भीषण गर्मी में उमड़ी आस्था: ज्येष्ठ चतुर्थी पर चौथ माता के दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में मंगलवार को ज्येष्ठ माह की चतुर्थी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चौथ भवानी के दर्शन करने पहुंचे और खुशहाल जीवन की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से आए पैदल यात्रियों ने जयकारों के साथ मंदिर परिसर को दिनभर भक्तिमय बनाए रखा। कई श्रद्धालु नंगे पैर पैदल चलकर पहुंचे, वहीं कुछ भक्त कनक दंडवत करते हुए माता के दरबार में पहुंचे। नवविवाहित जोड़ों ने भी विशेष रूप से माता के दर्शन कर सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए माता को भोग अर्पित किया और चौथ की कथा सुनी। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था संभालने में जुटा रहा। हालांकि पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से चौथ माता मार्ग पर अव्यवस्था नजर आई और मुख्य बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी में राहत के इंतजामभीषण गर्मी को देखते हुए चौथमाता ट्रस्ट और पंचायत प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर ठंडे पानी की प्याऊ लगवाई। हर मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था की गई। संपत पहाड़िया द्वारा भी चौथ माता मार्ग पर विशेष प्याऊ की व्यवस्था करवाई गई। कस्बे के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए बर्फ और फिल्टर पानी की व्यवस्था की। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए छाया के विशेष प्रबंध भी किए, जिससे तेज गर्मी में भक्तों को राहत मिली। ज्येष्ठ चतुर्थी पर उमड़ी इस आस्था ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भीषण गर्मी भी श्रद्धालुओं की भक्ति को कम नहीं कर सकी।

- Post by Irfan Rajasthan patrika1
- Post by जनहित आवाज1
- ACC Limited की लाखेरी फैक्ट्री (Lakheri Cement Works) राजस्थान के बूंदी जिले के लाखेरी में स्थित एक बहुत ही ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सीमेंट प्लांट है। इसे एशिया की सबसे पुरानी चल रही सीमेंट फैक्ट्रियों में गिना जाता है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- आज का दिन अपनेपन और रिश्तों की मिठास से भरा रहा। बरगवां से भाई मोटरसाइकिल से खास तौर पर मिलने के लिए पहुँचे। इतनी दूर से समय निकालकर मिलना अपने आप में अपनापन और स्नेह का प्रतीक है। उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई और बातचीत में पुराने पल भी ताज़ा हो गए। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से प्रभात सिंह जी को ढेर सारी शुभकामनाएं और आभार ❤️🙏 ऐसे ही प्यार और भाईचारा बना रहे, यही कामना है।1
- Post by Imran Hussein journalist1
- सवाई माधोपुर | 5 मई 2026 - आज पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर की और से पक्षी बचाओ परीडां बांधों अभियान का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा की मुख्य अतिथियों द्वारा एक परीडां बांधकर किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका ने बताया कि ग्रुप की और से प्रतिवर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए बेजूबान पंछियों को बचाने के लिए पक्षी बचाओ परीडां बांधों अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में आज जिला न्यायालय परिसर में पर्यावरण प्रेमी राजेश सैनी के जन्मदिन पर शुभारंभ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पक्षी और प्रकृति हमारे जीवन के अभिन्न हिस्सा है प्रकृति स्वस्थ है तो हम स्वस्थ है ग्रुप द्वारा बेजूबान पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है। पक्षीयो को बचाना हमारा कर्तव्य है। इनसे ही प्रकृति का संतुलन बना रहता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। ग्रुप को इन सेवा कार्यों में जुडने के लिए प्रेरित किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि पक्षीयो को पानी की तलाश में इधर उधर भटकना ना पड़े इस उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ग्रुप की और से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने प्लास्टिक पोलीथीन के दुष्प्रभाव, पौधारोपण, प्राचीन जल स्रोतों की सफाई, जरूरत मंद के लिए रक्तदान करने क संदेश दे रहे हैं जो सराहनीय है। हम सभी को सेवा कार्यों बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ग्रुप के सचिव राजेश सैनी ने बताया कि परीदों के लिए परीडें लगाओ अभियान के अन्तर्गत शहर के मुख्य चौराहे, धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए परीडें बांधकर उसके प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प लिया जाएगा। ग्रुप की और से 501 परीडें लगाएं जाएंगे मूक प्राणियों की सेवा करना ही हमारी संस्कृति है। *ये रहे मौजूद* इस अवसर पर संगठन मंत्री रामबाबू कुमावत, रोहित गुप्ता, संरक्षक कन्हैयालाल सैनी करमोदा, पूर्व प्रधान सुरजमल बैरवा, मुकेश भूप्रेमी, गजराज सिंह नरूका, एडवोकेट भगवान माली, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, गणेश सैनी, राजमल सैनी करमोदा, घनश्याम योगी सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1
- Post by Irfan Rajasthan patrika1
- Post by जनहित आवाज1