Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोकश करने वालो पर हुई कार्यवाही ,क्या बोले। सारंगपुर में एसडीएम रोहित बम्हौरे,सख्त कड़ा संदेश
Jagdish nagar
गोकश करने वालो पर हुई कार्यवाही ,क्या बोले। सारंगपुर में एसडीएम रोहित बम्हौरे,सख्त कड़ा संदेश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गोकश करने वालो पर हुई कार्यवाही ,क्या बोले। सारंगपुर में एसडीएम रोहित बम्हौरे,सख्त कड़ा संदेश1
- फर्जी ई-चालान APK का जाल: शिक्षक के खातों से 2.93 लाख की साइबर ठगी शुजालपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने बेहद चालाकी से फर्जी ई-चालान का सहारा लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, शासकीय कन्या शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक ब्रजमोहन भसनेरिया के मोबाइल पर 1 मई की सुबह करीब 11 बजे 500 रुपये के ई-चालान का एक मैसेज आया। इस मैसेज में एक एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। फाइल ओपन करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे और देखते ही देखते उनके बैंक खातों से पैसे निकलना शुरू हो गए। ठगों ने उनके एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों के साथ-साथ उनकी पत्नी के एसबीआई खाते को भी निशाना बनाया। कुल 12 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 93 हजार 911 रुपये की बड़ी रकम निकाल ली गई। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें। सावधानी ही बचाव है… सतर्क रहें और साइबर ठगी से खुद को सुरक्षित रखें।1
- सारंगपुर में गो हत्या का अपराधियों के घर बुलडोजर चलाया गया । सारंगपुर में विगत दिनों में गो हत्या का मामला सामने आया था जिसके चलते आज अपराधियों के मकान पर बुल्डोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया।1
- गोकशी आरोपियों के घर पर चला बुलडोजरः एक फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पहले से जेल में; एक की तलाश जारी गोकशी आरोपियों के घर पर चला बुलडोजरः एक फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पहले से जेल में; एक की तलाश जारी जिला ब्यूरो चीफ सुमित से सेन आज तक सारंगपुर में गोकशी के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पटेलवाड़ी क्षेत्र में आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने की। जंगल में गोकशी करते पकड़े गए थे आरोपी रविवार-सोमवार की रात पटेलवाड़ी क्षेत्र के जंगल में गोकशी करते कुछ लोगों को पकड़ा गया था। मौके से पुलिस ने करीब तीन बोरे गोमांस अवशेष, छुरी, कुल्हाड़ी, फावड़ा और एक बाइक बरामद की थी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है। कई आरोपी गिरफ्तार, एक फरार थानाप्रभारी राहुल रघुवंशी के अनुसार इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी को हाल ही में पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। मामले के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आरोपियों के अवैध मकान तोड़ने की मांग की थी। इसके बाद नगरपालिका ने अवैध निर्माण की रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। तहसीलदार आकाश शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पटेलवाड़ी क्षेत्र में फरार आरोपियों आमीन और जफर उर्फ भईयू के मकानों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ स्थित नांदनी जागीर स्कूल में शिक्षकों पर एक युवक को गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगा है। युवक ने शिक्षकों के देरी से आने पर सवाल उठाया था, जिसके बाद यह विवाद गहराया। छात्रों ने प्रदर्शन कर रोड जाम किया, जिसके बाद प्रशासन ने प्राचार्य को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांगें मान लीं।1
- बाल हनुमान मंदिर का भूमि पूजन,15 लाख की लागत से बनेगा मंदिर मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में धार्मिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को बालवीर हनुमान मंदिर का भूमि पूजन विधिवत रूप से किया गया। ग्राम मोहना के बस स्टैंड कॉलोनी एवं नगर वासियों ने मिलकर बालवीर हनुमान मंदिर का भूमि पूजन विधि वक्त संपन्न कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मंदिर सभी ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जा रहा है जिसकी लागत लगभग 15 लाख रुपए है, यहां मंदिर नलखेड़ा बड़ोदिया मार्ग के बीच मुख्य मार्ग पर बनाया जा रहा है जिससे धार्मिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम मोहना के शेखर जमालिया ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है साथ ही बुधवार को मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया सभी ग्रामीणों ने मिलकर जेसीबी की मदद से जो गड्ढे खोदे गए थे उसको साफ किया गया।ग्रामीणों में मंदिर बनाए जाने पर खुशी का माहौल है।1
- दतिया:उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना दतिया:उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की मंदिर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा बंगाल चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब-जब मेहनत करता है चुनाव का परिणाम जीत के साथ तय करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल असम पोडिचेरी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी रोहित दुबे अमित सेन कपिल अहिरवार अरविंद गुप्ता प्रदीप गुर्जर गौरव दुवे सागर प्रोहित मौजूद रहे1
- गाय काटने वालो प रायंगपुर में बड़ी कार्यवाही 3 मकानों प रगड़ा बुलडोजर ,मिट्टी में मिलाया1