डॉ के पी यादव ने अशोकनगर एवं ईसागढ़ के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा डॉ के पी यादव ने अशोकनगर एवं ईसागढ़ के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ के पी यादव ने रविवार को अशोकनगर एवं ईसागढ़ के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार किसान हितों की रक्षा और उनकी सुविधा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है,मेरे अन्नदाता का एक-एक दाना पूरी पारदर्शिता, नियम और सम्मान के साथ तौला जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तुलाई केंद्रों पर कांटों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसानों को लंबा इंतजार न करना पड़े। साथ ही तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कांटों का समय-समय पर प्रमाणीकरण किया जाए। उपार्जित अनाज की समय पर ढुलाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए ताकि किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। जहाँ कहीं भी छोटी-मोटी अनियमितताएं दिखाई दीं, उन्हें तत्काल सुधारने एवं दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान सुरक्षित और सम्मानित रहेगा तभी प्रदेश समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी, फ़ूड अधिकारी, वेयरहाउसिंग अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सहकारिता विभाग एवं उपार्जन कार्य से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ के पी यादव ने अशोकनगर एवं ईसागढ़ के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा डॉ के पी यादव ने अशोकनगर एवं ईसागढ़ के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ के पी यादव ने रविवार को अशोकनगर एवं ईसागढ़ के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार किसान हितों की रक्षा और उनकी सुविधा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है,मेरे अन्नदाता का एक-एक दाना पूरी पारदर्शिता, नियम और सम्मान के साथ तौला जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न
करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तुलाई केंद्रों पर कांटों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसानों को लंबा इंतजार न करना पड़े। साथ ही तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कांटों का समय-समय पर प्रमाणीकरण किया जाए। उपार्जित अनाज की समय पर ढुलाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए ताकि किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी
न हो। जहाँ कहीं भी छोटी-मोटी अनियमितताएं दिखाई दीं, उन्हें तत्काल सुधारने एवं दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान सुरक्षित और सम्मानित रहेगा तभी प्रदेश समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी, फ़ूड अधिकारी, वेयरहाउसिंग अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सहकारिता विभाग एवं उपार्जन कार्य से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- जब 13 साल का बच्चा तेंदुआ से भिडा़ , गर्दन दबोचकर भगायाः हाथ, पैर और पेट में नाखून लगने से घायल, नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती। लोकेशन :- नर्मदापुरम रिपोर्टर:-राकेश सेन नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक तेंदुए ने 13 साल के बच्चे सत्यम ठाकुर पर हमला कर दिया। बच्चे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे दूर धकेल दिया, जिससे उसकी जान बच पाई। घटना शनिवार शाम पिपरिया फॉरेस्ट बीट के कुर्सी खापा गांव की है। आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे सत्यम के मुताबिक, मैं खेत के कुएं के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों से निकाल कर तेंदुए ने हमला कर दिया। मैंने तेंदुए की गर्दन पकड़ ली। उसके नाखून मेरे पेट, पैर में गड़ गए। मैं जोर से चिल्लाया, तभी पिताजी और लोग बचाने दौड़े। मैंने तेंदुए की गर्दन पड़कर उसे पीछे धकेला। परिजनों के चिल्लाने से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। हाथ-पैर में तेंदुए के नाखून लगे हैं। पिता बोले- घर से 100 मीटर दूर की घटना पिता महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया- बेटा घर से 100 मीटर दूर खेत में खेल रहा था। शाम करीब 7 बजे सत्यम के चिल्लाने की आवाज आई। हमने देखा एक तेंदुआ उससे झूम रहा है। हम डंडा लेकर दौड़े और चिल्लाए। इस बीच बच्चे ने तेंदुए को गर्दन पकड़कर दूर धकेला। तेंदुआ भाग गया। ईश्वर कृपा और बच्चे के साहस से जान बच गई। रेंजर रेखा ठाकुर, वन रक्षक बरवेंद्र शाह उईके के अनुसार, बच्चे को सरकारी वाहन से पिपरिया अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए तुरंत एक हजार की राशि दी गई है। आगे भी विभाग से इलाज राशि दिलाई जाएगी। डॉ. सैयद करीम ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है।1
- सागर की कैंट थाना पुलिस ने पांच गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। करीब 1.80 लाख रुपए के ये फोन पाकर फरियादियों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई, जिन्होंने पुलिस की सराहना की।3
- बुंदेलखंड के झाँसी में किन्नर समुदाय सड़कों पर उतर आया है। उनका यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का विषय बना हुआ है।1
- शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।3
- विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।1
- विदिशा के आनंदपुर में सरकारी ज़मीन पर निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल निर्माण रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, जिससे इलाके में हंगामा मच गया।1
- जया किशोरी की भागवत कथा आज से शुरू बीना में बैंड-बाजों के साथ 2 किमी की कलश यात्रा निकली, विधायक रहीं मौजूद। लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना में आज से जया किशोरी भागवत कथा सुनाएंगी। इससे पहले शुक्रवार शाम को शहर में कलश यात्रा निकली। जिसमें पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कलश यात्रा की शुरुआत शहर के मारुति मंदिर से हुई। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे स्वयं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जबकि उनके पति डॉ.राजेश सप्रे श्रीमद् भागवत जी को अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। उनके पीछे पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं का हुजूम सिर पर कलश लिए 'जय श्रीकृष्ण' के नारे लगाते हुए चल रहा था। ढाई किलोमीटर का सफर और फूलों की वर्षा बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच यह यात्रा सर्वोदय चौराहा और खुरई ओवरब्रिज से होते हुए करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय कर कथा स्थल (चौधरी पेट्रोल पंप के सामने) पहुंची। रास्ते भर विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के कारण करीब एक घंटे तक शहर का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। 9 से 15 मई तक बहेगी ज्ञान की गंगा खुरई रोड पर आयोजित इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य कार्यक्रम 9 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक लाभ को प्राप्त करने की अपील की है। कथा स्थल पर भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।2
- सागर कैंट पुलिस ने शिकायत के बाद गुम हुए 5 मोबाइल फोन बरामद किए। करीब ₹1.80 लाख कीमत के इन फोन्स को उनके मालिकों को लौटाया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए आभार पाया।3
- प्रशासन की टीम ने रेत का अवैध उत्खनन कर रही एलएनटी मशीन को पकड़ा टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उपरारा खास में उपरारा सरपंच आकाश श्रोत्रिय द्वारा अवैध उत्खनन की शिकायत की गई थी। आज रविवार को प्रशासन की टीम ने खनन माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई की गई। जतारा एसडीएम संजय दुबे, लिधौरा तहसीलदार निशांत चौरसिया एवं जेवर चौकी प्रभारी रेवाराम सिंह गौड़ ने उपरारा की सुखनई नदी पर कार्रवाई की गई। जहां से एलएनटी मशीन को जप्त किया गया है।1