Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड अभिनेत्री सोना महापात्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम संगीत से झुम उठा पूरा सरायकेला। वह उड़ीसा की रहने वाली है। मौके पर उपस्थित रहे सांसद श्रीमती जोबा मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अन्य पदाधिकारीगण,छऊ गुरु, छऊ कलाकार, मीडिया बंधु, विभिन्न प्रदेश से आए हुए कलाकार एवं सरायकेला की जनता।
Ravi Gupta
सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड अभिनेत्री सोना महापात्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम संगीत से झुम उठा पूरा सरायकेला। वह उड़ीसा की रहने वाली है। मौके पर उपस्थित रहे सांसद श्रीमती जोबा मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अन्य पदाधिकारीगण,छऊ गुरु, छऊ कलाकार, मीडिया बंधु, विभिन्न प्रदेश से आए हुए कलाकार एवं सरायकेला की जनता।
More news from झारखंड and nearby areas
- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड अभिनेत्री सोना महापात्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम संगीत से झुम उठा पूरा सरायकेला। वह उड़ीसा की रहने वाली है। मौके पर उपस्थित रहे सांसद श्रीमती जोबा मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अन्य पदाधिकारीगण,छऊ गुरु, छऊ कलाकार, मीडिया बंधु, विभिन्न प्रदेश से आए हुए कलाकार एवं सरायकेला की जनता।3
- सरायकेला - 12 अप्रैल, 2026 सरायकेला-खरसावां जिले में आयोजित 'राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026' के दूसरे दिन कला और संस्कृति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल सरायकेला की परंपरा को जीवंत किया, बल्कि आधुनिक सुरों से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य आकर्षण: सोना महापात्र की शानदार प्रस्तुति महोत्सव के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्र रहीं। उनके शानदार गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया और वहां मौजूद हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति पर युवा और कलाप्रेमी देर रात तक झूमते नजर आए। लोक कला और परंपरा का प्रदर्शन महोत्सव में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों और विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों ने नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से: सांस्कृतिक विरासत: क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया। विविधता: लोककलाओं की विविधता का सुंदर चित्रण देखने को मिला। जागरूकता: कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का एक प्रेरणादायक संदेश समाज तक पहुँचाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे: श्री नितिश कुमार सिंह (उपायुक्त) श्री मुकेश लूनायत (पुलिस अधीक्षक) अपर उपायुक्त एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, सरायकेला। इसके अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और भारी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे। जनता का उमड़ा सैलाब महोत्सव को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा गया। पूरा आयोजन परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों से गुंजायमान रहा। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस राजकीय महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।3
- ये गोलाबारी की आवाज जलियांवाला बाग की नहीं है। ये आज़ाद भारत का शंभू बॉर्डर है, जिसे पुलिस कंकरीट, कंटीले तारों, नुकीली कीलों और भालों से बंद कर रखा है। किसान सरकार का वादा याद दिलाने दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस उनपर आंसूगैस के गोले बरसा रही है। जनरल डायर नहीं है तो क्या हुआ, 56 इंची कायर तो है जो अपने ही किसानों के रास्ते में भाले गाड़ रहा है और हफ्तों से गोलाबारी करवा रहा है।1
- सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ दी गई। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया , बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , परंपरा एवं लोक लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।1
- *बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों का समाज बनाएंगे: पुरेंद्र* आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के द्वारा आज पुड़िसिल्ली (डोभो) स्थित एनबीआर रिसोर्ट्स के सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के मूल मंत्र "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को अपनाने एवं उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया गया. साथ हीं पूरे देश में जातीय जनगणना कराने, जनसंख्या के अनुपात में एसटी एससी ओबीसी को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने, निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने, लोकसभा/ विधानसभा/ राज्यसभा/ विधान परिषद/ शहरी निकायों/ जिला परिषदों में भी जनसंख्या के अनुपात में एसटी/ एससी/ ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की गई. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर देश एवं देश में रहने वाले सभी जाति धर्म संप्रदाय और वर्गों का मार्गदर्शन किया. परन्तु दु:ख होता है कि आज कुछ लोग महापुरुषों को भी जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहब को बचपन में स्कूलों में कक्षा में बैठने नहीं दिया जाता था. परन्तु उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा ग्रहण किया और 32 डिग्रियां तथा चार-चार भाषाओं में पीएचडी किया. पढ़ाई के उपरांत उन्होंने जब नौकरी ग्रहण की, तो दफ्तर में उनके साथ जाति के नाम पर भेदभाव किया गया. मजबूरन उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. परंतु देश की आजादी के बाद उन्होंने ऐसा संविधान लिखा, जिसमें सभी धर्म, वर्ग और जातियों को समानता का अधिकार दिया गया, जो आज भी सर्वमान्य है. उन्होंने तथागत बुद्ध, महात्मा कबीर, महात्मा ज्योतिबा फुले को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहब के सपनों का समाज बनाने के लिए हम कृत संकल्पित है. उन्होंने बहुजन समाज का आहवान करते हुए कहा कि "100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है, धन धरती और राज पाठ में 90 भाग हमारा है, 90 पर 10 का शासन नहीं चलेगा, नहीं चलेगा" एवं "जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी हो उतनी भागीदारी" को लागू कराने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की रणनीति बनाएं. उन्होंने कहा कि बाबा साहब सिर्फ दलितों के नहीं, बल्कि सभी कमजोर वर्गों, महिलाओं, मजदूरों और बेजुबानों के नेता थे. बाबा साहब ने संविधान में पिछड़े वर्गों के लिए विशेष अवसर का प्रावधान किया था, जिसके चलते 1992 में मंडल कमीशन के तहत पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण की व्यवस्था हो पाई. बाबा साहेब ने महिलाओं के लिए ग्रेच्युटी, पे ग्रेड, चाइल्ड केयर लीव मैटरनिटी लीव एवं मजदूरों के लिए ट्रेड यूनियन की लड़ाई लड़ी थी. इस अवसर पर एस एन यादव, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, चंद्रभूषण शर्मा, युवा उद्यमी अरविन्द कुमार, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, शिक्षाविद चंद्रमोहन चौधरी, अरविन्द कुमार पप्पू, उदित यादव, रामकुमार सिंह, रामानंद भक्ता, वीरेन्द्र यादव, डॉ रेणु शर्मा, विजय ठाकुर, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, सत्येंद्र प्रभात, यदुनंदन राम, मनोज पासवान, देव प्रकाश देवता, राजेश्वर पंडित, अधिवक्ता नीरज कुमार व संजय कुमार, अश्विनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.1
- Post by Gudiya Kumari1
- 🚨छोड़े गए कपड़े और चप्पल से हुई जेटेया में महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय टुरिया गगराई की धारदार टांगी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गागा गगराई (30) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ में आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में गागा गगराई ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फूफू थी और वह अक्सर ताना मारती थी, जिससे नाराज होकर उसने 9 अप्रैल की रात टांगी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत में छिपा दिया और हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर टांगी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। #ChaibasaNews #JharkhandCrime #WestSinghbhum #MurderCase #JaitayaThana #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #JharkhandNews #LocalNews #KolhanNews #Arrested #CrimeUpdate1
- Post by Ravi Gupta1