Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
Amarjeet Panday
प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर में रात भर चला जुलूस-ए मोहम्मदी: सांसद संजय सिंह बोले- देश दुनिया में नफरत का बोलबाला, मोहब्बत से करें खत्म सुल्तानपुर में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात शहर में जुलूस-ए ईद मिलादुन नबी निकाला गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने इंशा की नमाज के बाद जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश पूरी दुनिया के लिए है। उनका नाम 'रहमतुल आलमीन' है, जिसका अर्थ है पूरी दुनिया पर रहमत करने वाला। उन्होंने जोर दिया कि यदि आज पूरी दुनिया इस संदेश को समझ ले, तो कहीं भी लड़ाई-झगड़े और नफरत की गुंजाइश नहीं रहेगी। सिंह ने आगे कहा कि रामचरितमानस में भी 'सब नर करहिं परस्पर प्रीति' का संदेश दिया गया है। नफरत को केवल मोहब्बत से हराया जा सकता है और इस दिन सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की अच्छी बातों को जीवन में उतारना ही सबसे बड़ी बात है। देश और दुनिया में व्याप्त नफरत को केवल मोहब्बत के रास्ते पर चलकर ही खत्म किया जा सकता है। शहर की जामा मस्जिद चौक के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने मीडिया से बातचीत में 'हुब्बुल वतनी' यानी देश से प्यार करने को ईमान का मुख्य हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का ईमान तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक वह अपने देश के प्रति वफादार न हो और अपने मुल्क से मोहब्बत न करे। जुलूस के लिए शहर में चार-पांच दिनों से विभिन्न अंजुमनों द्वारा भव्य तैयारियां की गई थीं। नमाज अदा करने के बाद आसमान में अंधेरा होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से आधा शहर जगमगा उठा। रात भर जिले में 'मरहबा या मुस्तफा' और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे गूंजते रहे। यह जुलूस सुबह समाप्त हुआ। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों की चार दर्जन से अधिक अंजुमनों ने अलग-अलग मंचों पर पहुंचकर नात पढ़ीं, जिसके लिए उन्हें इनाम भी दिए गए। चौक घंटाघर, डाकखाना चौराहा, राहुल चौराहा, जमाल गेट, शाहगंज और बाधमंडी चौराहे पर बने प्रमुख मंचों पर जिले के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।1
- प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।1
- radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe1
- Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल1
- चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।4
- *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित* सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया। इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है। *सुल्तानपुर का गौरव!*🌟 > हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆 पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!4
- उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 11 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गुड़गांव से बिहार जा रही एक निजी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसओ महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने जान गंवाने वाले तीनों यात्रियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन मौतों और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतको में बिहार के श्याम लाल मंडल (45), विनोद मंडल (50) और किरण देवी (60) शामिल हैं। वहीं घायलों में राजकुमार (पुत्र शिवनारायण), सूरज मण्डल (पुत्र विभूति मण्डल), सुनील (पुत्र गुलाबी मण्डल), राजेंद्र सहनी (पुत्र चुनचुन राम), संजीव (पुत्र चुनचुन राम), नीरज (पुत्र विद्यानंद), ब्रह्मदेव कुमार (पुत्र रामचन्द्र यादव), वीरेंद्र कुमार चौधरी (पुत्र हरदेव चौधरी), आशीष, भीम कुमार और एक अज्ञात बेहोश व्यक्ति शामिल हैं। यात्री इंद्रदेव कुमार (बिहार) ने बताया कि वे दिल्ली से बिहार जाने के लिए राजगीर रूट की बस में बैठे थे। उन्होंने बताया, "घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। पुलिस और एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मारी।" एक अन्य यात्री घनश्याम दुबे (गोरखपुर) ने बताया, "हम लोग आगरा में खाना खाने के बाद आगे बढ़े थे। वहीं से ड्राइवर बदलने पर गाड़ी में कुछ समस्या आ गई थी। यहां आकर ड्राइवर ने बस को लाइन में खड़ा किया और ड्राइवर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रॉला चालक से चूक हुई और उसने खड़ी बस में टक्कर मार दी।" दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर UP 63 AT 4188 है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर BR 02 GD 6496 है। ट्रक चालक की पहचान विक्रम सिंह (पुत्र दिगंबर सिंह), निवासी मधुबनी थाना, मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। बस के संचालक कमलेश कुमार (पुत्र सुंदरलाल मिश्र) हैं।2