पी.एम. स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित पाली, नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फुटकर विक्रेताओं जैसे सब्जी एवं फल विक्रेता तथा केबिन संचालकों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, घरेलू कामगार, भवन निर्माण श्रमिक, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रैग पिकर एवं दस्तकारको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र फुटकर विक्रेताओं को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नगर निगम पाली पुरुषोत्तम पंवार, द्वारा जिले के सभी बैंकों के अधिकारियों से बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि योजना के अंतर्गत बैंकों में पुनः अग्रेषित ऋण आवेदनों की समीक्षा कर पात्र आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा तथा अपात्र आवेदनों को पोर्टल से हटाया जाएगा। साथ ही स्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, डिजिटल रूप से निष्क्रिय स्ट्रीट वेंडर्स के खातों का पुनः पंजीकरण कर क्यूआर कोड जनरेशन कराया जाएगा तथा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम जन धन योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

- पाली, नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फुटकर विक्रेताओं जैसे सब्जी एवं फल विक्रेता तथा केबिन संचालकों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, घरेलू कामगार, भवन निर्माण श्रमिक, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रैग पिकर एवं दस्तकारको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र फुटकर विक्रेताओं को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नगर निगम पाली पुरुषोत्तम पंवार, द्वारा जिले के सभी बैंकों के अधिकारियों से बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि योजना के अंतर्गत बैंकों में पुनः अग्रेषित ऋण आवेदनों की समीक्षा कर पात्र आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा तथा अपात्र आवेदनों को पोर्टल से हटाया जाएगा। साथ ही स्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, डिजिटल रूप से निष्क्रिय स्ट्रीट वेंडर्स के खातों का पुनः पंजीकरण कर क्यूआर कोड जनरेशन कराया जाएगा तथा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम जन धन योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।1
- आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद1
- शिवगन नगर पालिका चुंगी नाका हटाने के बाद अब नीम को हटाने तैयारी, आरोपों के बावजूद नहीं आई आधिकारिक सफाई, *विकास और विनाश के बीच की रेखा शिवगंज में धुंधली क्यों दिख रही है?*1
- सिरोही गिरवर जीएसएस का ट्रांसफॉर्मर जला, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप आबूरोड क्षेत्र के गिरवर जीएसएस में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। प्रभावित गांव: गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, सकोड़ा, फतेहपुरा, चंडेला, चोटिला और बगेरी। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सिंचाई बाधित होने से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।1
- पाली : सरस डेयरी परिसर में आया कोबरा 🐍 सांप 💃🏻दिव्या जैन पाली ने किया रेस्क्यू 📞 73 57 57 07 071
- रेगर समाज मे समय मिटग का आयोजन कर समाज के गणमान्य लोगो ने मत्यु भोज बंद कर समाज मे अच्छा सन्देश लिया गया समाज के लोगो के दवारा मत्यु होने पर मत्युभोज नही करने की सपथ ली गई1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली, राज्य सभा सांसद मदन राठौड मंगलवार को एक दिवसीय पाली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पाली प्रेस क्लब मीडिया गैलेरी में नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मीडीया देश समाज का आईना है और देश में मीडीया चौथा स्तंभ है उसका मजबूत होना आवश्यक है, जो समाज में हो रही अच्छी बुरी घटनाओं को कमियों को दिखाता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यथार्थ चित्रण के साथ सकारात्मक व अच्छे बदलाव को अधिक उभारे ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आये। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राठौड ने कहा कि उन्हें सदेव पाली की मीडिया से सिखने को मिला। वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने भविष्य में भी विकास के लिए यदि किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मीडिया के कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम बजरंगसिंह, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक जनसम्पर्क सौरभ सिंगारिया, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी व समारोह में मौजूद रहे व स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर त्रिवेदी, ओम चतुर्वेदी, अरूण जोशी, धर्मेन्द्र वैष्णव, कन्नु भीलवारा, छगनलाल भारद्वाज का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य की प्रशंसा की। समारोह में सम्पादक अरविन्द शर्मा, सम्पादक नागेश शर्मा, पुखराज पटेल, भंवर चौधरी, त्रिलोक चौधरी समेत मीडिया अध्यक्ष शेखर राठौड़, उदयवीरसिंह, सुभाष त्रिवेदी, पन्नालाल चौहान, जय थेवानी, श्याम चौधरी, सुभाष रोहिसवाल, अमृत कुमावत, ओम टेलर, ओम वैष्णव, जितेन्द्र कच्छवाह, मुकेश राजा, सुरेश हेमनानी, कुलदीप, हस्तपाल, सिकन्दर खान, मनोज शर्मा, रविन्द्र सोनी, मुकेश सोनी, पवन पाण्डे, शरद भाटी, आसिफ सिलावट, मनीष, जितेन्द्र पासवानी मोहम्मद यासिन सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि व कलेक्ट्रेट अधिकारीगण, विक्रमसिंह परिहार एवं जनसम्पर्क कार्यालय के नरेन्द्रसिंह, युगल किशोर, जगदीश मीणा, हेमंत कुमावत, कपिल शर्मा, नरपत सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन संदीप राठौड़ ने किया।1