Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत बुरलाय की गौशाला में गायों के गोबर की नीलामी से राशि ₹2.55 लाख प्राप्त हुई ग्राम पंचायत बुरलाय की गौशाला में गायों के गोबर की नीलामी से राशि ₹2.55 लाख प्राप्त हुई
Govind kumbhkar
ग्राम पंचायत बुरलाय की गौशाला में गायों के गोबर की नीलामी से राशि ₹2.55 लाख प्राप्त हुई ग्राम पंचायत बुरलाय की गौशाला में गायों के गोबर की नीलामी से राशि ₹2.55 लाख प्राप्त हुई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत बुरलाय की गौशाला में गायों के गोबर की नीलामी से राशि ₹2.55 लाख प्राप्त हुई1
- Post by Rajesh patidar1
- किसानों के मुद्दों पर कल हाईवे पर उतरेगी कांग्रेस, रोजवास टोल प्लाजा पर होगा मुख्य प्रदर्शन फोटो-05-एसजेआर04- आंदोलन को लेकर निरीक्षण करते कांग्रेस नेता। शाजापुर। प्रदेश सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों और गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कल 7 मई को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस आंदोलन का मुख्य केंद्र उज्जैन जिले की तराना तहसील के अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर स्थित रोजवास टोल प्लाजा के पास रहेगा। यह स्थान शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और आयोजन स्थल का जायजा लेने के लिए मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शाजापुर-देवास के पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेता मौके पर पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रदर्शन टुकराना जोड़ पर प्रस्तावित था, लेकिन वहां जगह की कमी के कारण अब इसे रोजवास टोल प्लाजा पर आयोजित किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस सरकार को मुख्य रूप से गेहूं खरीदी और मुआवजे के मुद्दे पर घेरेगी। पार्टी का स्पष्ट आरोप है कि प्रदेश सरकार की गेहूं खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से विफल रही है, जिसका सीधा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही, भूमि अधिग्रहण में किसानों को चार गुना मुआवजे का पुराना प्रावधान लागू न करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में किसानों के साथ लगातार अन्याय हुआ है और बिजली कंपनियों द्वारा भी उनका भारी उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों की आवाज को पूरे प्रदेश में मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस ने इस आंदोलन को व्यापक बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत नेशनल हाईवे-52 पर कई अहम स्थानों पर सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। इनमें सेंधवा, खलघाट, राऊ, शाजापुर, शिवपुरी, गुना और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इस वृहद प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित प्रदेश के अन्य नेता विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस आयोजन में उज्जैन और भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने की संभावना है।2
- क्षेत्र के हाईवे अब सुरक्षित नहीं रहे हैं। आष्टा-शुजालपुर मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े ट्रक कटिंग (चलती गाड़ी से माल चोरी) का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल ट्रक चालकों में दहशत पैदा कर दी है, बल्कि पुलिस के सुरक्षा दावों की भी पोल खोल दी है। फिल्मी अंदाज में वारदात वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश चलती ट्रक के पीछे लटककर उसका तिरपाल काट रहे हैं। पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बदमाशों का दुस्साहस इतना है कि उन्हें न तो पीछे आ रही गाड़ियों का डर है और न ही कानून का भय। सक्रिय है संगठित गिरोह सूत्रों की मानें तो इस मार्ग पर 'कंजर गिरोह' या इसी तरह के संगठित अपराधी सक्रिय हैं, जो सुनसान रास्तों के बजाय अब व्यस्त समय में भी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ये अपराधी बाइक या अन्य वाहनों के जरिए ट्रक का पीछा करते हैं और मौका पाकर कीमती माल जैसे सोयाबीन, शक्कर या इलेक्ट्रॉनिक सामान नीचे गिरा देते हैं, जिसे पीछे चल रहे इनके साथी उठा लेते हैं। ट्रक चालकों में भारी आक्रोश लगातार हो रही इन वारदातों से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी है। चालकों का कहना है कि आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुलिस गश्त न के बराबर है, जिसका फायदा ये अपराधी उठा रहे हैं। कई बार विरोध करने पर ये गिरोह जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद पुलिस के पाले में है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जाए और हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- आगर मालवा में आवेद लकड़ी जब्त किया1
- शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है… मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खोखराकला-कालापीपल मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के सामने बाइक और आयशर वाहन की जोरदार टक्कर हो गई… इस हादसे में खोखराकला निवासी किसान राजवर्धन सिंह उर्फ भम्मू की मौके पर ही मौत हो गई… बताया जा रहा है कि मृतक किसान अपनी बाइक से खेत की ओर जा रहे थे… तभी तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए… और किसान को सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई… हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया… राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी… लेकिन जब तक मदद पहुंचती, किसान दम तोड़ चुके थे… पुलिस के अनुसार, मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था… जिससे चोट और भी घातक साबित हुई… फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालापीपल सिविल अस्पताल भेज दिया है… और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है…1
- Post by Jagdish nagar1
- निपानिया डैम के समीप बाइक दो युवक सड़क हादसे में घायल, 10 से 12 बार काल करने पर भी नहीं मिली एम्बुलेंस1