फर्जी ई-चालान APK का जाल: शिक्षक के खातों से 2.93 लाख की साइबर ठगी शुजालपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने बेहद चालाकी से फर्जी ई-चालान का सहारा लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, शासकीय कन्या शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक ब्रजमोहन भसनेरिया के मोबाइल पर 1 मई की सुबह करीब 11 बजे 500 रुपये के ई-चालान का एक मैसेज आया। इस मैसेज में एक एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। फाइल ओपन करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे और देखते ही देखते उनके बैंक खातों से पैसे निकलना शुरू हो गए। ठगों ने उनके एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों के साथ-साथ उनकी पत्नी के एसबीआई खाते को भी निशाना बनाया। कुल 12 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 93 हजार 911 रुपये की बड़ी रकम निकाल ली गई। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें। सावधानी ही बचाव है… सतर्क रहें और साइबर ठगी से खुद को सुरक्षित रखें।
फर्जी ई-चालान APK का जाल: शिक्षक के खातों से 2.93 लाख की साइबर ठगी शुजालपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने बेहद चालाकी से फर्जी ई-चालान का सहारा लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, शासकीय कन्या शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक ब्रजमोहन भसनेरिया के मोबाइल पर 1 मई की सुबह करीब 11 बजे 500 रुपये के ई-चालान का एक मैसेज आया। इस मैसेज में एक एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। फाइल ओपन करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे और देखते ही देखते उनके बैंक खातों से पैसे निकलना शुरू हो गए। ठगों ने उनके एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों के साथ-साथ उनकी पत्नी के एसबीआई खाते को भी निशाना बनाया। कुल 12 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 93 हजार 911 रुपये की बड़ी रकम निकाल ली गई। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें। सावधानी ही बचाव है… सतर्क रहें और साइबर ठगी से खुद को सुरक्षित रखें।
- फर्जी ई-चालान APK का जाल: शिक्षक के खातों से 2.93 लाख की साइबर ठगी शुजालपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने बेहद चालाकी से फर्जी ई-चालान का सहारा लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, शासकीय कन्या शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक ब्रजमोहन भसनेरिया के मोबाइल पर 1 मई की सुबह करीब 11 बजे 500 रुपये के ई-चालान का एक मैसेज आया। इस मैसेज में एक एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। फाइल ओपन करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे और देखते ही देखते उनके बैंक खातों से पैसे निकलना शुरू हो गए। ठगों ने उनके एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों के साथ-साथ उनकी पत्नी के एसबीआई खाते को भी निशाना बनाया। कुल 12 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 93 हजार 911 रुपये की बड़ी रकम निकाल ली गई। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें। सावधानी ही बचाव है… सतर्क रहें और साइबर ठगी से खुद को सुरक्षित रखें।1
- शाजापुर में वाहन की टक्करः पिता-पुत्री घायल, पिता को इंदौर रेफर किया गया ...... शाजापुर में वाहन की टक्करः पिता-पुत्री घायल, पिता को इंदौर रेफर किया गया शाजापुर (उज्जैन) शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार को बंजारी गांव के पास एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस 1033 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी इंद्रमल राठौर अपनी बेटी प्रीति राठौर के साथ देवास से परीक्षा फॉर्म भरकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्करमार दी। हादसे में इंद्रमल राठौर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। प्रीति राठौर को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के दौरान वाहन की नंबर प्लेट (एमपी 19 टी 3814) टूटकर घटनास्थल पर गिर गई थी, जिसे एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित रख लिया। पुलिस इस नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।1
- सारंगपुर में गो हत्या का अपराधियों के घर बुलडोजर चलाया गया । सारंगपुर में विगत दिनों में गो हत्या का मामला सामने आया था जिसके चलते आज अपराधियों के मकान पर बुल्डोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया।1
- गोकश करने वालो पर हुई कार्यवाही ,क्या बोले। सारंगपुर में एसडीएम रोहित बम्हौरे,सख्त कड़ा संदेश1
- मध्य प्रदेश के सारंगपुर में गोकशी के आरोपियों के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन पहले से जेल में हैं और एक अन्य की तलाश जारी है। विश्व हिंदू परिषद की मांग पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।1
- बाल हनुमान मंदिर का भूमि पूजन,15 लाख की लागत से बनेगा मंदिर मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में धार्मिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को बालवीर हनुमान मंदिर का भूमि पूजन विधिवत रूप से किया गया। ग्राम मोहना के बस स्टैंड कॉलोनी एवं नगर वासियों ने मिलकर बालवीर हनुमान मंदिर का भूमि पूजन विधि वक्त संपन्न कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मंदिर सभी ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जा रहा है जिसकी लागत लगभग 15 लाख रुपए है, यहां मंदिर नलखेड़ा बड़ोदिया मार्ग के बीच मुख्य मार्ग पर बनाया जा रहा है जिससे धार्मिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम मोहना के शेखर जमालिया ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है साथ ही बुधवार को मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया सभी ग्रामीणों ने मिलकर जेसीबी की मदद से जो गड्ढे खोदे गए थे उसको साफ किया गया।ग्रामीणों में मंदिर बनाए जाने पर खुशी का माहौल है।1
- दतिया:उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना दतिया:उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की मंदिर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा बंगाल चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब-जब मेहनत करता है चुनाव का परिणाम जीत के साथ तय करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल असम पोडिचेरी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी रोहित दुबे अमित सेन कपिल अहिरवार अरविंद गुप्ता प्रदीप गुर्जर गौरव दुवे सागर प्रोहित मौजूद रहे1
- भोपाल के मालीखेड़ी में भीषण आगः कबाड़ का गोदाम जला; रहवासियों में हड़कंप, नरवाई से आग भड़कने की शंका ........ भोपाल के मालीखेड़ी में भीषण आगः कबाड़ का गोदाम जला; रहवासियों में हड़कंप, नरवाई से आग भड़कने की शंका भोपाल के मालीखेड़ी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार दोपहर में भीषण आग लग गई। भोपाल के मालीखेड़ी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा गोदाम जल गया। दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना दोपहर 12 बजे की है। मालीखेड़ी के ही एक रहवासी इलाके में यह गोदाम है। आग कीवजह सामने नहीं आई, लेकिन इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वे भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ताकि, आग ज्यादा नहीं फैले। वहीं, फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। कुछ देर में दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी। पार्षद विकास पटेल ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू में आ पाई। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का नुकसान हो गया। गोदाम टीन शेड का था। गनीमत रही कि आसपास कोई मकान नहीं है।1