प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार व शनि भगवान मूर्ति स्थापना समाराेह बालाजी धाम में अखंड रामायण पाठ पूर्ण 151 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा सुमेरपुर। शहर के साकेत आश्रम रोड स्थित श्री बालाजी धाम (वीर हनुमान इमली वाले) में प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार व शनि भगवान मूर्ति स्थापना के तहत चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में बुधवार को अखंड रामायण पाठ पूर्ण हुआ और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्री बालाजी धाम सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. रजनीश चौबे ने बताया कि पंडित प्रह्लाद शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ हुआ, जिसका बुधवार सुबह विश्राम हुआ। इसके बाद अंता-कोटा से पहुंचे महामंडलेश्वर महंत आज महाराज सीसवाली के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। सचिव मांगीलाल परमार के अनुसार सुबह 9:30 बजे पुराना पाली बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर से बालाजी धाम तक 151 कलशों के साथ यात्रा निकाली गई। महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश धारण किए, जबकि भक्तजन केसरिया ध्वज लेकर डीजे की धुन पर शामिल हुए। रथ में शनि देव की मूर्ति विराजित थी तथा घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा राजगुरु सर्कल, जवाई बांध रोड व गणेश टॉकीज रोड होते हुए मंदिर पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई तथा देव आह्वान व पूजन हुआ। आज में गुरूवार को देव पूजन, मूर्ति संस्कार, महाभिषेक व दोपहर 12:15 बजे अग्नि स्थापना के साथ शाम काे 3:30 बजे हवन होगा। 20 फरवरी को देव पूजन, कलश पूजन, दंड पूजन, मूर्ति स्थापना व सुबह 11:26 बजे ध्वजदंड विराजमान किया जाएगा। यात्रा में संरक्षक महेंद्रसिंह आसोप, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, छगनलाल माली, समाजसेवी सुरेश जैन, मोहनलाल बोहरा, राकेश अग्रवाल, पंकजराज मेवाड़ा, अभिमन्यूसिंह, महेन्द्रसिंह राव, जीतू लुहार, बाबुलाल माली, पंडित किशोर शर्मा, लक्ष्मण घांची, सीमा मेवाड़ा, प्रेमचंद बरूत, हुकम चितारा, सुरेश मिस्त्री, दिनेश, महिपाल सामरिया सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार व शनि भगवान मूर्ति स्थापना समाराेह बालाजी धाम में अखंड रामायण पाठ पूर्ण 151 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा सुमेरपुर। शहर के साकेत आश्रम रोड स्थित श्री बालाजी धाम (वीर हनुमान इमली वाले) में प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार व शनि भगवान मूर्ति स्थापना के तहत चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में बुधवार को अखंड रामायण पाठ पूर्ण हुआ और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्री बालाजी धाम सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. रजनीश चौबे ने बताया कि पंडित प्रह्लाद शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ हुआ, जिसका बुधवार सुबह विश्राम हुआ। इसके बाद अंता-कोटा से पहुंचे महामंडलेश्वर महंत आज महाराज सीसवाली के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। सचिव मांगीलाल परमार के अनुसार सुबह 9:30 बजे पुराना पाली बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर से बालाजी धाम तक 151 कलशों के साथ यात्रा निकाली गई। महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश धारण किए, जबकि भक्तजन केसरिया ध्वज लेकर डीजे की धुन पर शामिल हुए। रथ में शनि देव की मूर्ति विराजित थी तथा घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा राजगुरु सर्कल, जवाई बांध रोड व गणेश टॉकीज रोड होते हुए मंदिर पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई तथा देव आह्वान व पूजन हुआ। आज में गुरूवार को देव पूजन, मूर्ति संस्कार, महाभिषेक व दोपहर 12:15 बजे अग्नि स्थापना के साथ शाम काे 3:30 बजे हवन होगा। 20 फरवरी को देव पूजन, कलश पूजन, दंड पूजन, मूर्ति स्थापना व सुबह 11:26 बजे ध्वजदंड विराजमान किया जाएगा। यात्रा में संरक्षक महेंद्रसिंह आसोप, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, छगनलाल माली, समाजसेवी सुरेश जैन, मोहनलाल बोहरा, राकेश अग्रवाल, पंकजराज मेवाड़ा, अभिमन्यूसिंह, महेन्द्रसिंह राव, जीतू लुहार, बाबुलाल माली, पंडित किशोर शर्मा, लक्ष्मण घांची, सीमा मेवाड़ा, प्रेमचंद बरूत, हुकम चितारा, सुरेश मिस्त्री, दिनेश, महिपाल सामरिया सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
- सिरोही। जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज सिरोही स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने की। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति, लंबित प्रकरणों तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, मां योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त योजना, सिलिकोसिस योजना, हृष्ठ्य एप, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा ऋष्ट हि कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जांचें सुनिश्चित करने, टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग एवं उपचार पूर्ण कराने, तथा सिलिकोसिस पीड़ितों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई और डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग पर जोर दिया गया। परिवार कल्याण एवं कार्यक्रम के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें, योजनाओं की जमीनी स्थिति पर नजर रखें तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। बैठक का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।2
- विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेला इस बार और अधिक भव्य व आकर्षक होगा — जिला कलेक्टर कमल राम मीना ब्यावर में होली एवं बादशाह मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होली एवं बादशाह मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेले को इस बार और अधिक ख्याति एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे तथा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में मेला संयोजक बादशाह मेला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि 4 मार्च को बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने का आह्वान किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, सफाई, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय कानून एवं शांति व्यवस्था- मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर अशांति फैलाने वालों तथा अनुचित तरीके से गुलाल फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं- मेला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, मंच, साउंड, आतिशबाजी एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सवारी मार्ग में बाधक पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा तथा अनधिकृत दुकानों को नियंत्रित कर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। मेले में अच्छी गुणवत्ता की लाल गुलाल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मेले से पूर्व आवारा पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा तथा मेला समाप्ति के बाद शहर एवं मार्ग की सफाई करवाई जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था- संभावित दुर्घटनाओं, चर्म एवं नेत्र रोग आदि के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेले के दिन जिला कार्यालय में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रहेगी तथा गुलाल के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था- विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर उनकी ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। अग्निशमन एवं परिवहन व्यवस्था- अग्निशमन विभाग द्वारा फायर वाहन अलर्ट रखे जाएंगे। राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा तथा मेले के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। जनसम्पर्क एवं अन्य व्यवस्थाएं- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सुरक्षित एवं अच्छी गुणवत्ता की गुलाल उपयोग करने की अपील जारी की जाएगी। मेला समिति द्वारा सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी। बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग द्वारा सवारी मार्ग के ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी विभागों एवं जनसंस्थाओं से समन्वय एवं सहयोग के साथ होली एवं बादशाह मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बादशाह मेला समिति के सदस्य अमित बंसल, मुकेश गर्ग, अजय गोयल, कमल सर्राफ, मेला संयोजक बादशाह मेला समिति ब्यावर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, संजय गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कुलज्योति जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।3
- चाचोड़ी में समस्त राजपुरोहित नवयुग मंडल के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन1
- पाली | जिला पुलिस बेड़े में शामिल रहे पुराने और अनुपयोगी वाहनों को अब विदाई दी जा रही है। पाली पुलिस अपने 16 नाकारा वाहनों की ई-नीलामी करने जा रही है। इन गाड़ियों को देखने के लिए केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से भी खरीदार पाली पहुँच रहे हैं। नीलामी की मुख्य बातें वाहनों की संख्या: कुल 16 दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल मॉडल: वर्ष 2011 से 2015 तक के पुराने मॉडल। निरीक्षण की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2026 तक। स्थान: पुलिस लाइन, पाली। प्रक्रिया: MSTC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी। नीलामी में रखी गई पुलिस जीप और सेवन-सीटर वाहनों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, युवाओं में पुरानी सरकारी गाड़ियों को खरीदकर उन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए मॉडिफाई कराने और विंटेज लुक देने का बड़ा शौक है। यही कारण है कि बाहरी राज्यों के खरीदार भी इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं। पाली पुलिस लाइन के MTO विजय विश्नोई ने बताया कि "नीलामी की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। MSTC पोर्टल के जरिए नियमानुसार बोली लगाई जाएगी। इस कदम से जहाँ विभाग को अनुपयोगी वाहनों से छुटकारा मिलेगा, वहीं सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।" इच्छुक व्यक्ति 22 फरवरी तक पुलिस लाइन जाकर वाहनों की स्थिति देख सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर नीलामी की तारीख घोषित की जाएगी, जहाँ उच्चतम बोली लगाने वाले को वाहन सौंप दिया जाएगा।1
- पाली : सरस डेयरी परिसर में आया कोबरा 🐍 सांप 💃🏻दिव्या जैन पाली ने किया रेस्क्यू 📞 73 57 57 07 071
- सलूम्बर, 18 फरवरी। जिले में चल रहे शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 किलो अवधि पार व दूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। कलेक्टर अवधेश मीना और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने लसाडिया उपखंड के दो प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। पहली कार्रवाई भेरूनाथ किराना एवं जनरल स्टोर में हुई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड मसाले व अन्य सामग्री मिली। वहीं बस स्टैंड स्थित मेसर्स सत्यनारायण जनरल स्टोर से सूजी, मिर्च, हल्दी, देसी घी सहित कई ब्रांडेड खाद्य पदार्थ अवधि पार पाए गए। सभी सामग्री जब्त कर नष्ट की गई और सरसों तेल व जीरे के नमूने जांच के लिए भेजे गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से लाइसेंस प्रदर्शित रखने, साफ-सफाई और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने की अपील की गई। जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- पाली, नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फुटकर विक्रेताओं जैसे सब्जी एवं फल विक्रेता तथा केबिन संचालकों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, घरेलू कामगार, भवन निर्माण श्रमिक, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रैग पिकर एवं दस्तकारको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र फुटकर विक्रेताओं को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नगर निगम पाली पुरुषोत्तम पंवार, द्वारा जिले के सभी बैंकों के अधिकारियों से बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि योजना के अंतर्गत बैंकों में पुनः अग्रेषित ऋण आवेदनों की समीक्षा कर पात्र आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा तथा अपात्र आवेदनों को पोर्टल से हटाया जाएगा। साथ ही स्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, डिजिटल रूप से निष्क्रिय स्ट्रीट वेंडर्स के खातों का पुनः पंजीकरण कर क्यूआर कोड जनरेशन कराया जाएगा तथा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम जन धन योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।1
- सेन्दडा ब्यावर सार्वजनिक सड़क निर्माण विभाग के द्वारा निवेद कल से कुशलपुरा जाने वाली रोड का एक बार फिर घटिया सामग्री निर्माण उसे करने के लिए रोड का जो कार्य प्रणाली का काम है उसमें किस तरह की लापरवाही बढ़ती गई आप इस वीडियो के माध्यम से देखें, कुशलपुरा से निंबेडा जाने वाली रोड निर्माण का कार्य चल रहा है ठेकेदार के माध्यम से उसे रोड निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही वर्तनी का नतीजा सामने आया है कुशलपुरा से निंबाड़ा चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में एक ही दिन में ठेकेदार ने 3 किलोमीटर की रोड बना डाली और उसे रोड में निर्माण में होने वाली घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ जगह से रोड टूटकर नजर आ रही है2
- चाचोड़ी में चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ1