सिसई : नन्हे कान्हा - राधा की मनमोहक छटा से सजा सरस्वती शिशु मंदिर, मटकी फोड़ ने बांधा समां जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता, कृष्ण - सुदामा मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा ; भावुक हुआ कृष्ण - सुदामा मिलन का दृश्य सिसई (गुमला)। सरस्वती शिशु मंदिर, सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में प्रस्तुति देकर अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावुक दृश्य देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं और जीवन संदेश के माध्यम से मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रभारी बद्रीनारायण सिंह, आचार्या स्वीटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा आचार्य अरविंद कुमार कमला, सुखनाथ सिंह और विक्रम कुमार गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
सिसई : नन्हे कान्हा - राधा की मनमोहक छटा से सजा सरस्वती शिशु मंदिर, मटकी फोड़ ने बांधा समां जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता, कृष्ण - सुदामा मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा ; भावुक हुआ कृष्ण - सुदामा मिलन का दृश्य सिसई (गुमला)। सरस्वती शिशु मंदिर, सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम
आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में प्रस्तुति देकर अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावुक दृश्य देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे।
मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं और जीवन संदेश के माध्यम से मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा
कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रभारी बद्रीनारायण सिंह, आचार्या स्वीटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा आचार्य अरविंद कुमार कमला, सुखनाथ सिंह और विक्रम कुमार गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
- सिसई : नन्हे कान्हा - राधा की मनमोहक छटा से सजा सरस्वती शिशु मंदिर, मटकी फोड़ ने बांधा समां जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता, कृष्ण - सुदामा मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा ; भावुक हुआ कृष्ण - सुदामा मिलन का दृश्य सिसई (गुमला)। सरस्वती शिशु मंदिर, सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में प्रस्तुति देकर अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावुक दृश्य देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं और जीवन संदेश के माध्यम से मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रभारी बद्रीनारायण सिंह, आचार्या स्वीटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा आचार्य अरविंद कुमार कमला, सुखनाथ सिंह और विक्रम कुमार गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।4
- अंबिकेश्वर शिव मंदिर में डांडिया गरबा नाइट सह दही हांडी फोड़ कार्यक्रम सिसई के छारदा रोड़ स्थित अंबिकेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ भव्य तरीके से बनाया जा रहा हैं। मंदिर संचालन समिति के रोहित शर्मा ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि 8 बजे से डांडिया गरबा नाइट और रात्रि 12 बजे दही हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में भारी उत्साह हैं।2
- क्रिकेट खेलने निकले तीन किशोर, हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां; तीसरा जिंदगी की जंग लड रहा है। गुमला : सुबह घर से निकले तीन किशोरों ने शायद ही सोचा होगा कि कुछ ही घंटों बाद एक सड़क हादसा उनके परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे जाएगा. शुक्रवार को गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर रेडवा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर हालत में रांची के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. हादसे के बाद दोनों मृत छात्रों के घरों में चीख-पुकार मच गई, वहीं उनके स्कूलों में भी शोक की लहर है. मृतकों की पहचान विंध्याचल नगर निवासी गणेश साहू के पुत्र आदर्श राज (15) और सिसई रोड निवासी सानिध्य गुप्ता (13) के रूप में हुई है. घायल शशिकांत साहू (17) का रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई बताई जा रही है. सानिध्य गुप्ता डॉन बॉस्को स्कूल का छात्र था, जबकि आदर्श राज संध्या रानी ऑक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ता था. घायल शशिकांत भी डॉन बॉस्को स्कूल में अध्ययनरत है. बताया गया कि तीनों शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकले थे. परिजनों को उन्होंने घूमने जाने की जानकारी नहीं दी थी. तीनों वाटरवेज कॉलोनी स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे थे. क्रिकेट खेलने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए निकल गए. इसी दौरान गुमला-रांची मार्ग पर रेडवा के समीप उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने की बात सामने आ रही है. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोर्ड तक उखड़ गया1
- खबर का असर! नगर पालिका अध्यक्ष पहुंचीं मौके पर, समस्याओं का लिया जायजा1
- मूरहू में धूमधाम एवं श्राद्धा और उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। मुरहू प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया। वहीं, बच्चों को भगवान कृष्ण के आकर्षक वेश में सजाया गया, जिससे घरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। बच्चों ने कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। जन्माष्टमी को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।1
- अगर टाइगर जयराम महतो को जेल में डाला गया तो हम लोग पूरा 24 जिला में चक्का जाम करेंगे अगर टाइगर जयराम महतो को जेल में डाला गया तो हम लोग पूरा 24 जिला में चक्का जाम करेंगे1
- सिसई : अवैध बालू ढुलाई ने बिगाड़ी गांव की सड़क, गड्ढों - कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम जलका मथनी में हाईवा परिचालन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन को चेतावनी - रोक नहीं लगी तो होगा उग्र आंदोलन सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत जलका मथनी गांव में कथित अवैध बालू खनन एवं भारी वाहनों के लगातार परिचालन से ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। जर्जर सड़क, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू लदे हाईवा समेत भारी वाहनों के लगातार परिचालन से गांव की सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की आवाजाही ने कालीकरण सड़क की हालत ऐसी कर दी है कि बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। गुरुवार को भी सड़क के बीच एक कार कीचड़ में फंस गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा बालू लदा हाईवा भी फंस गया, जिसके कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर आदिवासी नेता सुमेश्वर उरांव जलका मथनी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बालू के कथित अवैध खनन एवं परिवहन के लिए भारी वाहनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका सीधा असर गांव की सड़क पर पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद सुमेश्वर उरांव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में यदि गांव की सड़कें अवैध बालू परिवहन से बर्बाद हो रही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन एवं परिवहन की जांच, भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल नियंत्रण तथा क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। *आंदोलन की चेतावनी* ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अवैध बालू खनन एवं भारी वाहनों के परिचालन पर जल्द रोक नहीं लगाई गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीण आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।4
- सप्ताहिक बाजार से घर लौटने के दौरान जंगल में अनियंत्रित हो ऑटो पलटा बच्ची सहित तीन महिला घायल उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बक्सीडीपा के समीप जंगल मे लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर अनियंत्रित टेम्पू पलटने से सवार तीन महिला एवं एक वर्ष की बच्ची घायल हो गई। सभी को राहगीरों के मदद से अस्पताल में कराया गया भर्ती एक महिला की स्थिति खराब बताते चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया।1