Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार समस्तीपुर भारतीय सेना के जवान शहीद सीता राम यादव सलामी के साथ पंचतत्व में हुए विलीन। अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ 6वर्षीय पुत्र सुशांत ने दी पिता को मुख्यग्नि।
Chunnu Kumar Singh
बिहार समस्तीपुर भारतीय सेना के जवान शहीद सीता राम यादव सलामी के साथ पंचतत्व में हुए विलीन। अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ 6वर्षीय पुत्र सुशांत ने दी पिता को मुख्यग्नि।
- Rajkumar Paswanसमस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार😤2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर भारतीय सेना के जवान शहीद सीता राम यादव सलामी के साथ पंचतत्व में हुए विलीन। अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ 6वर्षीय पुत्र सुशांत ने दी पिता को मुख्यग्नि।1
- घटना राम आशीष चौक पुल के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में तनु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। #HajipurAccident #VaishaliNews #RoadAccident #BreakingNews #BiharNews #SadNews2
- पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला सिमरी निवासी नवल महतो (पिता–जगदीश महतो) पर शुक्रवार संध्या बाजार से घर लौटने के दौरान हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल नवल महतो का आरोप है कि पूर्व के विवाद को लेकर उन पर हमला किया गया और उनके सिर में धरम साव के बेटे ने गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल नवल महतो को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। यहां डॉक्टर डॉ. अनंत कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। हालांकि डॉक्टरों और प्रशासन की ओर से अभी तक गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अपर थानाध्यक्ष बख्तियारपुर उमा शंकर मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1
- मैं पुष्पा सहनी जी एक सैनिक के पत्नी होने के नाते सैनिक परिवार का दुख दर्द समझी हु आज मोरवा समस्तीपुर के लाल शहीद सीताराम यादव जी ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का आहुति दी है वैसे वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं1
- बख्तियारपुर प्रखंड के नरौली स्थित माँ जगदंबा स्थान परिसर में 9 दिवसीय श्री राम कथा अमृत वर्षा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। यह पावन कथा 27 मार्च 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक सियाराम सिंह एवं विधायक अरुण शाह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कथा का शुभारंभ किया। दोनों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी एकता को बढ़ावा देते हैं। कथा के व्यासपीठ से राष्ट्रीय संत श्री सुधीर जी महाराज ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में भगवान श्रीराम के आदर्शों की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा, “राम नाम की महिमा अनंत है, जो राम का हो गया उसका जीवन धन्य हो गया।” उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति गीत, भजन और प्रवचन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिससे यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।1
- ईद की पूर्व संध्या पर बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदुपुर एवं थाना अध्यक्ष बिदुपुर पुलिस बल के साथ बिदुपुर, माइल, भैरोंपुर आदि क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च किया।3
- देखिए सवाल से कैसे भगाते हैं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजापाकर1
- बिहार समस्तीपुर मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वजीतपुर करनैल के रहने वाले शहीद सीता राम यादव के अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों का भीड़, भाजपा नेता शील कुमार राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जताया दुःख, उन्होंने इस घटना पर दी प्रतिक्रिया।1