Shuru
Apke Nagar Ki App…
*PM मोदी ने माला पहना रहे BJP चीफ से माला लेकर उन्हें ही पहनाई,*
जनहित आवाज
*PM मोदी ने माला पहना रहे BJP चीफ से माला लेकर उन्हें ही पहनाई,*
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर: नगर पालिका के अफसरों को आदेश की भी परवाह नहीं है। शायद इसी कारण से शहर में लगी रोड़ लाइटों को दिन में भी बंद नहीं किया जाता है। इससे एक ओर बिजली की बर्बादी होती ही है साथ ही पालिका को इसका बिल भी अधिक चुकाना पड़ता है। लेकिन इससे नगर पालिका के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। बिजली की बचत करने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय कर रही है। वहीं उच्च अधिकारियों ने फालतू में बिजली की खपत न हो इसके लिए नगर पालिका की रोड़ लाइटों को दिन में न जलाने के निर्देश पालिका अधिकारियों को दिए थे। दिन में लाइट जलते मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी कहा गया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। रात को मार्ग प्रकाश के लिए जलाई जाने वाली रोड़ लाइटें दिन में भी नहीं बंद की जा रही या फिर तकनीकी खराबी भी हो सकती हैं। बिजली आते ही यह लाइटें जलने लगती हैं। सवाई माधोपुर मुख्यालय के रणथंभौर सर्किल से आलनपुर मार्ग को जाने वाले मार्ग की रोड़ लाईटें दिन में जलते देखा जा सकता हैं।1
- Post by जनहित आवाज1
- सवाई माधोपुर से खबर खबर का असर शासन , प्रशासन आया हरकत में। सड़कों को खोदकर भूले, आम जनता परेशान, हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड, सेक्टर 2, श्याम वाटिका रोड पर सड़क निर्माण कार्य एवं सीवरेज का कार्य 3 महीने से था प्रभावित। दो दिन पहले की थी खबर प्रकाशित। लगभग 3 महीने बीत जाने के बाद आज मंगलवार को एक बार फिर रुडिप द्वारा सीवरेज का किया जा रहा कार्य चालू। स्थानीय लोगों को एवं स्कूल में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को गड्ढे एवं गंदगी से मिलेगी निजात।1
- चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में मंगलवार को ज्येष्ठ माह की चतुर्थी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चौथ भवानी के दर्शन करने पहुंचे और खुशहाल जीवन की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से आए पैदल यात्रियों ने जयकारों के साथ मंदिर परिसर को दिनभर भक्तिमय बनाए रखा। कई श्रद्धालु नंगे पैर पैदल चलकर पहुंचे, वहीं कुछ भक्त कनक दंडवत करते हुए माता के दरबार में पहुंचे। नवविवाहित जोड़ों ने भी विशेष रूप से माता के दर्शन कर सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए माता को भोग अर्पित किया और चौथ की कथा सुनी। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था संभालने में जुटा रहा। हालांकि पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से चौथ माता मार्ग पर अव्यवस्था नजर आई और मुख्य बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी में राहत के इंतजामभीषण गर्मी को देखते हुए चौथमाता ट्रस्ट और पंचायत प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर ठंडे पानी की प्याऊ लगवाई। हर मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था की गई। संपत पहाड़िया द्वारा भी चौथ माता मार्ग पर विशेष प्याऊ की व्यवस्था करवाई गई। कस्बे के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए बर्फ और फिल्टर पानी की व्यवस्था की। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए छाया के विशेष प्रबंध भी किए, जिससे तेज गर्मी में भक्तों को राहत मिली। ज्येष्ठ चतुर्थी पर उमड़ी इस आस्था ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भीषण गर्मी भी श्रद्धालुओं की भक्ति को कम नहीं कर सकी।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- आज का दिन अपनेपन और रिश्तों की मिठास से भरा रहा। बरगवां से भाई मोटरसाइकिल से खास तौर पर मिलने के लिए पहुँचे। इतनी दूर से समय निकालकर मिलना अपने आप में अपनापन और स्नेह का प्रतीक है। उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई और बातचीत में पुराने पल भी ताज़ा हो गए। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से प्रभात सिंह जी को ढेर सारी शुभकामनाएं और आभार ❤️🙏 ऐसे ही प्यार और भाईचारा बना रहे, यही कामना है।1
- Post by Imran Hussein journalist1
- Post by जनहित आवाज1