logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर : ट्रक ड्राइवर से RTO इंस्पेक्टर की बेरहमी, वीडियो वायरल जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उसके गार्ड द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का महासचिव भी है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

1 hr ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
1 hr ago

जयपुर : ट्रक ड्राइवर से RTO इंस्पेक्टर की बेरहमी, वीडियो वायरल जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उसके गार्ड द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का महासचिव भी है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी सहित उपखण्ड क्षेत्र में सोमवार दोपहर को फिर बिगड़ा मौसम तेज़ रफ़्तार आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी लगातार तीन दिनों से रोज़ आंधी तूफान का सिलसिला जारी रविवार को भी उपखण्ड क्षेत्र के कहीं गांवों में तेज़ रफ़्तार आंधी के साथ बारिश हुईं जिससे जगह जगह जलभराव जैसी स्थिति बनीं रहीं वहीं आज़ फिर दिनभर कि उमस गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और तेज़ धूल भरी आंधी तूफान के बिजली चमक मेघगर्जन वज्रपात के रिमझिम बारिश शुरू हो गई कहीं जगहों पर बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे
    3
    रामगंजमंडी सहित उपखण्ड क्षेत्र में सोमवार दोपहर को फिर बिगड़ा मौसम तेज़ रफ़्तार आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी लगातार तीन दिनों से रोज़ आंधी तूफान का सिलसिला जारी रविवार को भी उपखण्ड क्षेत्र के कहीं गांवों में तेज़ रफ़्तार आंधी के साथ बारिश हुईं जिससे जगह जगह जलभराव जैसी स्थिति बनीं रहीं वहीं आज़ फिर दिनभर कि उमस गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और तेज़ धूल भरी आंधी तूफान के बिजली चमक मेघगर्जन वज्रपात के रिमझिम बारिश शुरू हो गई कहीं जगहों पर बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उसके गार्ड द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का महासचिव भी है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
    1
    जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उसके गार्ड द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का महासचिव भी है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रामगंजमंडी के चेचट क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवक नशे की हालत में गलियों में घूमते हुए घरों और रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ करने लगे। मामला बीती देर रात का बताया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर घर के बाहर लगे कैमरे को तोड़ते हुए एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।
    1
    रामगंजमंडी के चेचट क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवक नशे की हालत में गलियों में घूमते हुए घरों और रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ करने लगे। मामला बीती देर रात का बताया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर घर के बाहर लगे कैमरे को तोड़ते हुए एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • झालावाड़-जिले मे तेज बारिश एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई थी, जिसका असर झालावाड़ जिले सहित कई क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। क्षेत्र में लगातार हो रही बे-मौसम बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि ने हालात गंभीर बना दिए हैं। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि जारी रहने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर कृषि उपज मंडी पर भी पड़ा है, जहां समर्थन मूल्य पर लाया गया गेहूं एवं अन्य कृषि जिन्स भीगकर खराब हो रही हैं। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में किसानों का माल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में खुले में रखा हुआ है, जिससे नुकसान लगातार बढ़ रहा है। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं भीगकर फूल रहा है और उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि सरकार द्वारा फरवरी माह से पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन खरीदी का समय निर्धारित नहीं होने और व्यवस्थाएं समय पर नहीं होने के कारण किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अब जब फसल मंडी में पहुंच रही है, तब प्राकृतिक आपदा और अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कठिन मेहनत से फसल तैयार कर मंडी तक लाते हैं, लेकिन वहां अव्यवस्था और देरी के कारण उनका माल खराब हो रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि इस समय क्षेत्र में शादी-विवाह के कार्यक्रम भी चल रहे हैं, जिन पर भी तेज आंधी और ओलावृष्टि का असर पड़ा है और वहां भी नुकसान की स्थिति बनी हुई है। किसानों का कहना है कि हर बार प्रकृति उनका साथ नहीं दे रही है, ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह समय पर खरीदी और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करे। भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगें: कृषि उपज मंडियों में पर्याप्त शेड (आवरण) की व्यवस्था की जाए समर्थन मूल्य पर खरीदी तत्काल, समयबद्ध और सुचारू रूप से शुरू की जाए किसानों की उपज को सुरक्षित रखने हेतु आपातकालीन प्रबंधन लागू किया जाए प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए मुकेश मेहर ने कहा कि यदि समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तो किसान आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होगा।
    4
    झालावाड़-जिले मे तेज बारिश एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई थी, जिसका असर झालावाड़ जिले सहित कई क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। क्षेत्र में लगातार हो रही बे-मौसम बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि ने हालात गंभीर बना दिए हैं। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि जारी रहने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इसका सीधा असर कृषि उपज मंडी पर भी पड़ा है, जहां समर्थन मूल्य पर लाया गया गेहूं एवं अन्य कृषि जिन्स भीगकर खराब हो रही हैं। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में किसानों का माल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में खुले में रखा हुआ है, जिससे नुकसान लगातार बढ़ रहा है। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं भीगकर फूल रहा है और उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि सरकार द्वारा फरवरी माह से पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन खरीदी का समय निर्धारित नहीं होने और व्यवस्थाएं समय पर नहीं होने के कारण किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अब जब फसल मंडी में पहुंच रही है, तब प्राकृतिक आपदा और अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
कठिन मेहनत से फसल तैयार कर मंडी तक लाते हैं, लेकिन वहां अव्यवस्था और देरी के कारण उनका माल खराब हो रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि इस समय क्षेत्र में शादी-विवाह के कार्यक्रम भी चल रहे हैं, जिन पर भी तेज आंधी और ओलावृष्टि का असर पड़ा है और वहां भी नुकसान की स्थिति बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि हर बार प्रकृति उनका साथ नहीं दे रही है, ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह समय पर खरीदी और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगें:
कृषि उपज मंडियों में पर्याप्त शेड (आवरण) की व्यवस्था की जाए
समर्थन मूल्य पर खरीदी तत्काल, समयबद्ध और सुचारू रूप से शुरू की जाए
किसानों की उपज को सुरक्षित रखने हेतु आपातकालीन प्रबंधन लागू किया जाए
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए
मुकेश मेहर ने कहा कि यदि समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तो किसान आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होगा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • दिनभर की भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़-पौधे और बिजली के खंभे गिरने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, तेज बारिश और ओलों से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
    1
    दिनभर की भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।
आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़-पौधे और बिजली के खंभे गिरने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, तेज बारिश और ओलों से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
    user_Deepak संवाददाता
    Deepak संवाददाता
    Court reporter Jhalrapatan, Jhalawar•
    17 hrs ago
  • Post by गोविंद लाल
    1
    Post by गोविंद लाल
    user_गोविंद लाल
    गोविंद लाल
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रामगंजमंडी कार्यक्रम के संयोजक पूर्व चेयरमैन श्री अखिलेश मेड़तवाल ने बताया कि इस अवसर पर रामगंजमंडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस विजय का जश्न मनाया।उन्होंने बताया कि रामगंजमंडी में अस्थायी रूप से निवास कर रहे पश्चिम बंगाल के मूल निवासी नागरिकों को चुनाव पूर्व अपने गृह राज्य भेजने के लिए प्रेरित किया गया था। इन सभी ने वहां जाकर न केवल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया, बल्कि पार्टी के समर्थन में सक्रिय प्रचार-प्रसार भी किया।विजय उत्सव के अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के इन नागरिकों—जिनमें महिलाओं की भी बड़ी संख्या शामिल थी—का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी की भाजपा की जीत की खुशियां साझा की गईं। पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने पारंपरिक काली माता की किलकारी लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने देश के लोग पूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना में विश्वास वक्त किया और पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों की सरकार भाजपा को सौंपी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र जैन, गोपाल गर्ग (जिला कोषाध्यक्ष), जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री उमेश महेश्वरी, मंडल महामंत्री धर्मपाल घटोद, मंडल महामंत्री लोकेश अचोलिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मिणी गहलोत मंडल मंत्री महेश नामदेव, मंडल मंत्री पप्पू मराठा, युवा नेता अंकुर डांगी, पार्षद सतीश गौतम, पार्षद शिवराज मीणा, कमल वैष्णव, सतीश गहलोत, दिनेश पाटीदार, दिलीप पाटीदार, कान्हा मीणा युवा नेता अमित पाटीदार निखिल सुमन, महिला निहारिका चौहान, धीरज मीणा, पूर्व पार्षद अंकुर सक्सेना, पूर्व पार्षद जस्मीत सिंह एवं भानु प्रताप सिंह मुकेश सेन प्रमोद पंडित विजय प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
    2
    रामगंजमंडी कार्यक्रम के संयोजक पूर्व चेयरमैन श्री अखिलेश मेड़तवाल ने बताया कि इस अवसर पर रामगंजमंडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस विजय का जश्न मनाया।उन्होंने बताया कि रामगंजमंडी में अस्थायी रूप से निवास कर रहे पश्चिम बंगाल के मूल निवासी नागरिकों को चुनाव पूर्व अपने गृह राज्य भेजने के लिए प्रेरित किया गया था। इन सभी ने वहां जाकर न केवल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया, बल्कि पार्टी के समर्थन में सक्रिय प्रचार-प्रसार भी किया।विजय उत्सव के अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के इन नागरिकों—जिनमें महिलाओं की भी बड़ी संख्या शामिल थी—का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी  की भाजपा की जीत की खुशियां साझा की गईं। पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने पारंपरिक काली माता की किलकारी लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने देश के लोग पूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना में विश्वास वक्त किया और पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों की सरकार  भाजपा को सौंपी 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र जैन, गोपाल गर्ग (जिला कोषाध्यक्ष), जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री उमेश महेश्वरी, मंडल महामंत्री धर्मपाल घटोद, मंडल महामंत्री लोकेश अचोलिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मिणी गहलोत मंडल मंत्री महेश नामदेव, मंडल मंत्री पप्पू मराठा, युवा नेता अंकुर डांगी, पार्षद सतीश गौतम, पार्षद शिवराज मीणा, कमल वैष्णव, सतीश गहलोत, दिनेश पाटीदार, दिलीप पाटीदार, कान्हा मीणा युवा नेता अमित पाटीदार निखिल सुमन,  महिला निहारिका चौहान, धीरज मीणा, पूर्व पार्षद अंकुर सक्सेना, पूर्व पार्षद जस्मीत सिंह एवं भानु प्रताप सिंह मुकेश  सेन प्रमोद पंडित विजय प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र के बल्लभबाड़ी स्थित घोसी मोहल्ला की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंची। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि घटना मंगलवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे की है। मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। अचानक से मकान ढह गया। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है। फिर भी एहतियातन रेस्क्यू अभियान चलाया है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया है।
    1
    कोटा में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र के बल्लभबाड़ी स्थित घोसी मोहल्ला की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंची।
डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि घटना मंगलवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे की है। मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। अचानक से मकान ढह गया। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है। फिर भी एहतियातन रेस्क्यू अभियान चलाया है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.