logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ

2 hrs ago
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा
    1
    मुवीन खलीफा साहब 
वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी 
इटावा जनपद में दिखा
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद,‌ साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.7417197064
    4
    इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा
जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए।
जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया।
इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा।
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे।
यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद,‌ साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रजत यादव पत्रकार 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सड़क पर पानी भरा हुआ हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    1
    सड़क पर पानी भरा हुआ
हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Actor Bidhuna, Auraiya•
    1 hr ago
  • लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे

बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग
अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया।
वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं? to aap aake hume batay 🎙️ 10 सेकंड की स्क्रिप्ट: “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं? चलने-फिरने में तकलीफ़ हो रही है? अब दर्द को नज़रअंदाज़ न करें—सही जाँच और उचित उपचार के लिए आज ही हमसे मिलें!” डॉ. ब्रजेश सुदामा लाल सविता 📍 पता: ग्राम शमशेरगंज, जिला मैनपुरी प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे एवं श्रीमान ओम जी के घर के पास 📞 मोबाइल: 96917 20161
    1
    “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं?  to aap aake hume batay
🎙️ 10 सेकंड की स्क्रिप्ट:
“क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं?
चलने-फिरने में तकलीफ़ हो रही है?
अब दर्द को नज़रअंदाज़ न करें—सही जाँच और उचित उपचार के लिए आज ही हमसे मिलें!”
डॉ. ब्रजेश सुदामा लाल सविता
📍 पता: ग्राम शमशेरगंज, जिला मैनपुरी
प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे एवं श्रीमान ओम जी के घर के पास
📞 मोबाइल:
96917 20161
    user_Dr Brijesh Sudama lal
    Dr Brijesh Sudama lal
    Doctor Kishni, Mainpuri•
    15 min ago
  • करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
    1
    करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा ।  

करहल/मैनपुरी 

मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। 

जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। 

इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    13 hrs ago
  • चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव इटावा जनपद में विभिन्न चिटफंड एवं निवेश कंपनियों में जमा धनराशि फंसने से परेशान पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन पर बड्स एक्ट 2019 के तहत अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act-2019) पारित किया गया था। इसके तहत अनियमित जमा योजनाओं में फंसी धनराशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस दिलाने का प्रावधान है। पीड़ितों के अनुसार शासन के निर्देश पर मार्च 2023 में इटावा जनपद की सभी तहसीलों में बड्स एक्ट के तहत भुगतान के लिए आवेदन फार्म जमा कराए गए थे, लेकिन अब तक उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों का आरोप है कि नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों द्वारा भुगतान संबंधी डाटा सक्षम न्यायालय को अब तक प्रेषित नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2024 से लगातार शासन-प्रशासन, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं वित्त मंत्रालय को ज्ञापन और प्रार्थना पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बड्स एक्ट-2019 के तहत जमा आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए तथा जमा फार्म की रिसीविंग भी पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षों से फंसी उनकी धनराशि वापस मिल सके। पीड़ितों ने बताया कि जनपद के निवेशकों की धनराशि सौगात इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज, सहारा इंडिया लिमिटेड, गोल्डन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कर्मभूमि कर्मयोग बीटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहित लगभग 90 कंपनियों में अरबों रुपए की देश की जनता की खून पसीने की गाड़ी कमाई फसी हुई है।पीड़ितों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र कार्रवाई कर भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आगामी चुनाव में सरकार को इसका जवाब देगी। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस
चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस
राजीव यादव इटावा जनपद में विभिन्न चिटफंड एवं निवेश कंपनियों में जमा धनराशि फंसने से परेशान पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन पर बड्स एक्ट 2019 के तहत अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act-2019) पारित किया गया था। इसके तहत अनियमित जमा योजनाओं में फंसी धनराशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस दिलाने का प्रावधान है। पीड़ितों के अनुसार शासन के निर्देश पर मार्च 2023 में इटावा जनपद की सभी तहसीलों में बड्स एक्ट के तहत भुगतान के लिए आवेदन फार्म जमा कराए गए थे, लेकिन अब तक उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ितों का आरोप है कि नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों द्वारा भुगतान संबंधी डाटा सक्षम न्यायालय को अब तक प्रेषित नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2024 से लगातार शासन-प्रशासन, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं वित्त मंत्रालय को ज्ञापन और प्रार्थना पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बड्स एक्ट-2019 के तहत जमा आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए तथा जमा फार्म की रिसीविंग भी पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षों से फंसी उनकी धनराशि वापस मिल सके। पीड़ितों ने बताया कि जनपद के निवेशकों की धनराशि सौगात इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज, सहारा इंडिया लिमिटेड, गोल्डन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कर्मभूमि कर्मयोग बीटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहित लगभग 90 कंपनियों में अरबों रुपए की देश की जनता की खून पसीने की गाड़ी कमाई फसी हुई है।पीड़ितों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र कार्रवाई कर भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आगामी चुनाव में सरकार को इसका जवाब देगी।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.