबे पर चोरी, नयागांव बंजारी में दीवार तोड़कर चोरी, सूने मकानों के ताले तोड़ना, बाइक और मोबाइल चोरी जैसी वारदातें शामिल हैं। इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो आमजन को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बाबूलाल टाटू, अरबाज खान, देवेंद्र पंचोली, मोहित गुप्ता, राजेश मेवाड़ा, सद्दाम मेव, मुबारिक मंसूरी, रानू बना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार बढ़ती वारदातों और पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते हरनावदाशाहजी कस्बे में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, अब सबकी नजरें पुलिस की कार्रवाई और लूट के खुलासे पर टिकी हैं। सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश कुशवाह मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं। फुटेज में बदमाश घटना के बाद एक छोटी गली से होते हुए बाजार की ओर भागते नजर आ रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिर के पास भी उनकी गतिविधियां दिखाई दी हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर तलाश तेज कर दी है। खुलासा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से कस्बे में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर इस लूट की वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग और आमजन के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ स्थित नांदनी जागीर स्कूल में शिक्षकों पर एक युवक को गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगा है। युवक ने शिक्षकों के देरी से आने पर सवाल उठाया था, जिसके बाद यह विवाद गहराया। छात्रों ने प्रदर्शन कर रोड जाम किया, जिसके बाद प्रशासन ने प्राचार्य को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांगें मान लीं।1
- सारंगपुर में गौ हत्या के आरोपियों के अवैध मकानो पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर राजगढ़ जिले के सारंगपुर में गोवंश हत्या के मामले में प्रशासन ने 6 मई बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया है। पटेलवाड़ी क्षेत्र में गोकशी के आरोपी आमीन और जफर उर्फ भईयू के मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। 3 मई 2026 की रात को पुलिस ने पटेलवाड़ी के जंगल में गो हत्या करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा था। मौके से गोमांस के अवशेष और धारदार हथियार (छुरी, कुल्हाड़ी, फावड़ा) बरामद किए गए थे। इस मामले में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से एक आरोपी को हाल ही में पकड़ा गया है और अन्य की तलाश जारी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा की गई शिकायत और नगरपालिका की रिपोर्ट के बाद तहसीलदार आकाश शर्मा और पुलिस टीम ने यह सख्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी और हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।1
- बारां कृषि विभाग में ACB की कार्रवाई , ACB ने ज्वाइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को किया ट्रैप, एक परिवादी से तीन हजार ओर एक अन्य परिवादी से 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बारां एसीबी एएसपी कालूराम ने दिया कार्रवाई को अंजाम,, दो परिवादीयों से कुल 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, खाद बीज विक्रेताओं से स्टॉक रजिस्टर वेरीफाई करने के बदले मांगी थी रिश्वत,1
- छीपाबड़ौद के स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत 'समुद्र मंथन प्राणायाम' का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास अभी से 2026 के बड़े आयोजन के लिए उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, अभियुक्त राय सिंह द्वारा अपनी पत्नी को 10 दिन पूर्व धोखे से कुए पर ले जाकर करने की मारने की नीयत से कुएं में दिया था धक्का, पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज पत्नी द्वारा मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाने से पत्नी दिया घटना को अंजाम रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव का है मामला1
- गोकश करने वालो पर हुई कार्यवाही ,क्या बोले। सारंगपुर में एसडीएम रोहित बम्हौरे,सख्त कड़ा संदेश1
- सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: बाइक के सामने अचानक आई गाय, जोरदार भिड़ंत में युवक और गाय दोनों ने गंवाई जान झालावाड़ जिले के मनोहरथाना: क्षेत्र के बलबटपुरा जोड़ दड़ावट मार्ग पर मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां चलती मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने से दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक और गाय, दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस एएसआई छोटूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी सुजान सिंह (25 वर्ष) पुत्र शोराम गुर्जर के रूप में हुई है। मंगलवार को सुजान सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बलबटपुरा जोड़ दड़ावट के समीप सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय उसके वाहन के सामने आ गई। रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार सुजान सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल सुजान सिंह को उसका भाई लाखन सिंह, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1