इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.7417197064
इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश
किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद
व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक
सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.7417197064
- इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी1
- तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद1
- *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई। पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।1
- *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ1
- इटावा पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राखी विद खाकी कार्यक्रम का किया आयोजन1
- औरैया:छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच बांधी राखी, जताया सम्मान..2
- जसवंतनगर में हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल संपन्न: अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा स्थित दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल और कुल शरीफ गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सालाना गुशल की रस्म मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में अदा की गई। मजार शरीफ को गुलाब जल और संदल के मिश्रण से स्नान कराया गया, जिसके बाद सुगंधित इत्र लगाया गया। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलाब के फूलों की मालाएं पेश कीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस कार्यक्रम में मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी, पेश इमाम ईदगाह, हाजी हाफिज सईद आलम करहलवी, हाजी मोहम्मद सलीम और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम सहित अजहर मुल्ला, अमजद, अजमल, अकरम, इलियास, मोहम्मद अली तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति और अकीदतमंद मौजूद रहे। गुशल की रस्म संपन्न होने के बाद कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से फातिहा पढ़ी। इसके उपरांत तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश में भाईचारे, आपसी सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस अवसर पर सभासद मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आसिफ, भूरे खां, शफीक पप्पू, हासिम, शेखू, मोहम्मद जानिब, क्रांति शाह, शौहिल और इकलाख के साथ बड़ी संख्या में अन्य अकीदतमंद भी उपस्थित थे।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला1