बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।” उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

- बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।” उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।1
- सागर जिले के इमझिरा गांव में नाली विवाद के बाद वकील काशीराम पटेल पर एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। इसके विरोध में अधिवक्ता संघ ने देवरी कला पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उनका ज्ञापन नहीं लिया। वकीलों का आरोप है कि पीड़ित वकील के साथ मारपीट हुई और उलटा उन्हीं पर केस थोपा गया है।2
- बीना सिविल कोर्ट की लोक अदालत में छह महीने से अलग रह रहे एक पति-पत्नी फिर एक हो गए। न्यायाधीश की समझाइश के बाद उन्होंने अपने 6 महीने के बच्चे के साथ फिर से रहने का फैसला किया। इस सुलह को समाज में परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।1
- डिपो पर बने शासकीय क्वार्टरो के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर किया जमीदोज रात में की मुनादी और सुबह से प्रशासन ने शासकीय क्वार्टरो डिपो पर अवैध अतिक्रमण पर की जेसीबी द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही समस्त जिला प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबीओ से जमीदोज किये शासकीय क्वार्टर अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले डिपो कॉलोनी में आज पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग नगर परिषद की संयुक्त ताबड़तोड़ कार्यवाही में शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर उन्हें जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया है। वही आपको बता दे आज से पहले लगभग 10 वर्ष 2016 में भी प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई कर इन क्वार्टर को खाली कराया गया था और शासन की तरफ से इनमे ताले डाल दिए गए थे लेकिन उसके बाद लोगों ने इनमे में फिर से रहना प्रारंभ कर दिया था इसके बाद प्रशासन ने फिर से लोगो को नोटिस दिए और कल रात्रि में मुनादी द्वारा खाली करने की चेतावनी दी। इसके बाद आज सुबह से ही नगर एवं जिले के समस्त पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया। इस दौरान लोगों को क्वार्टर खाली करने में कई दिक्कतो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कीमती समान रोड पर खुले में पड़ा है प्रशासन का अमला भी इन्हें खाली करवाने में लगा हुआ है।4
- शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।3
- विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया बरसाना में बवाल: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया मथुरा। बरसाना क्षेत्र में रविवार को कथित दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं पेट्रोल पंप संचालक दिवाकर शर्मा ने पूर्व चेयरमैन और उनके परिजनों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने तथा धमकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दिवाकर शर्मा किसी कार्य से बरसाना से कोसी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन से चार गाड़ियों में सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें पूर्व चेयरमैन बलराज के आवास पर ले जाया गया। दिवाकर शर्मा का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन बलराज के बेटे गोपाल और अन्य लोगों ने उनका अपहरण किया। उनका कहना है कि कोठी पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और एक कोरे कागज पर जबरन अंगूठा लगवा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरसाना और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए पूर्व चेयरमैन की कोठी को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए, जिनमें अधिवक्ता के कपड़े फटे होने और मदद की गुहार लगाने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोठी के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में गेट नहीं खोला गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस अंदर पहुंची और अधिवक्ता को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है तथा लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। हालांकि कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन और रास्ते के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिवाकर शर्मा ने अपने पेट्रोल पंप के पास से बलराज की जमीन के लिए रास्ता दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।4
- जब 13 साल का बच्चा तेंदुआ से भिडा़ , गर्दन दबोचकर भगायाः हाथ, पैर और पेट में नाखून लगने से घायल, नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती। लोकेशन :- नर्मदापुरम रिपोर्टर:-राकेश सेन नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक तेंदुए ने 13 साल के बच्चे सत्यम ठाकुर पर हमला कर दिया। बच्चे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे दूर धकेल दिया, जिससे उसकी जान बच पाई। घटना शनिवार शाम पिपरिया फॉरेस्ट बीट के कुर्सी खापा गांव की है। आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे सत्यम के मुताबिक, मैं खेत के कुएं के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों से निकाल कर तेंदुए ने हमला कर दिया। मैंने तेंदुए की गर्दन पकड़ ली। उसके नाखून मेरे पेट, पैर में गड़ गए। मैं जोर से चिल्लाया, तभी पिताजी और लोग बचाने दौड़े। मैंने तेंदुए की गर्दन पड़कर उसे पीछे धकेला। परिजनों के चिल्लाने से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। हाथ-पैर में तेंदुए के नाखून लगे हैं। पिता बोले- घर से 100 मीटर दूर की घटना पिता महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया- बेटा घर से 100 मीटर दूर खेत में खेल रहा था। शाम करीब 7 बजे सत्यम के चिल्लाने की आवाज आई। हमने देखा एक तेंदुआ उससे झूम रहा है। हम डंडा लेकर दौड़े और चिल्लाए। इस बीच बच्चे ने तेंदुए को गर्दन पकड़कर दूर धकेला। तेंदुआ भाग गया। ईश्वर कृपा और बच्चे के साहस से जान बच गई। रेंजर रेखा ठाकुर, वन रक्षक बरवेंद्र शाह उईके के अनुसार, बच्चे को सरकारी वाहन से पिपरिया अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए तुरंत एक हजार की राशि दी गई है। आगे भी विभाग से इलाज राशि दिलाई जाएगी। डॉ. सैयद करीम ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है।1