माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबागंज कार्यालय पर सीतापुर आंख अस्पताल एवं बहराइच के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र, दंत तथा कान, नाक एवं गला परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों, दांतों तथा ईएनटी संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिन मरीजों में आपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनका पंजीकरण कर निःशुल्क आपरेशन के लिए सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने ऐसे शिविरों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। ट्रस्ट के दुर्गेश वर्मा ने कहा कि संस्था कई वर्षों से लगातार जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर छेदा खां,बद्री सिंह, सुरेंद्र शुक्ला,महेश,केशव राम, शाहिद पत्रकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबागंज कार्यालय पर सीतापुर आंख अस्पताल एवं बहराइच के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र, दंत तथा कान, नाक एवं गला परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों, दांतों तथा ईएनटी संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिन मरीजों में आपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनका पंजीकरण कर निःशुल्क आपरेशन के लिए सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने ऐसे शिविरों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। ट्रस्ट के दुर्गेश वर्मा ने कहा कि संस्था कई वर्षों से लगातार जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर छेदा खां,बद्री सिंह, सुरेंद्र शुक्ला,महेश,केशव राम, शाहिद पत्रकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- बैराजों से छोड़ा गया 251676.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 251676.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 109035 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 137234, सरयू बैराज से 5407 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.96 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।3
- उत्तर प्रदेश, बहराइच नानपारा क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश इस बारिश से जहां गर्मी कम हुई है वही किसान भाइयों ने खुशी जाहिर की है क्योंकि खेतों में काम करने के लिए पानी की आवश्यकता थी किसान कई दिनों से पानी के लिए प्रार्थना कर रहे थे1
- Nanpara jila Bahraich mein chehllom ka juloos khas report Nanpara jila Bahraich mein chehllom ka juloos khas report1
- नानपारा में धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा: जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर... नानपारा (बहराइच)। श्रावण मास के पावन अवसर पर नानपारा नगर में रविवार शाम एक विशाल व भव्य कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। कांवड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नानपारा श्री चित्रांशू गौतम जी, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह जी, चेयरमैन नानपारा अब्दुल वहीद जी सहित स्थानीय समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पटेल नगर से शुरू हुआ भक्ति का कारवां.. कांवड़ यात्रा रविवार शाम करीब 7 बजे नानपारा के राढ़न टोला (पटेल नगर) से भक्तिमय माहौल में प्रारंभ हुई। कांवड़िये हाथों में पवित्र ध्वज और कांवड़ लिए "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा पटेल नगर से शुरू होकर इमामगंज चौराहा, धनीराम गली, चूड़ी गली और राजा बाजार पुलिस चौकी होते हुए तकिया घाट पहुंची। पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत यात्रा के दौरान नगरवासियों और प्रशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला.नानपारा के इमामगंज चौराहा पर क्षेत्राधिकारी (CO)नानपारा व प्रभारी निरीक्षक नानपारा राढ़न टोला चौकी इंचार्ज एवं चेयरमैन नानपारा ने स्वयं कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। इसके बाद धनीराम गली के पास स्थानीय समाजसेवियों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।और फिर राजा बाजार चौकी इंचार्ज व प्रशासनिक अधिकारीयों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। शिवाले बाग मंदिर में अर्पित किया जल - तकिया घाट पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने पूरी निष्ठा और विधि-विधान से पवित्र जल भरा। अगले दिन सुबह (सोमवार) सभी कांवड़िये जल लेकर नानपारा स्थित प्रसिद्ध शिवाले बाग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। नवागत CO नानपारा व थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान पैदल गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्कता से पूरी यात्रा अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई।4
- नानपारा जिला बहराइच में चूड़ी वाली गली के पास चेहल्लुम का मिलन खास रिपोर्ट नानपारा जिला बहराइच में चूड़ी वाली गली के पास चेहल्लुम का मिलन खास रिपोर्ट1
- *बहराइच पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, शातिर अपराधियों की अब खैर नहीं | थाना रानीपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई से अपराध जगत में मचा हड़कंप* बहराइच। जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने दमदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए नकबजनी के मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जहां आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय के मजबूत नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात एवं ₹1570 नकद बरामद किए। थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय की कार्यशैली की हर तरफ चर्चा थाना रानीपुर की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय लगातार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाए हुए हैं। दिन-रात क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, मुखबिर तंत्र को मजबूत करना और अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने का परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है। चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कही बड़ी बात मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने कहा कि थाना रानीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ अभियान चला रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहकर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि "अब अपराधियों के लिए थाना रानीपुर क्षेत्र सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। चोरी करने वाले चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। हर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" आम जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा लगातार हो रही प्रभावी पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ दिखाई दे रही है। बहराइच पुलिस का संदेश साफ है— अपराध चाहे कितना भी बड़ा हो, अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बचना अब संभव नहीं। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।2