Shuru
Apke Nagar Ki App…
करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
अंकित कुमार पत्रकार
करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
More news from Mainpuri and nearby areas
- करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।1
- मैनपुरी में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 205 वाहनों के चालान मैनपुरी, 26 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मैनपुरी यातायात पुलिस ने बुधवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्रीमती दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कुल 205 वाहनों के चालान किए, जिन पर ₹6.30 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।1
- मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा1
- करहल में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकलता हुआ, 3 दर्जन तुगरे रहे साथ करहल में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकलता हुआ जुलूस को कराया जा रहा है नगर भ्रमण1
- “पति के घर लौटते ही मचा हड़कंप, पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देख उड़ गए होश!” 🚨 झांसी में शादी के डेढ़ महीने बाद सामने आया हैरान करने वाला मामला! झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा कस्बे में एक नवविवाहिता को उसके पति ने कथित तौर पर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में उसका कथित प्रेमी ससुराल पहुंचा, जहां दोनों को पति ने कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले के बाद घर में हंगामा मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि महिला दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के कड़ोर खिरिया गांव की रहने वाली है, जबकि कथित प्रेमी भी उसी गांव का बताया जा रहा है। ⚠️ मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। #Jhansi #JhansiNews #Chirgaon #Bundelkhand #BundeliTimes #ViralNews #UPNews #BreakingNews1
- जसवंतनगर में ईद मिलादुन्नबी पर नगर भ्रमण को निकला मोहम्मदी जुलूस जसवंतनगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में यह जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मोहल्ला सराय खाम स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम से शुरू हुआ। इसमें झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ सजे-धजे लोग नारों के साथ शामिल थे। पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। हजरत कमालुद्दीन, हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, मौलाना फरहान, हाफिज मो. सईद करहलवी, हाफिज आसिफ चिश्ती, हाफिज उस्मान और अजहर मुल्लाजी सहित अन्य लोगों का मिष्ठान और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। लुधपुरा मस्जिद के पास हाजी मो. हनीफ के बेटों, हाजी मो. सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम उर्फ पप्पू और मुल्ला जी खराद फर्म पर इखलाक अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, सुभाष गुप्ता, सभासद सुधीर यादव और गोपाल गुप्ता का स्वागत हाजी अहसान पेंटर, पूर्व सभासद मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, लड्डन खान, मो. आसिफ, मु. नईम और जावेद खान ने लुधपुरा मस्जिद के निकट किया। नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदी जुलूस वापस सराय खाम मदरसा पहुंचा। यहां मौलाना ने परचम कुसाई और सलाम पढ़कर देश में शांति और अमन के लिए दुआ मांगी, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।1