logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपों के मामले में बरी करने का फैसला सुनाया फैसले की खबर मिलते ही बहराइच में समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गोनार्ड लॉन कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए फैसले का स्वागत किया सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा, न्यायपालिका पर हमारा भरोसा पहले भी था, अब और मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि आज का दिन समर्थकों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है फैसले के बाद पूरे दिन समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

3 hrs ago
user_Mohit Nepali
Mohit Nepali
Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपों के मामले में बरी करने का फैसला सुनाया फैसले की खबर मिलते ही बहराइच में समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गोनार्ड लॉन कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए फैसले का स्वागत किया सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा, न्यायपालिका पर हमारा भरोसा पहले भी था, अब और मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि आज का दिन समर्थकों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है फैसले के बाद पूरे दिन समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच नानपारा क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश इस बारिश से जहां गर्मी कम हुई है वही किसान भाइयों ने खुशी जाहिर की है क्योंकि खेतों में काम करने के लिए पानी की आवश्यकता थी किसान कई दिनों से पानी के लिए प्रार्थना कर रहे थे
    1
    उत्तर प्रदेश, बहराइच नानपारा क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश 
इस बारिश से जहां गर्मी कम हुई है वही किसान भाइयों ने खुशी जाहिर की है क्योंकि खेतों में काम करने के लिए पानी की आवश्यकता थी किसान कई दिनों से पानी के लिए प्रार्थना कर रहे थे
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नानपारा में धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा: जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर... नानपारा (बहराइच)। श्रावण मास के पावन अवसर पर नानपारा नगर में रविवार शाम एक विशाल व भव्य कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। कांवड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नानपारा श्री चित्रांशू गौतम जी, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह जी, चेयरमैन नानपारा अब्दुल वहीद जी सहित स्थानीय समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पटेल नगर से शुरू हुआ भक्ति का कारवां.. कांवड़ यात्रा रविवार शाम करीब 7 बजे नानपारा के राढ़न टोला (पटेल नगर) से भक्तिमय माहौल में प्रारंभ हुई। कांवड़िये हाथों में पवित्र ध्वज और कांवड़ लिए "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा पटेल नगर से शुरू होकर इमामगंज चौराहा, धनीराम गली, चूड़ी गली और राजा बाजार पुलिस चौकी होते हुए तकिया घाट पहुंची। पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत यात्रा के दौरान नगरवासियों और प्रशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला.नानपारा के इमामगंज चौराहा पर क्षेत्राधिकारी (CO)नानपारा व प्रभारी निरीक्षक नानपारा राढ़न टोला चौकी इंचार्ज एवं चेयरमैन नानपारा ने स्वयं कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। इसके बाद धनीराम गली के पास स्थानीय समाजसेवियों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।और फिर राजा बाजार चौकी इंचार्ज व प्रशासनिक अधिकारीयों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। शिवाले बाग मंदिर में अर्पित किया जल - तकिया घाट पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने पूरी निष्ठा और विधि-विधान से पवित्र जल भरा। अगले दिन सुबह (सोमवार) सभी कांवड़िये जल लेकर नानपारा स्थित प्रसिद्ध शिवाले बाग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। नवागत CO नानपारा व थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान पैदल गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्कता से पूरी यात्रा अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई।
    4
    नानपारा में धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा: जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर...
नानपारा (बहराइच)। श्रावण मास के पावन अवसर पर नानपारा नगर में रविवार शाम एक विशाल व भव्य कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। कांवड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नानपारा श्री चित्रांशू गौतम जी, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह जी, चेयरमैन नानपारा अब्दुल वहीद जी सहित स्थानीय समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
पटेल नगर से शुरू हुआ भक्ति का कारवां..
कांवड़ यात्रा रविवार शाम करीब 7 बजे नानपारा के राढ़न टोला (पटेल नगर) से भक्तिमय माहौल में प्रारंभ हुई। कांवड़िये हाथों में पवित्र ध्वज और कांवड़ लिए "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा पटेल नगर से शुरू होकर इमामगंज चौराहा, धनीराम गली, चूड़ी गली और राजा बाजार पुलिस चौकी होते हुए तकिया घाट पहुंची।
पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत
यात्रा के दौरान नगरवासियों और प्रशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला.नानपारा के इमामगंज चौराहा पर क्षेत्राधिकारी (CO)नानपारा व प्रभारी निरीक्षक नानपारा राढ़न टोला चौकी इंचार्ज एवं चेयरमैन नानपारा ने स्वयं कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। इसके बाद धनीराम गली के पास स्थानीय समाजसेवियों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।और फिर राजा बाजार चौकी इंचार्ज व प्रशासनिक अधिकारीयों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए।
शिवाले बाग मंदिर में अर्पित किया जल - तकिया घाट पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने पूरी निष्ठा और विधि-विधान से पवित्र जल भरा। अगले दिन सुबह (सोमवार) सभी कांवड़िये जल लेकर नानपारा स्थित प्रसिद्ध शिवाले बाग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। नवागत CO नानपारा व थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान पैदल गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्कता से पूरी यात्रा अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई।
    user_Sumit rastogi
    Sumit rastogi
    Voice of people नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद आज उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत सभी की जीत है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। आज फैसला आने के बाद भरोसा और बढ़ गया। महिला पहलवानों द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिसपर दिल्ली की राउर एवेन्यू कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए पूर्व सांसद को बइज्जत बरी कर दिया। आज जैसे ही शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित गोनार्ड लॉन कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की। सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत ही खुशियों भरा दिन है और किसी महा पर्व से आज का दिन कम नहीं है। ​आज हम सबके अभिभावक, हम सबके संरक्षक, हमारे आदर्श आदरणीय नेता जी को न्यायपालिका द्वारा, कोर्ट द्वारा बाइज्जत बरी किया है। ​पहले भी हम लोग न्यायपालिका पर भरोसा करते चले आए और आज न्यायपालिका का जो यह निर्णय है स्वागत करने योग्य है। ​और न्यायपालिका पे भरोसा हमारा नहीं, इस प्रकार की जो साजिश षडयंत्रकारी जो भी जैसे नेता जी के व्यक्तित्व और चरित्र पर जो आरोप लगाया, ऐसे आरोपों को न्यायपालिका ने खारिज किया है जिससे न्यायपालिका पर आज समाज का और देश का भरोसा बढ़ा है और इसीलिए आज हम लोग बहुत यहां पर उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि आदरणीय नेता जी को कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया है, हम सबके लिए आज बहुत खुशियों भरा दिन है।
    1
    बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद आज उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत सभी की जीत है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। आज फैसला आने के बाद भरोसा और बढ़ गया। 
महिला पहलवानों द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिसपर दिल्ली की राउर एवेन्यू कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए पूर्व सांसद को बइज्जत बरी कर दिया। आज जैसे ही शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित गोनार्ड लॉन कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की। सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत ही खुशियों भरा दिन है और किसी महा पर्व से आज का दिन कम नहीं है।
​आज हम सबके अभिभावक, हम सबके संरक्षक, हमारे आदर्श आदरणीय नेता जी को न्यायपालिका द्वारा, कोर्ट द्वारा बाइज्जत बरी किया है।
​पहले भी हम लोग न्यायपालिका पर भरोसा करते चले आए और आज न्यायपालिका का जो यह निर्णय है स्वागत करने योग्य है। ​और न्यायपालिका पे भरोसा हमारा नहीं, इस प्रकार की जो साजिश षडयंत्रकारी जो भी जैसे नेता जी के व्यक्तित्व और चरित्र पर जो आरोप लगाया, ऐसे आरोपों को न्यायपालिका ने खारिज किया है जिससे न्यायपालिका पर आज समाज का और देश का भरोसा बढ़ा है और इसीलिए आज हम लोग बहुत यहां पर उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि आदरणीय नेता जी को कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया है, हम सबके लिए आज बहुत खुशियों भरा दिन है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नानपारा (बहराइच), दिनांक 02 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर आज नानपारा जनपद बहराइच के रारण टोला स्थित मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रारंभ होकर तकिया घाट तक पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे । इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के दौरान संविधान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा जलपान एवं विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, कोतवाली प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह, राजा बाजार चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष नानपारा, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष मुस्तफा अली खान जी एवं उनकी पूरी टीम भी इस आयोजन में सम्मिलित रही और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना का भी संदेश देती नजर आई। #Bahraich #Matera #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new #latestnews #nanpara #bahraich नानपारा (बहराइच), दिनांक 02 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर आज नानपारा जनपद बहराइच के रारण टोला स्थित मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रारंभ होकर तकिया घाट तक पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे । इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के दौरान संविधान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा जलपान एवं विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, कोतवाली प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह, राजा बाजार चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष नानपारा, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष मुस्तफा अली खान जी एवं उनकी पूरी टीम भी इस आयोजन में सम्मिलित रही और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना का भी संदेश देती नजर आई। #Bahraich #Matera #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new #latestnews #nanpara #bahraich
    1
    नानपारा (बहराइच), दिनांक 02 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर आज नानपारा जनपद बहराइच के रारण टोला स्थित मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रारंभ होकर तकिया घाट तक पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे ।

इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया।

यात्रा के दौरान संविधान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा जलपान एवं विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, कोतवाली प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह, राजा बाजार चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही।

साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष नानपारा, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष मुस्तफा अली खान जी एवं उनकी पूरी टीम भी इस आयोजन में सम्मिलित रही और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया।

यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना का भी संदेश देती नजर आई।


#Bahraich
#Matera 
 #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new  #latestnews #nanpara #bahraich
नानपारा (बहराइच), दिनांक 02 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर आज नानपारा जनपद बहराइच के रारण टोला स्थित मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रारंभ होकर तकिया घाट तक पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे ।
इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया।
यात्रा के दौरान संविधान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा जलपान एवं विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, कोतवाली प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह, राजा बाजार चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही।
साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष नानपारा, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष मुस्तफा अली खान जी एवं उनकी पूरी टीम भी इस आयोजन में सम्मिलित रही और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया।
यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना का भी संदेश देती नजर आई।
#Bahraich
#Matera 
#live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new  #latestnews #nanpara #bahraich
    user_Ali Sher Qadri
    Ali Sher Qadri
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बहराइच पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, शातिर अपराधियों की अब खैर नहीं | थाना रानीपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई से अपराध जगत में मचा हड़कंप* बहराइच। जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने दमदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए नकबजनी के मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जहां आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय के मजबूत नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात एवं ₹1570 नकद बरामद किए। थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय की कार्यशैली की हर तरफ चर्चा थाना रानीपुर की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय लगातार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाए हुए हैं। दिन-रात क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, मुखबिर तंत्र को मजबूत करना और अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने का परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है। चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कही बड़ी बात मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कहा कि थाना रानीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ अभियान चला रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहकर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि "अब अपराधियों के लिए थाना रानीपुर क्षेत्र सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। चोरी करने वाले चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। हर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" आम जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा लगातार हो रही प्रभावी पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ दिखाई दे रही है। बहराइच पुलिस का संदेश साफ है— अपराध चाहे कितना भी बड़ा हो, अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बचना अब संभव नहीं। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
    2
    *बहराइच पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, शातिर अपराधियों की अब खैर नहीं | थाना रानीपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई से अपराध जगत में मचा हड़कंप*

बहराइच। जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने दमदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए नकबजनी के मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जहां आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय के मजबूत नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात एवं ₹1570 नकद बरामद किए।

थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय की कार्यशैली की हर तरफ चर्चा

थाना रानीपुर की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय लगातार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाए हुए हैं। दिन-रात क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, मुखबिर तंत्र को मजबूत करना और अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने का परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है। चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।

पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कही बड़ी बात

मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कहा कि थाना रानीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ अभियान चला रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहकर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि "अब अपराधियों के लिए थाना रानीपुर क्षेत्र सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। चोरी करने वाले चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। हर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

आम जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

लगातार हो रही प्रभावी पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ दिखाई दे रही है।

बहराइच पुलिस का संदेश साफ है— अपराध चाहे कितना भी बड़ा हो, अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बचना अब संभव नहीं। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
    user_Asif siddiqui
    Asif siddiqui
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.