Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर बेतिया लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का उमड़ा जनसैलाब। 14 September. श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में किया गया है। 14.09.2026.
Vivek Kumar
श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर बेतिया लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का उमड़ा जनसैलाब। 14 September. श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में किया गया है। 14.09.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- नरकटियागंज के पकड़ी में सजा भव्य कंस मेला, अखाड़े में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, कंस वध के साथ हुआ समापन नरकटियागंज के पकड़ी में आज आस्था, परंपरा और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को मेले की रंगीनियों से सराबोर कर दिया। मौका था पारंपरिक कंस मेले का, जहां सुबह से ही लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई और शाम होते-होते पूरा मेला परिसर लोगों की भीड़ से गुलजार हो उठा। मेले की शुरुआत नाच कार्यक्रम के साथ हुई। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर उत्साह दिखाया। नाच कार्यक्रम के बाद बारी आई —अखाड़े की। अलग-अलग स्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अखाड़े में अपनी कला, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के एक से बढ़कर एक प्रदर्शन ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। अखाड़े के चारों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही और हर शानदार प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा। । अखाड़े का खेल समाप्त होने के बाद कंस की प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाया गया, जहां कंस का वध किया गया। कंस वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया और इसी के साथ मेले का मुख्य आयोजन अपने चरम पर पहुंच गया। वहीं मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा गया था। रंग-बिरंगे झूले, तरह-तरह के खिलौने, चाट, चाउमीन, आइसक्रीम और खाने-पीने की कई दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। बच्चों में झूले और खिलौनों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि परिवार के लोगों ने भी मेले में जमकर खरीदारी और खान-पान का आनंद उठाया। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई। प्रशासन की मौजूदगी और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कंस मेला सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा आयोजन भी है। यहां अखाड़े में खिलाड़ियों का दमखम, मेले में बच्चों की मुस्कान और कंस वध की परंपरा—इन सभी ने मिलकर इस आयोजन को खास बना दिया। यानी पकड़ी का कंस मेला इस बार भी लोगों के लिए यादगार रहा—जहां परंपरा जीवंत हुई, अखाड़े में रोमांच दिखा और कंस वध के साथ अच्छाई की जीत का संदेश गूंज उठा।1
- श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर बेतिया लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का उमड़ा जनसैलाब। 14 September. श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में किया गया है। 14.09.2026.1
- नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में पहली बार गणेश पूजा का आयोजन, गूंजे वैदिक मंत्र ।। मझौलिया में पहली बार नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में सोमवार से गणेश पूजा का भव्य आयोजन शुरू किया गया है। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा समिति की ओर से भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर में पूजा को लेकर आकर्षक सजावट की गई है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूजा समिति के अध्यक्ष जवाहिर साह एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मझौलिया में पहली बार नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पूजा के आचार्य चुनचुन पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान श्यामबाबू सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गणपति बप्पा की आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा स्थल पर मंत्रोच्चार एवं भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्य मनदीप कुमार सोनी, गोलू पटेल, गुड्डू कुणाल, रंजीत कुमार, विशाल वर्णवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालु भक्त भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।4
- एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर : कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 1 क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम बरामद; एक गिरफ्तार * दूसरे समाचार के लिए (करिश्मा कपूर/कल्याण ज्वेलर्स): * करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को बेतिया में उमड़ा हुजूम, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ * तीसरे समाचार के लिए (एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन): *बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, गठबंधन को मजबूत करने पर जोर * चौथे समाचार के लिए (विवाहिता की संदिग्ध मौत): * जहरीला इंजेक्शन देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने की दी सूचना एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर : कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 1 क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम बरामद; एक गिरफ्तार * दूसरे समाचार के लिए (करिश्मा कपूर/कल्याण ज्वेलर्स): * करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को बेतिया में उमड़ा हुजूम, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ * तीसरे समाचार के लिए (एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन): *बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, गठबंधन को मजबूत करने पर जोर * चौथे समाचार के लिए (विवाहिता की संदिग्ध मौत): * जहरीला इंजेक्शन देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने की दी सूचना1
- शिवराजपुर से 17 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार।एफआईआर दर्ज नौतन।। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर पंचायत के छरकी स्कूल के पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छरकी स्कूल के समीप झाड़ी में छापेमारी की। पुलिस की भनक पर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं धंधेबाज की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज कर दिया गया है।।1
- 🔥 टाइटल बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला! आमने-सामने भिड़े लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा बाराबंकी: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का आरोप, आमने-सामने भिड़े लोग उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में विवाद को शांत कराया गया। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। हमले के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। KSR BIHAR NEWS | बाराबंकी1
- सुगौली पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी और पियक्कड़ों सहित आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार,सभी भेजे गए न्यायिक हिरासत में।1
- चमैनिया बड़ी नहर में 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के समीप चमैनिया बड़ी नहर में एक 18 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और मनुआपुल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इधर, युवक के नहर में डूबने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई, जिसके कारण मनुआपुल से चमैनिया तक मुख्य मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को भी दी गई है। पुलिस और ग्रामीण लगातार नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।1