Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाय काटने वालो प रायंगपुर में बड़ी कार्यवाही 3 मकानों प रगड़ा बुलडोजर ,मिट्टी में मिलाया
Jagdish nagar
गाय काटने वालो प रायंगपुर में बड़ी कार्यवाही 3 मकानों प रगड़ा बुलडोजर ,मिट्टी में मिलाया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सारंगपुर में गौ हत्या के आरोपियों के अवैध मकानो पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर राजगढ़ जिले के सारंगपुर में गोवंश हत्या के मामले में प्रशासन ने 6 मई बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया है। पटेलवाड़ी क्षेत्र में गोकशी के आरोपी आमीन और जफर उर्फ भईयू के मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। 3 मई 2026 की रात को पुलिस ने पटेलवाड़ी के जंगल में गो हत्या करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा था। मौके से गोमांस के अवशेष और धारदार हथियार (छुरी, कुल्हाड़ी, फावड़ा) बरामद किए गए थे। इस मामले में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से एक आरोपी को हाल ही में पकड़ा गया है और अन्य की तलाश जारी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा की गई शिकायत और नगरपालिका की रिपोर्ट के बाद तहसीलदार आकाश शर्मा और पुलिस टीम ने यह सख्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी और हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।1
- शाजापुर में वाहन की टक्करः पिता-पुत्री घायल, पिता को इंदौर रेफर किया गया ...... शाजापुर में वाहन की टक्करः पिता-पुत्री घायल, पिता को इंदौर रेफर किया गया शाजापुर (उज्जैन) शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार को बंजारी गांव के पास एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस 1033 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी इंद्रमल राठौर अपनी बेटी प्रीति राठौर के साथ देवास से परीक्षा फॉर्म भरकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्करमार दी। हादसे में इंद्रमल राठौर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। प्रीति राठौर को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के दौरान वाहन की नंबर प्लेट (एमपी 19 टी 3814) टूटकर घटनास्थल पर गिर गई थी, जिसे एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित रख लिया। पुलिस इस नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।1
- मध्य प्रदेश के आष्टा-शुजालपुर हाईवे पर चलती ट्रक से दिनदहाड़े माल चोरी का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना ने ट्रक चालकों में दहशत फैला दी है और पुलिस के सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर हाईवे पर गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।1
- चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, बढ़ता आक्रोश — पूर्व विधायक की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में खुलासे की चेतावनी बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस! 4 दिन बाद भी नहीं खुली लूट की गुत्थी — पूर्व विधायक के नेतृत्व में फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम बारां जिले के हरनावदाशाहजी। कस्बे में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को मंगलवार को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के बीच इस मामले का खुलासा नहीं होने से आमजन में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार शाम को बढ़ते जनाक्रोश के बीच छबड़ा-छीपाबड़ौद के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाधिकारी के नाम एएसआई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर ही सीआई को बुलाने की मांग भी उठाई गई, लेकिन सीआई मौके पर नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक राठौड़ की अगुवाई में एएसआई डालूराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर वार्ता कर लूट की वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग रखी गई। पुलिस के सुस्त रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे में पिछले दिनों कुशवाह मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए मारपीट की और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से ही क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें खेतों से पानी की मोटर चोरी, अकलेरा मार्ग स्थित बस स्टैंड के ढाबे पर चोरी, नयागांव बंजारी में दीवार तोड़कर चोरी, सूने मकानों के ताले तोड़ना, बाइक और मोबाइल चोरी जैसी वारदातें शामिल हैं। इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो आमजन को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बाबूलाल टाटू, अरबाज खान, देवेंद्र पंचोली, मोहित गुप्ता, राजेश मेवाड़ा, सद्दाम मेव, मुबारिक मंसूरी, रानू बना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार बढ़ती वारदातों और पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते हरनावदाशाहजी कस्बे में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, अब सबकी नजरें पुलिस की कार्रवाई और लूट के खुलासे पर टिकी हैं। सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश कुशवाह मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं। फुटेज में बदमाश घटना के बाद एक छोटी गली से होते हुए बाजार की ओर भागते नजर आ रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिर के पास भी उनकी गतिविधियां दिखाई दी हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर तलाश तेज कर दी है। खुलासा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से कस्बे में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर इस लूट की वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग और आमजन के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- शाजापुर जिले की बुरलाय ग्राम पंचायत की गौशाला ने गायों के गोबर की नीलामी से ₹2.55 लाख की राशि प्राप्त की। यह राशि गौशाला के संचालन और गायों की देखभाल में सहायक होगी।1
- शाजापुर में अब पूरी तरह से जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया गया है। इस पहल के तहत किसानों को पारंपरिक से जैविक तरीकों पर स्विच करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।1
- राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- भोपाल के मालीखेड़ी में भीषण आगः कबाड़ का गोदाम जला; रहवासियों में हड़कंप, नरवाई से आग भड़कने की शंका ........ भोपाल के मालीखेड़ी में भीषण आगः कबाड़ का गोदाम जला; रहवासियों में हड़कंप, नरवाई से आग भड़कने की शंका भोपाल के मालीखेड़ी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार दोपहर में भीषण आग लग गई। भोपाल के मालीखेड़ी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा गोदाम जल गया। दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना दोपहर 12 बजे की है। मालीखेड़ी के ही एक रहवासी इलाके में यह गोदाम है। आग कीवजह सामने नहीं आई, लेकिन इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वे भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ताकि, आग ज्यादा नहीं फैले। वहीं, फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। कुछ देर में दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी। पार्षद विकास पटेल ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू में आ पाई। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का नुकसान हो गया। गोदाम टीन शेड का था। गनीमत रही कि आसपास कोई मकान नहीं है।1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर में साढ़े तीन करोड़ से बने नए सिविल अस्पताल भवन से शिफ्टिंग से पहले ही हजारों के नल चोरी हो गए। निर्माण एजेंसी ने भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन न होने से अस्पताल चालू नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1