Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारां कृषि विभाग में ACB की कार्रवाई , ACB ने ज्वाइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को किया ट्रैप, एक परिवादी से तीन हजार ओर एक अन्य परिवादी से 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बारां एसीबी एएसपी कालूराम ने दिया कार्रवाई को अंजाम,, दो परिवादीयों से कुल 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, खाद बीज विक्रेताओं से स्टॉक रजिस्टर वेरीफाई करने के बदले मांगी थी रिश्वत,
इंसाफ अली पत्रकार छीपाबड़ौद
बारां कृषि विभाग में ACB की कार्रवाई , ACB ने ज्वाइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को किया ट्रैप, एक परिवादी से तीन हजार ओर एक अन्य परिवादी से 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बारां एसीबी एएसपी कालूराम ने दिया कार्रवाई को अंजाम,, दो परिवादीयों से कुल 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, खाद बीज विक्रेताओं से स्टॉक रजिस्टर वेरीफाई करने के बदले मांगी थी रिश्वत,
More news from राजस्थान and nearby areas
- सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: बाइक के सामने अचानक आई गाय, जोरदार भिड़ंत में युवक और गाय दोनों ने गंवाई जान झालावाड़ जिले के मनोहरथाना: क्षेत्र के बलबटपुरा जोड़ दड़ावट मार्ग पर मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां चलती मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने से दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक और गाय, दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस एएसआई छोटूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी सुजान सिंह (25 वर्ष) पुत्र शोराम गुर्जर के रूप में हुई है। मंगलवार को सुजान सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बलबटपुरा जोड़ दड़ावट के समीप सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय उसके वाहन के सामने आ गई। रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार सुजान सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल सुजान सिंह को उसका भाई लाखन सिंह, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, बकानी :- रटलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,26अप्रैल को पत्नी पर जानलेवा हमलावर अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार, अभियुक्त राय सिंह द्वारा अपनी पत्नी को 10 दिन पूर्व धोखे से कुए पर ले जाकर करने की मारने की नीयत से कुएं में दिया था धक्का, पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज पत्नी द्वारा मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाने से पत्नी दिया घटना को अंजाम रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव का है मामला1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ स्थित नांदनी जागीर स्कूल में शिक्षकों पर एक युवक को गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगा है। युवक ने शिक्षकों के देरी से आने पर सवाल उठाया था, जिसके बाद यह विवाद गहराया। छात्रों ने प्रदर्शन कर रोड जाम किया, जिसके बाद प्रशासन ने प्राचार्य को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांगें मान लीं।1
- सारंगपुर में गौ हत्या के आरोपियों के अवैध मकानो पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर राजगढ़ जिले के सारंगपुर में गोवंश हत्या के मामले में प्रशासन ने 6 मई बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया है। पटेलवाड़ी क्षेत्र में गोकशी के आरोपी आमीन और जफर उर्फ भईयू के मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। 3 मई 2026 की रात को पुलिस ने पटेलवाड़ी के जंगल में गो हत्या करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा था। मौके से गोमांस के अवशेष और धारदार हथियार (छुरी, कुल्हाड़ी, फावड़ा) बरामद किए गए थे। इस मामले में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से एक आरोपी को हाल ही में पकड़ा गया है और अन्य की तलाश जारी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा की गई शिकायत और नगरपालिका की रिपोर्ट के बाद तहसीलदार आकाश शर्मा और पुलिस टीम ने यह सख्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी और हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।1
- रामगंजमंडी उपखण्ड क्षेत्र में सोमवार दोपहर को भी अचानक मौसम बदला, जहां तेज आंधी के साथ बारिश और चने के आकार के ओले गिरे। यह लगातार तीसरा दिन है जब क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई जगह जलभराव हुआ है।3
- जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल द्वारा एक ट्रक ड्राइवर से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता दिख रहा है। हैरानी है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि वह एक संघ का महासचिव भी है।1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर में साढ़े तीन करोड़ से बने नए सिविल अस्पताल भवन से शिफ्टिंग से पहले ही हजारों के नल चोरी हो गए। निर्माण एजेंसी ने भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन न होने से अस्पताल चालू नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- कोटा के घोसी मोहल्ले में एक तीन मंजिला मकान मरम्मत के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, बचाव अभियान जारी है।1
- ग्राम विकास रथ का दाँता-केलवाड़ा में भव्य स्वागत, योजनाओं की दी जानकारी जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली किशनगंज-शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के समरानिया मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत दाँता व केलवाड़ा में राजस्थान सरकार के “ग्राम विकास रथ” का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यह रथ जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों ने रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की। किसानों, महिलाओं, युवाओं व मजदूरों को योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए योजनाओं से जुड़ने की इच्छा जताई।1