logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्लब परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है शुक्रवार के शाम 7:00 बजे से। बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक चलेगी। इस मौके पर आई गायिका पूजा कैमुरी ने अपने पूरे टीम के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया एवं अपने गाने बजाने से लोगों का मन मोह रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उमड़ी है।

4 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
4 hrs ago

क्लब परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है शुक्रवार के शाम 7:00 बजे से। बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक चलेगी। इस मौके पर आई गायिका पूजा कैमुरी ने अपने पूरे टीम के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया एवं अपने गाने बजाने से लोगों का मन मोह रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उमड़ी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • आंगनवाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी का आरोप.? #shorts #shortvideo #viralvideo #school #gumla #news
    1
    आंगनवाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी का आरोप.? #shorts #shortvideo #viralvideo #school #gumla #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • झारखंड के लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बना विश्व का अनोखा रोड झारखंड के लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बना विश्व का अनोखा रोड
    1
    झारखंड के लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बना विश्व का अनोखा रोड
झारखंड के लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बना विश्व का अनोखा रोड
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सिसई में फुटबॉल का महासंग्राम! 6 सितंबर को फाइनल, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे जयराम कुमार महतो... JLKM नेताओं ने कहा 15 से 20 हजार लोगों के आने की संभावना है
    1
    सिसई में फुटबॉल का महासंग्राम! 6 सितंबर को फाइनल, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे जयराम कुमार महतो...
JLKM नेताओं ने कहा 15 से 20 हजार लोगों के आने की संभावना है
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सिसई : नन्हे कान्हा - राधा की मनमोहक छटा से सजा सरस्वती शिशु मंदिर, मटकी फोड़ ने बांधा समां जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता, कृष्ण - सुदामा मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा ; भावुक हुआ कृष्ण - सुदामा मिलन का दृश्य सिसई (गुमला)। सरस्वती शिशु मंदिर, सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में प्रस्तुति देकर अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावुक दृश्य देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं और जीवन संदेश के माध्यम से मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रभारी बद्रीनारायण सिंह, आचार्या स्वीटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा आचार्य अरविंद कुमार कमला, सुखनाथ सिंह और विक्रम कुमार गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
    4
    सिसई : नन्हे कान्हा - राधा की मनमोहक छटा से सजा सरस्वती शिशु मंदिर, मटकी फोड़ ने बांधा समां 

जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता, कृष्ण - सुदामा मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा ; भावुक हुआ कृष्ण - सुदामा मिलन का दृश्य 
सिसई (गुमला)। सरस्वती शिशु मंदिर, सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में प्रस्तुति देकर अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावुक दृश्य देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं और जीवन संदेश के माध्यम से मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रभारी बद्रीनारायण सिंह, आचार्या स्वीटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा आचार्य अरविंद कुमार कमला, सुखनाथ सिंह और विक्रम कुमार गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
मौके पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • कार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने वाला ही निकला आरोपी इंश्योरेंस कंपनी को चूना लगाने की थी साजिश
    1
    कार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने वाला ही निकला आरोपी
इंश्योरेंस कंपनी को चूना लगाने की थी साजिश
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरपंडरा ग्राम में शुक्रवार की दोपहर 1:00 के करीब जन जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों के बीच चलाया गया । जिस दौरान गारू थाना प्रभारी जेपी शर्मा के द्वारा भीतरपंडरा के ग्रामीणों को यह बताया गया कि वे नक्सलियों के शोषण से मुक्त होकर भय मुक्त आत्मविश्वास के साथ जी सकते हैं। साथ ही इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्रियों का वितरण किया ।साथ ही ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज की स्थापना करने के लिए प्रेरित करते हुए अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई।
    1
    गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरपंडरा ग्राम में शुक्रवार की दोपहर 1:00 के करीब जन जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों के बीच चलाया गया ।
जिस दौरान गारू थाना प्रभारी जेपी शर्मा के द्वारा भीतरपंडरा के ग्रामीणों को यह बताया गया कि वे नक्सलियों के शोषण से मुक्त होकर भय मुक्त आत्मविश्वास के साथ जी सकते हैं। साथ ही इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्रियों का वितरण किया ।साथ ही ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज की स्थापना करने के लिए प्रेरित करते हुए अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • अब किसान का बेटा बनेगा नेता और राजा.? #shorts #shortvideo #viralvideo #school #news #sarkari
    1
    अब किसान का बेटा बनेगा नेता और राजा.? #shorts #shortvideo #viralvideo #school #news #sarkari
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सिसई : अवैध बालू ढुलाई ने बिगाड़ी गांव की सड़क, गड्ढों - कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम जलका मथनी में हाईवा परिचालन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन को चेतावनी - रोक नहीं लगी तो होगा उग्र आंदोलन सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत जलका मथनी गांव में कथित अवैध बालू खनन एवं भारी वाहनों के लगातार परिचालन से ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। जर्जर सड़क, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू लदे हाईवा समेत भारी वाहनों के लगातार परिचालन से गांव की सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की आवाजाही ने कालीकरण सड़क की हालत ऐसी कर दी है कि बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। गुरुवार को भी सड़क के बीच एक कार कीचड़ में फंस गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा बालू लदा हाईवा भी फंस गया, जिसके कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर आदिवासी नेता सुमेश्वर उरांव जलका मथनी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बालू के कथित अवैध खनन एवं परिवहन के लिए भारी वाहनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका सीधा असर गांव की सड़क पर पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद सुमेश्वर उरांव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में यदि गांव की सड़कें अवैध बालू परिवहन से बर्बाद हो रही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन एवं परिवहन की जांच, भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल नियंत्रण तथा क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। *आंदोलन की चेतावनी* ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अवैध बालू खनन एवं भारी वाहनों के परिचालन पर जल्द रोक नहीं लगाई गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीण आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    4
    सिसई : अवैध बालू ढुलाई ने बिगाड़ी गांव की सड़क, गड्ढों - कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 

जलका मथनी में हाईवा परिचालन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन को चेतावनी - रोक नहीं लगी तो होगा उग्र आंदोलन 
सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत जलका मथनी गांव में कथित अवैध बालू खनन एवं भारी वाहनों के लगातार परिचालन से ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। जर्जर सड़क, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू लदे हाईवा समेत भारी वाहनों के लगातार परिचालन से गांव की सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की आवाजाही ने कालीकरण सड़क की हालत ऐसी कर दी है कि बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। गुरुवार को भी सड़क के बीच एक कार कीचड़ में फंस गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा बालू लदा हाईवा भी फंस गया, जिसके कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर आदिवासी नेता सुमेश्वर उरांव जलका मथनी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बालू के कथित अवैध खनन एवं परिवहन के लिए भारी वाहनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका सीधा असर गांव की सड़क पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों की शिकायतों के बाद सुमेश्वर उरांव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में यदि गांव की सड़कें अवैध बालू परिवहन से बर्बाद हो रही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन एवं परिवहन की जांच, भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल नियंत्रण तथा क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
*आंदोलन की चेतावनी*
ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अवैध बालू खनन एवं भारी वाहनों के परिचालन पर जल्द रोक नहीं लगाई गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीण आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सप्ताहिक बाजार से घर लौटने के दौरान जंगल में अनियंत्रित हो ऑटो पलटा बच्ची सहित तीन महिला घायल उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बक्सीडीपा के समीप जंगल मे लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर अनियंत्रित टेम्पू पलटने से सवार तीन महिला एवं एक वर्ष की बच्ची घायल हो गई। सभी को राहगीरों के मदद से अस्पताल में कराया गया भर्ती एक महिला की स्थिति खराब बताते चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया।
    1
    सप्ताहिक बाजार से घर लौटने के दौरान जंगल में अनियंत्रित हो ऑटो पलटा बच्ची सहित तीन महिला घायल 
उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बक्सीडीपा के समीप जंगल मे लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर अनियंत्रित टेम्पू पलटने से सवार तीन महिला एवं एक वर्ष की बच्ची घायल हो गई। सभी को राहगीरों के मदद से अस्पताल में कराया गया भर्ती एक महिला की स्थिति खराब बताते चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.