Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताखा । जशने -ईद-मिलादुन्नबी पर ऊसराहार में सौहार्द के साथ निकला जुलूस, गूंजे 'लब्बैक या रसूल अल्लाह' के नारे उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा, थानाध्यक्ष नरेद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन मे ऊसराहार के निधारित मार्गो पर शान्ति पूर्ण तरीके से अकीकतमंदो नेे जलूस निकाला ...।
Kanhaiya lal

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.74171970644
- ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा1
- औरैया में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला बारावफात का जुलूस औरैया। बारावफात के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से जनपद के अजीतमल बाबरपुर नगर में सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन एवं उनके संदेश को याद किया। जुलूस के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी शिरकत की। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के आगरा शिक्षक संघ के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए। नगर में जुलूस के गुजरने के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी लोगों से शांतिपूर्वक जुलूस में शामिल होने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस दौरान हरीशंकर यादव, विनी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र सभा प्रशांत दिवाकर और राम रतन दोहरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.1
- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।1