Shuru
Apke Nagar Ki App…
97 दिनों से धरना दे रहे रवि द्विवेदी को प्रतापगढ़ जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने क्या कहा सुनिए उनकी जुबानी
Omprakash प्रजापति
97 दिनों से धरना दे रहे रवि द्विवेदी को प्रतापगढ़ जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने क्या कहा सुनिए उनकी जुबानी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिली राहत। जनसुनवाई कार्यक्रम में विधवा महिला मीरा देवी को जिलाधिकारी द्वारा आर्थिक सहायता और अन्त्योदय कार्ड प्रदान किया गया। यह मदद जिला राइफल क्लब प्रतापगढ़ के खाते से दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।1
- *पट्टी चांदा सड़क पर बना गड्ढा युवक की जान जाते जाते बची शिकायत के बाद भी मरम्मत नही हुई सड़क* *सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के राहगीर नारंग पुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बने गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल* *इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में कराया भर्ती हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर* प्रतापगढ़ :-सड़क पर गड्ढा है कि गड्डे में सड़क है यह कह पाना मुश्किल हो गया है। सड़क के नाम पर सरकार व विभाग करोड़ों अरबों रुपए पानी की तरह बहा रही है लेकिन आज भी सड़कों की बदहाली जस की तस बनी हुई है। पट्टी से चांदा सड़क पर सफर करना अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ सकता है। संभल कर चलिए वरना गड्डे में गिर कर अस्पताल पहुंच सकते हैं। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील मुख्यालय से चांदा सुल्तानपुर जाने वाली सड़क इस दौरान जानलेवा हो गई है। सोमवार की सुबह 11 बजे नारंग पुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क के गड्डे में गिरने से सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली कस्बे के अजीत सिंह के बेटे अश्विनी सिंह बाइक से प्रतापगढ़ निजि काम से जा रहे थे वह जैसे ही नारंग पुर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे सड़क पर बना गड्ढा दिखाई न देने पर बाइक लेकर गड्डे में चलें गए, मौके पर मौजूद *हिंदुस्तान पेट्रोल पंप संचालक नारंगपुर निवासी राना सिंह ने अपने निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी* ले गए जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पट्टी चांदा सड़क पर प्रतिदिन गड्डे की वजह से दुर्घटना हो रही है। विभाग बजट का रोना रोकर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है। सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए *सामाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों रमाशंकर यादव व भाजपा पदाधिकारी राना सिंह सतीश सिंह ने लवकुश तिवारी राकेश चौरसिया मनीष सिंह महरूपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल संबंधित मंत्री तथा प्रांतीय लोक निर्माण विभाग को शिकायती पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की गई है, लेकिन विभाग बजट न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। सड़क मरम्मत न होने से पट्टी मुजाही, नारंग पुर सैफाबाद के व्यापारी व स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।2
- रायबरेली में प्रधान प्रतिनिधि की हुई जमकर तोड़ाई, निर्माण कार्य रुकवाना पड़ा भारी रायबरेली जनपद के खीरो थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर कथित रूप से चल रहे काम को रोकवाने पहुंचे तभी दबंगों द्वारा हाथापाई करने लगे । बताया जा रहा है कि गांव में चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि को विरोध का सामना करना पड़ा।1
- भाजपा नेता और व्यापार मंडल अद्यक्ष ने एडीएम को लिखा पत्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने एडीएम को पत्र लिखकर अमेठी नगर पंचायत में आवश्यक कार्यो को पूर्ण करवाने के साथ ही कई कार्यो की जांच की मांग की है।भाजपा नेता ने पत्र में लिखा है कि नगर पंचायत अमेठी में लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था सुचार रूप से नहीं हो पाती जिससे आने वाले बरसात में व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाजार के अंदर जो भी नाला छूट हुए हैं। इन सभी को एक दूसरे से जोड़ दिया जाए। जिससे आने वाले समय में जल निकासी की समस्या दूर हो सके।इसके साथ ही नगर पंचायत अमेठी में एक भी पार्क नहीं है अमेठी कोतवाली के सामने एक बहुत ही पुराना पार्क है जो की पार्क के नाम पर दर्ज है आपसे निवेदन है कि पार्क के सुंदरीकरण के लिए कार्य योजना में सम्मिलित करने की कृपा करें।नगर पंचायत अमेठी क्षेत्र रायपुर फुलवारी वार्ड नंबर 1. और 2 व कटरा राजा हिम्मतसिंह व गंगागंज वार्ड में नाली और पटिया पूरी तरह से जगह-जगह टूट चुकी है इसकी जांच कर कर निर्माण करने की कृपा करें।अमेठी नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर पार्क तिराहा है जहां पर अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है जो की एक आस्था का विषय है लंबे समय से वहां पर कई बार सुंदरीकरण का प्रस्ताव हुआ लेकिन आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया इसे भी कार्य योजना में सम्मिलित करने की कृपा करें।अमेठी नगर पंचायत क्षेत्र में तीन स्थानों पर बहुत ही पुराने शौचालय का निर्माण किया गया है जो की पूर्णता जर्जर की स्थिति में है। शौचालय का मरम्मत को सम्मिलित करने की कृपा करें।नगर पंचायत अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2020 से 1 जनवरी 2026 तक जो भी कार्य के टेंडर हुए हैं, सभी कार्यों को पूर्ण करने की कृपा करें। जिससे जनहित में हो रही समस्याओं का निदान हो सके। अतः श्रीमान जी से निवेदन है। कि जितने भी कार्य है इस बार जो 15 वित्त की कार्य योजना में इन सभी कार्यों की जांच कर कर सम्मिलित करने की कृपा करें।1
- अमेठी। अमेठी बाईपास फेज-2 पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई। ग्राम रेभा, ज्ञानचन्दपुर और महसों के बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और बाईपास निर्माण से उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास निर्माण के दौरान रेमा संपर्क मार्ग को बंद किया जा रहा है, जिससे करीब दस हजार से अधिक आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग से गांवों को जोड़ने के लिए जिला पंचायत द्वारा पूर्व में पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। इसी मार्ग से लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अमेठी कस्बे आते-जाते हैं। बाईपास की ऊंचाई अधिक होने के कारण उस पर सीधे चढ़ना संभव नहीं है और अंडरपास का निर्माण भी नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्र ने कहा कि यह जनसुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। यदि जल्द अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अंडरपास निर्माण कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को संबंधित विभाग को भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।3
- *थाना जेठवारा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम परिवर्तित कर दिया गया है, थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय का बयान1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़: मंदिर का दानपात्र हुआ चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, चोर ने दिन दहाड़े मंदिर में रखा दानपात्र चोरी किया, घटना मंदिर में में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद.. नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराव में सिद्धेश्वर नाथ धाम में हुई चोरी की यह वारदात। मंदिर में हुई इस घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर दी सूचना।1
- थाना जेठवारा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम परिवर्तित कर दिया गया है। इस मामले में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के अतरहर गांव में राशन की दुकान पर बवाल, वीडियो हुआ वायरल1