logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।

10 hrs ago
user_Ashish kushwah
Ashish kushwah
Taxi Driver बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Ashish kushwah
    Ashish kushwah
    Taxi Driver बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस सम्मान एवं प्रतिष्ठा समारोह ✨आलंबन-2026”आलंबन-2026” ✨ “ ✨ ✨ सम्मान, आत्मीयता और पुरानी यादों से सजा विदिशा पुलिस परिवार का विशेष समारोह पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 100+ पूर्व एवं वर्तमान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया। 99 वर्षीय पूर्व डीएसपी श्री एस.एस. श्रीवास्तव के सम्मान ने सभी को भावुक कर दिया। “वर्दी से परे भी कायम रहा रिश्ता”
    4
    पुलिस सम्मान एवं प्रतिष्ठा समारोह ✨आलंबन-2026”आलंबन-2026”

✨ “ ✨
✨
सम्मान, आत्मीयता और पुरानी यादों से सजा विदिशा पुलिस परिवार का विशेष समारोह
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 100+ पूर्व एवं वर्तमान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
99 वर्षीय पूर्व डीएसपी श्री एस.एस. श्रीवास्तव के सम्मान ने सभी को भावुक कर दिया। 
“वर्दी से परे भी कायम रहा रिश्ता”
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।” उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
    1
    बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश
लोकेशन :- बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।”
उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।”
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।
विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।
    3
    शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।
    user_Sanjay kumar sen
    Sanjay kumar sen
    खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सागर जिले के इमझिरा गांव में नाली विवाद के बाद वकील काशीराम पटेल पर एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। इसके विरोध में अधिवक्ता संघ ने देवरी कला पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उनका ज्ञापन नहीं लिया। वकीलों का आरोप है कि पीड़ित वकील के साथ मारपीट हुई और उलटा उन्हीं पर केस थोपा गया है।
    2
    सागर जिले के इमझिरा गांव में नाली विवाद के बाद वकील काशीराम पटेल पर एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। इसके विरोध में अधिवक्ता संघ ने देवरी कला पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उनका ज्ञापन नहीं लिया। वकीलों का आरोप है कि पीड़ित वकील के साथ मारपीट हुई और उलटा उन्हीं पर केस थोपा गया है।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बीना सिविल कोर्ट की लोक अदालत में छह महीने से अलग रह रहे एक पति-पत्नी फिर एक हो गए। न्यायाधीश की समझाइश के बाद उन्होंने अपने 6 महीने के बच्चे के साथ फिर से रहने का फैसला किया। इस सुलह को समाज में परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    1
    बीना सिविल कोर्ट की लोक अदालत में छह महीने से अलग रह रहे एक पति-पत्नी फिर एक हो गए। न्यायाधीश की समझाइश के बाद उन्होंने अपने 6 महीने के बच्चे के साथ फिर से रहने का फैसला किया। इस सुलह को समाज में परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भोपाल मधयप्रदेश कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो का विरोध मुस्लिम समाज ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे प्रस्तावित मेट्रो टर्मिनल निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज में विरोध तेज हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस योजना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो टर्मिनल नहीं बनने दिया जाएगा। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली ने कहा कि बड़ा बाग कब्रिस्तान मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्था और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल के नीचे मेट्रो लाइन या टर्मिनल का निर्माण समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। उन्होंने प्रशासन और मेट्रो विभाग से मांग की कि प्रस्तावित मार्ग में तुरंत बदलाव किया जाए तथा धार्मिक स्थलों की गरिमा और संवेदनशीलता का पूरा सम्मान किया जाए। बल्ली ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा मुस्लिम समाज एकजुट है और यदि योजना वापस नहीं ली गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। बड़े बाग कब्रिस्तान में हुए प्रोटेस्ट पर शहर के समाज सेवी मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदस्य आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की जिसमें शेख इस्माइल खान, नवेद लाला, अदनान, अंसार खान, परवेज़, आरिफ, आशिक, जाहिद मंसूरी, और आजम सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कब्रिस्तान की पवित्रता और धार्मिक धरोहर से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
    1
    भोपाल मधयप्रदेश

कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो का विरोध
मुस्लिम समाज ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम
बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे प्रस्तावित मेट्रो टर्मिनल निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज में विरोध तेज हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस योजना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो टर्मिनल नहीं बनने दिया जाएगा। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली ने कहा कि बड़ा बाग कब्रिस्तान मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्था और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल के नीचे मेट्रो लाइन या टर्मिनल का निर्माण समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है।
उन्होंने प्रशासन और मेट्रो विभाग से मांग की कि प्रस्तावित मार्ग में तुरंत बदलाव किया जाए तथा धार्मिक स्थलों की गरिमा और संवेदनशीलता का पूरा सम्मान किया जाए। बल्ली ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा मुस्लिम समाज एकजुट है और यदि योजना वापस नहीं ली गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
बड़े बाग कब्रिस्तान में हुए प्रोटेस्ट पर शहर के समाज सेवी मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदस्य आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की जिसमें शेख इस्माइल खान, नवेद लाला, अदनान, अंसार खान, परवेज़, आरिफ, आशिक, जाहिद मंसूरी, और आजम सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कब्रिस्तान की पवित्रता और धार्मिक धरोहर से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
    user_मो। शादाब पत्रकार
    मो। शादाब पत्रकार
    पत्रकार बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • पानी की बर्बादी ना हो इसको लेकर शहर के समाजसेवियों द्वारा लगाई गई नल की टोटी अक्सर देखने में आता है कि कुछ स्थानों पर नल आने पर पानी फालतू फैलता है उसे रोकने के लिए शहर के बेतवा उत्थान समिति के पदाधिकारी को द्वारा, नलों में टोटी लगाने का कार्य किया जा रहा इस संबंध हमने समाज सेवी अतुल शाह से चर्चा की
    4
    पानी की बर्बादी ना हो इसको लेकर शहर के समाजसेवियों द्वारा लगाई गई नल की टोटी
अक्सर देखने में आता है कि कुछ स्थानों पर नल आने पर पानी फालतू फैलता है उसे रोकने के लिए शहर के बेतवा उत्थान समिति के पदाधिकारी को द्वारा, नलों में टोटी लगाने का कार्य किया जा रहा इस संबंध हमने समाज सेवी अतुल शाह से चर्चा की
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.