logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के अतरहर गांव में राशन की दुकान पर बवाल, वीडियो हुआ वायरल

2 hrs ago
user_RAMA SHANKAR SHUKLA
RAMA SHANKAR SHUKLA
News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
2 hrs ago

रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के अतरहर गांव में राशन की दुकान पर बवाल, वीडियो हुआ वायरल

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के अतरहर गांव में राशन की दुकान पर बवाल, वीडियो हुआ वायरल
    1
    रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के अतरहर गांव में राशन की दुकान पर बवाल, वीडियो हुआ वायरल
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग प्रतापगढ़: महिला विश्वविद्यालय का हुआ भव्य शिलान्यास कार्यक्रम, नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला की धरती पर प्रदेश की प्रथम महिला यूनिवर्सिटी का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न। कार्यक्रम में जनपद की हस्तियों का लगा जमावड़ा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव पूर्व बीजेपी विधायक धीरज ओझा, बृजेश सौरभ, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह मंच पर रहे मौजूद। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत भाषण में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना को महिला शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया... इस दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत भाषण में विधायक राजेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का किए जोरदार स्वागत। 51 किलो की माला पहनाकर किया गया मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत। इस दौरान साकेत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्था से अभिभूत दिखे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिया मंच से व्यावहारिक और शानदार भाषण। उन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा को संस्कारों और सामाजिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने पर दिया जोर। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अरविंद श्रीवास्तव समाजसेवी अंजनी की मंच से नेताओं की इस कार्य के लिए की जमकर सराहना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, डॉ नित्या त्रिपाठी, जिला मंत्री रामजी मिश्र, अनुराग मिश्रा, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, बीजेपी नेता नवीन सिंह, समाजसेवी सुरेश प्रताप सिंह नरायन,शिवविलास वैश्य, दिनेश सिंह डगैता, मुन्ना सिंह नेता, रामकुमार सिंह, सुनील सिंह (पप्पू) समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।
    1
    ब्रेकिंग प्रतापगढ़: महिला विश्वविद्यालय  का हुआ भव्य शिलान्यास कार्यक्रम,
नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला की धरती पर प्रदेश की प्रथम महिला यूनिवर्सिटी का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न।
कार्यक्रम में जनपद की हस्तियों का लगा जमावड़ा, 
बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव पूर्व बीजेपी विधायक धीरज ओझा, बृजेश सौरभ, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह मंच पर रहे मौजूद।
जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत भाषण में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना को महिला शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया...
इस दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत भाषण में विधायक राजेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का किए जोरदार स्वागत।
51 किलो की माला पहनाकर किया गया मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत।
इस दौरान साकेत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्था से अभिभूत दिखे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिया मंच से व्यावहारिक और शानदार भाषण।
उन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा को संस्कारों और सामाजिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने पर दिया जोर।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अरविंद श्रीवास्तव समाजसेवी अंजनी की मंच से नेताओं की इस कार्य के लिए की जमकर सराहना।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से   नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, डॉ नित्या त्रिपाठी, जिला मंत्री रामजी मिश्र, अनुराग मिश्रा, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, बीजेपी नेता नवीन सिंह, समाजसेवी सुरेश प्रताप सिंह नरायन,शिवविलास वैश्य, दिनेश सिंह डगैता, मुन्ना सिंह नेता, रामकुमार सिंह, सुनील सिंह (पप्पू) समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामपुरखास में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना ने एल्युमीनियम प्लांट का किया समारोहपूर्वक लोकार्पण | डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जिले के उद्यमी विकास के लिए ऐसी फैक्टरियां की स्थापना लोक कल्याणकारी है | प्लांट से चार सौ परिवारों को रोजगार का बेहतर अवसर मुहैया होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है |
    1
    रामपुरखास में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना ने एल्युमीनियम प्लांट का किया समारोहपूर्वक लोकार्पण | डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जिले के उद्यमी विकास के लिए ऐसी फैक्टरियां की स्थापना लोक कल्याणकारी है | प्लांट से चार सौ परिवारों को रोजगार का बेहतर अवसर मुहैया होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है |
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mohit Singh
    1
    Post by Mohit Singh
    user_Mohit Singh
    Mohit Singh
    Lalganj, Rae Bareli•
    14 hrs ago
  • Post by Mohit Mishra
    1
    Post by Mohit Mishra
    user_Mohit Mishra
    Mohit Mishra
    Fitness Trainer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कलश यात्रा के साथ ठेंगहा (कोलवा) में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज़ संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा से पूरा गांव श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। इसकी विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए मालती नदी (रामघाट) पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा स्थानीय प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेवन और बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन करती हुई कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमते नजर आए तथा जयघोष और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हिंदू धर्म में कलश यात्रा को मंगल और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसमें सम्मिलित होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर किया जाएगा। कार्यक्रम में बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, जगदंबा, राम लखन, पुष्पराज, राम सरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित भारी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।
    1
    कलश यात्रा के साथ ठेंगहा (कोलवा) में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज़
संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा से पूरा गांव श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। इसकी विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए मालती नदी (रामघाट) पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा स्थानीय प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेवन और बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन करती हुई कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमते नजर आए तथा जयघोष और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
हिंदू धर्म में कलश यात्रा को मंगल और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसमें सम्मिलित होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, जगदंबा, राम लखन, पुष्पराज, राम सरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित भारी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग दिया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई मालती नदी के रामघाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल ग्रहण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भजनों व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। हिंदू परंपरा में कलश यात्रा को शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर प्रतिदिन किया जाएगा। इस अवसर पर बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुधांश तिवारी, पंकज मिश्र, बड़े लाल मिश्र, जगदंबा मिश्र, दीपक मिश्र, सोनू तिवारी, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, राम लखन, पुष्पराज, रामसरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
    4
    अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग दिया।
कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई मालती नदी के रामघाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल ग्रहण किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भजनों व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
हिंदू परंपरा में कलश यात्रा को शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर प्रतिदिन किया जाएगा।
इस अवसर पर बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुधांश तिवारी, पंकज मिश्र, बड़े लाल मिश्र, जगदंबा मिश्र, दीपक मिश्र, सोनू तिवारी, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, राम लखन, पुष्पराज, रामसरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • धनाभाद में राजस्व भूमि बिक्री का आरोप, करोड़ों के खेल की चर्चा तेज
    1
    धनाभाद में राजस्व भूमि बिक्री का आरोप, करोड़ों के खेल की चर्चा तेज
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.