*बहराइच पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, शातिर अपराधियों की अब खैर नहीं | थाना रानीपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई से अपराध जगत में मचा हड़कंप* बहराइच। जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने दमदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए नकबजनी के मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जहां आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय के मजबूत नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात एवं ₹1570 नकद बरामद किए। थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय की कार्यशैली की हर तरफ चर्चा थाना रानीपुर की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय लगातार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाए हुए हैं। दिन-रात क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, मुखबिर तंत्र को मजबूत करना और अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने का परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है। चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कही बड़ी बात मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कहा कि थाना रानीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ अभियान चला रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहकर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि "अब अपराधियों के लिए थाना रानीपुर क्षेत्र सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। चोरी करने वाले चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। हर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" आम जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा लगातार हो रही प्रभावी पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ दिखाई दे रही है। बहराइच पुलिस का संदेश साफ है— अपराध चाहे कितना भी बड़ा हो, अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बचना अब संभव नहीं। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
*बहराइच पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, शातिर अपराधियों की अब खैर नहीं | थाना रानीपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई से अपराध जगत में मचा हड़कंप* बहराइच। जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने दमदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए नकबजनी के मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जहां आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय के मजबूत नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात एवं ₹1570 नकद बरामद किए। थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय की कार्यशैली की हर तरफ चर्चा थाना रानीपुर की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय लगातार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाए हुए हैं। दिन-रात क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, मुखबिर तंत्र को मजबूत करना और अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने का परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है। चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक
घटनाओं में शामिल अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कही बड़ी बात मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कहा कि थाना रानीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ अभियान चला रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहकर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि "अब अपराधियों के लिए थाना रानीपुर क्षेत्र सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। चोरी करने वाले चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। हर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" आम जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा लगातार हो रही प्रभावी पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ दिखाई दे रही है। बहराइच पुलिस का संदेश साफ है— अपराध चाहे कितना भी बड़ा हो, अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बचना अब संभव नहीं। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
- दिल्ली - बृजभूषण शरण सिंह- महिला पहलवानों यौन शोषण आरोपों का मामला - राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को बरी किया !! दिल्ली - बृजभूषण शरण सिंह- महिला पहलवानों यौन शोषण आरोपों का मामला - राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को बरी किया !!1
- बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली बहराइच। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपों के मामले में बरी करने का फैसला सुनाया फैसले की खबर मिलते ही बहराइच में समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गोनार्ड लॉन कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए फैसले का स्वागत किया सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा, न्यायपालिका पर हमारा भरोसा पहले भी था, अब और मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि आज का दिन समर्थकों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है फैसले के बाद पूरे दिन समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।1
- पुलिस अधीक्षक के नाम से 1 0 क्वार्टर देसी शराब मांगने वालेचौकी प्रभारी गल्ला मंडी थाना दरगाह शरीफ के विरुद्ध प्रार्थना पत्र जैसा कीमेरे शिव सैनिकों के द्वारा अवगत कराया गयाजो गरीब ठेला आदि लगा करके अपना जीवन यापन करते हैं पान बेचकर केगुटका बीड़ी सिगरेट ठेला लगा करकेभेज कर जीवन यापन करने वाले गरीबजो सावन के दिनों मेंब्रेड पकोड़ा की दुकान लगाते हैंउन्हें भी दूर दांत चौकी प्रभारी अवैध वसूली करता बंद करता हैऔर फर्जी मुकदमा लिखने की धमकी देता हैचौकी प्रभारी उमेश चंद्रजो श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्व की श्रीवास्तव जी के नाम पर 10 क्वार्टर देसी मदिराकी मांग प्रतिदिन करता चला आ रहा हैजिसकी कीमत ₹600 है बेचारे गरीब लोग प्रतिदिनदेने से जब मना किया तो तमाम गंदी-गंदी गालियां दियाऔरएक अंशु मद्धेशिया है जिसे लात भी मारीजिस पर सभी शिव सैनिक आकर मुझसे शिकायत कियाजबकिहमारे जनपद के श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़े ही ईमानदारउदारवादी हृदय के हैंऔर उन्होंने मेरे पत्र पर तथा मोबाइल में जो रिकॉर्डिंग थी उसे स्वयं सुना और एडिशनल एसपी सिटी है अब शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है2
- पेड़ पर हनुमान जी की उभरी आकृति देखने के लिए तीसरे दिन उमड़ा जन सैलाब थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम सोरहिया में स्थित वर्षों पुराने नीम के पेड़ में उभरी एक आकृति को देखने के लिए तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों ने पेड़ के पास पहुंचकर श्रद्धा के साथ दर्शन किए तथा फूल-माला और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ पर उभरी आकृति किसी दिव्य स्वरूप जैसी प्रतीत होती है, जिसके कारण लोगों में गहरी आस्था देखने को मिल रही है। मौके पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कई लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए, जबकि कुछ श्रद्धालु इसे ईश्वरीय संकेत मानकर पूजा-अर्चना करते रहे। भीड़ बढ़ने के कारण गांव में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। स्थानीय ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था करने का प्रयास किया और लोगों से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की। हालांकि इस आकृति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ग्रामीणों की आस्था और उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है1
- NH 927 रोड पर सोरहिया गाँव में नीम के पेड़ में शनिवार को हनुमानजी की मुर्ति स्वरूप दिखाई दिया है क्षेत्र में इसको लेकर काफी चर्चा है दूर दूर से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं काफी भीड़ लगी रहती है। इसे क्या माना जाये। चमत्कार या फिर कुछ और।3
- माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबागंज कार्यालय पर सीतापुर आंख अस्पताल एवं बहराइच के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र, दंत तथा कान, नाक एवं गला परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों, दांतों तथा ईएनटी संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिन मरीजों में आपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनका पंजीकरण कर निःशुल्क आपरेशन के लिए सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने ऐसे शिविरों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। ट्रस्ट के दुर्गेश वर्मा ने कहा कि संस्था कई वर्षों से लगातार जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर छेदा खां,बद्री सिंह, सुरेंद्र शुक्ला,महेश,केशव राम, शाहिद पत्रकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- *11 महिलाएं कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंचीं और इसे "तेजोमहालय" बताते हुए जलाभिषेक की मांग करने लगीं। पुलिस ने सभी को मौके पर ही रोक दिया।* कांवड़ लेकर पहुंची महिलाओं में हिन्दूवादी नेता मीरा राठौर भी शामिल थीं, जो मई 2025 में एक शराब कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुकी हैं।1