*आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम* प्रतापगढ़। विकास खंड लक्ष्मणपुर के शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में मंगलवार को ‘अजगरा महान संवाद-2026’ का आयोजन हुआ। संवाद की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने और युवाओं में तार्किक एवं लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह प्रतिभागियों के बीच बैठकर पूरे संवाद में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों के विचार सुने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं में प्रश्न पूछने, अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में नम्रता विश्वकर्मा ने प्रथम, आशुतोष सिंह ने द्वितीय और रिद्धिमान शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, बीडीओ लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘तूफान सिंह’ सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
*आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम* प्रतापगढ़। विकास खंड लक्ष्मणपुर के शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में मंगलवार को ‘अजगरा महान संवाद-2026’ का आयोजन हुआ। संवाद की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने और युवाओं में तार्किक एवं लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह प्रतिभागियों के बीच बैठकर पूरे संवाद में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों के विचार सुने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं में प्रश्न पूछने, अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में नम्रता विश्वकर्मा ने प्रथम, आशुतोष सिंह ने द्वितीय और रिद्धिमान शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, बीडीओ लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘तूफान सिंह’ सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
- नेपाल में जल त्रासदी: बाढ़ में कई पुलिसकर्मी और तीर्थयात्री लापता, पुल-हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बहे काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। रासुवा जिले में भोटेकोशी नदी के उफान के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ की तेज धार में सड़कें और पुल बह गए, जबकि कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालात इतने बिगड़ गए कि कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। नेपाली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 32 नेपाल पुलिसकर्मियों और 9 सशस्त्र पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोग संपर्क से बाहर हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। #facebookvideo #facebookreels #foryouシ #nonfollowers1
- लम्भुआ बाजार में बारहबफात के मौके पर पुलिस की निगरानी में शाँति पूर्वक तरीके से बजार में जुलुस निकाला गया लोगों ने हुसैन को याद किया3
- मेढ़ा बाजार में शांति से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में बारावफात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित मार्ग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। लोगों ने अनुशासन के साथ निर्धारित मार्ग का पालन किया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और लोगों को शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर मोहम्मद रेहान, हकीम, रफीक, महमूद, अली रजा, फकरे आलम, सकील और आफताब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। आयोजकों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।3
- सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें। चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है। पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है। ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।2
- प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।1
- radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe1
- Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल1
- *आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम* प्रतापगढ़। विकास खंड लक्ष्मणपुर के शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में मंगलवार को ‘अजगरा महान संवाद-2026’ का आयोजन हुआ। संवाद की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने और युवाओं में तार्किक एवं लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह प्रतिभागियों के बीच बैठकर पूरे संवाद में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों के विचार सुने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं में प्रश्न पूछने, अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में नम्रता विश्वकर्मा ने प्रथम, आशुतोष सिंह ने द्वितीय और रिद्धिमान शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, बीडीओ लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘तूफान सिंह’ सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1