CSIR से विदेशी यात्रा अनुदान मिलने पर अंजली उपाध्याय को बधाई जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुजानगंज अंतर्गत ग्राम सभा छीमियां निवासी दीपचंद उपाध्याय एवं रीता उपाध्याय की सुपुत्री तथा आईपीएस नारायण उपाध्याय की बहन अंजली उपाध्याय को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा विदेशी यात्रा अनुदान (Foreign Travel Grant) स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की होनहार शोधार्थी अंजली उपाध्याय आगामी 7 से 11 सितंबर तक बेल्जियम के एंटवर्प में आयोजित होने वाले 35वें एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ द यूरोपियन सोसाइटी फॉर बायोमैटेरियल्स (ESB) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी। अंजली की इस उपलब्धि को उनके परिवार के साथ-साथ मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिलने से अंजली ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर क्षेत्र का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है। अंजली उपाध्याय की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और बेल्जियम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सफलता की कामना की है।

- नेपाल में आई भयंकर बाढ़ नेपाल में चारो तरफ बाढ़ ने मचाई तबाही1
- नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर गाली गलौज और महिला को मारपीट करती है घायल शिकायत पुलिस से। नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर गाली गलौज और महिला को मारपीट करती है घायल शिकायत पुलिस से। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसूलहा गांव निवास में नीलम पत्नी वीरेन्द्र ने बृहस्पतिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि पड़ोसी नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर गाली गलौज देने लगी इस पर विरोध किया तो दो-तीन महिलाएं मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग पहुंचे बीच बचाव कर किसी तरह जान बचाई जाते समय आरोपी महिला ने बच्चे व पति को जान से मारने की ऐलानियां धमकी दी पीड़ित महिला ने बताया कि मैं घर पर बच्चों के साथ अकेली रहती हूं मेरे पति रोजी-रोटी सिलसिले प्रदेश रहते हैं। भयभीत पीड़ित महिला कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- कोतवाली में पुलिसकर्मियों के साथ लायंस क्लब खुशबू ने मनाया रक्षाबंधन शाहगंज, जौनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की ओर से कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीयता और भाईचारे का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन ज्योति गुप्ता ने की। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल, सचिव लायन डॉ. सौम्या अग्रहरी और कोषाध्यक्ष लायन नेहा गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडेय, सुनील यादव और अनूप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान क्लब सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और क्लब सदस्यों के बीच स्नेह, सम्मान और अपनत्व का भाव नजर आया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान और गौरव की बात है। पुलिसकर्मियों ने भी लायंस क्लब की पहल की सराहना करते हुए सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास, सहयोग और आत्मीयता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर संस्था के गाइडिंग लायन एवं रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनीष कुमार अग्रहरी, लायन अंकित गुप्ता (रोमिल) समेत क्लब के अन्य सदस्य और कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को प्रेम, सम्मान, सेवा और सामाजिक सौहार्द की भावना से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी संदेश दिया।1
- *➡️ अपनों के बीच सादगी और अपनापन, यही तो है जननायक की असली पहचान!* *➡️ अपनों के बीच सादगी और अपनापन, यही तो है जननायक की असली पहचान!* *जब राजनीति सिर्फ भाषणों तक सीमित न रहकर आमजन के सुख-दुख की साझीदार बन जाए, तो जुमलों के महल खुद-ब-खुद ढह जाते हैं। अपनों के साथ जूस की चुस्कियों पर होती ये जमीनी चर्चाएं देश के उस असल जनमानस की तस्वीर बयां करती हैं, जहां तानाशाही और खोखले विकास के दावों के बीच जनता सिर्फ और सिर्फ अपने सच्चे और मुखर हमदर्द को सुनना चाहती है।* *जनता के बीच रहकर जनता की बात करने का यह अनूठा अंदाज़ ही सत्ता के गलियारों में खलबली मचाने के लिए काफी है!* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी*1
- नेपाल में जल त्रासदी: बाढ़ में कई पुलिसकर्मी और तीर्थयात्री लापता, पुल-हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बहे काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। रासुवा जिले में भोटेकोशी नदी के उफान के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ की तेज धार में सड़कें और पुल बह गए, जबकि कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालात इतने बिगड़ गए कि कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। नेपाली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 32 नेपाल पुलिसकर्मियों और 9 सशस्त्र पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोग संपर्क से बाहर हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। #facebookvideo #facebookreels #foryouシ #nonfollowers1
- ❤️❤️♥️♥️💐तेरी हर मुस्कान में मेरी खुशी बस्ती है तेरे बिना यह जिंदगी मेरी अधूरी सी लगती है ❤️❤️♥️♥️💐तेरी हर मुस्कान में मेरी खुशी बस्ती है तेरे बिना यह जिंदगी मेरी अधूरी सी लगती है1
- विंध्या शरण शुक्ला अल्ल्हा गायक अपनी टीम के साथ मदनपुर पनियार में गायन कार्यक्रम1
- *आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम* प्रतापगढ़। विकास खंड लक्ष्मणपुर के शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में मंगलवार को ‘अजगरा महान संवाद-2026’ का आयोजन हुआ। संवाद की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने और युवाओं में तार्किक एवं लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह प्रतिभागियों के बीच बैठकर पूरे संवाद में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों के विचार सुने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं में प्रश्न पूछने, अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में नम्रता विश्वकर्मा ने प्रथम, आशुतोष सिंह ने द्वितीय और रिद्धिमान शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, बीडीओ लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘तूफान सिंह’ सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1