महिला अस्पताल में पर्चा बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश पूरनपुर/पीलीभीत।ब्लॉक क्षेत्र में स्थित 50 शैय्या युक्त महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की पर्ची बनाने के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में पर्ची बनाने की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मचारियों को सौंपे जाने से जहां व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं गर्भवती महिलाओं से निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं।बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत गर्भवती महिलाओं की पर्ची निशुल्क बनाए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद अस्पताल में पर्ची बनवाने पहुंचने वाली महिलाओं से रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप के अनुसार वार्ड ब्वाय भूपेंद्र और राकेश समेत चार कर्मचारियों को पर्ची बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं का आरोप है कि एक रुपये की पर्ची के लिए भी कई बार खुले पैसे लाने का दबाव बनाया जाता है। खुले पैसे उपलब्ध न होने पर कुछ महिलाओं को पांच से दस रुपये तक देकर पर्ची बनवानी पड़ती है।मामले में कर्मचारी भूपेंद्र से जानकारी ली गई तो उसने पर्ची बनाने के दौरान सभी से रुपये लिए जाने और किसी को छूट नहीं दिए जाने की बात कही। इससे मामले को लेकर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, पर्ची बनाने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दिए जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की भी बात सामने आई है।इस संबंध में गुरुवार दोपहर पूरनपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की पर्ची निशुल्क बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि यदि पर्ची के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भ्रष्टाचार अथवा किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मामले की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों ने अस्पताल में निशुल्क सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध कराने तथा पर्ची व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की है।

- बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स1
- बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।1
- BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा1
- छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से1
- शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार । पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।3
- रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ1
- डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।1