logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश’ ’झालावाड़। जिले में आमजन को आवश्यक सेवाओं का बेहतर और समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, सेवाओं तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर आमजन से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान दिए जाने वाले जवाब संतोषजनक, स्पष्ट एवं तथ्यात्मक होने चाहिए ताकि आमजन को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगरपरिषद् के अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सिटी फोरलेन की सर्विस लेन पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही शहर की अन्य प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, जलदाय विभाग, सहकारिता, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
16 hrs ago

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश’ ’झालावाड़। जिले में आमजन को आवश्यक सेवाओं का बेहतर और समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, सेवाओं तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर आमजन से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान दिए जाने वाले जवाब संतोषजनक, स्पष्ट एवं तथ्यात्मक होने चाहिए ताकि आमजन को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगरपरिषद् के अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सिटी फोरलेन की सर्विस लेन पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही शहर की अन्य प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, जलदाय विभाग, सहकारिता, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod
    1
    Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod
    1
    शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा,
लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की। टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
    4
    हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की।
टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना। छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी। महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    8
    शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना।
छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी।
महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर  आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंदसौर जिले में सोमवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सरिया से भरा 18 चक्कों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद उसके केबिन में आग लग गई। घटना गरोठ क्षेत्र के रामनगर के पास शाम करीब 6 बजे हुई।
    1
    मंदसौर जिले में सोमवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सरिया से भरा 18 चक्कों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद उसके केबिन में आग लग गई। घटना गरोठ क्षेत्र के रामनगर के पास शाम करीब 6 बजे हुई।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोटा। शिक्षा नगरी के एक पॉश अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में एक बेहद डरावनी और रहस्यमयी महिला कैद हुई। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही अपार्टमेंट के निवासियों में दहशत का माहौल है और लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि आधी रात के वक्त लिफ्ट के अंदर एक महिला दिखाई दे रही है। महिला का हुलिया किसी को भी डराने के लिए काफी है: चेहरा धुंधला: कैमरे में उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा, जो इसे और भी संदिग्ध बनाता है। बिखरे बाल और अजीब हरकतें: महिला के बाल पूरी तरह बिखरे हुए हैं और वह लिफ्ट के अंदर बेहद असामान्य तरीके से हरकतें कर रही है। चुड़ैल या कोई गहरी साजिश? इस घटना को लेकर अपार्टमेंट के लोगों में दो तरह की राय बनी हुई है: अंधविश्वास और डर: कुछ लोग इसे 'साया' या 'चुड़ैल' बता रहे हैं, जिससे इलाके में तंत्र-मंत्र और डर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शातिर अपराधी की चाल: समझदार तबके का मानना है कि यह कोई शातिर महिला हो सकती है, जो जानबूझकर दहशत फैला रही है। मुमकिन है कि सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह 'डरावना नाटक' रचा गया हो। सुरक्षा पर सवाल इतनी कड़ी सुरक्षा और गार्ड्स की तैनाती के बावजूद यह रहस्यमयी महिला लिफ्ट तक कैसे पहुंची? क्या वह अपार्टमेंट की ही कोई निवासी है या बाहर से घुसी कोई घुसपैठिये? फिलहाल यह जांच का विषय है।
    1
    कोटा। शिक्षा नगरी के एक पॉश अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में एक बेहद डरावनी और रहस्यमयी महिला कैद हुई। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही अपार्टमेंट के निवासियों में दहशत का माहौल है और लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि आधी रात के वक्त लिफ्ट के अंदर एक महिला दिखाई दे रही है। महिला का हुलिया किसी को भी डराने के लिए काफी है:
चेहरा धुंधला: कैमरे में उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा, जो इसे और भी संदिग्ध बनाता है।
बिखरे बाल और अजीब हरकतें: महिला के बाल पूरी तरह बिखरे हुए हैं और वह लिफ्ट के अंदर बेहद असामान्य तरीके से हरकतें कर रही है।
चुड़ैल या कोई गहरी साजिश?
इस घटना को लेकर अपार्टमेंट के लोगों में दो तरह की राय बनी हुई है:
अंधविश्वास और डर: कुछ लोग इसे 'साया' या 'चुड़ैल' बता रहे हैं, जिससे इलाके में तंत्र-मंत्र और डर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शातिर अपराधी की चाल: समझदार तबके का मानना है कि यह कोई शातिर महिला हो सकती है, जो जानबूझकर दहशत फैला रही है। मुमकिन है कि सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह 'डरावना नाटक' रचा गया हो।
सुरक्षा पर सवाल
इतनी कड़ी सुरक्षा और गार्ड्स की तैनाती के बावजूद यह रहस्यमयी महिला लिफ्ट तक कैसे पहुंची? क्या वह अपार्टमेंट की ही कोई निवासी है या बाहर से घुसी कोई घुसपैठिये? फिलहाल यह जांच का विषय है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 min ago
  • Post by Mangilal Charan
    1
    Post by Mangilal Charan
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी में भारत की जीत पर 'हरनावदा सुपर किंग्स' टीम ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों ने आसमां में की जोरदार रंगबिरंगी आतिशबाजी छीपाबडौद - हरनावदाशाहजी. कस्बे की 'हरनावदा सुपर किंग्स' क्रिकेट टीम की पहल पर रविवार को एक निजी धर्मशाला परिसर में टी-20 वर्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई। इस एलईडी वॉल पर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। हरनावदा सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना व आशु मंसूरी ने बताया की भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। फाइनल का महामुकाबला देखने आए कस्बेवासीयों, खेलप्रेमियों और दर्शकों में देर रात काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस पहल आयोजन में एनबीइस स्टूडियो संचालक नरेंद्र नागर, आतिशबाजी में रिया इवेंट घनश्याम लववंशी और नारायण धर्मशाला संचालक रुप्पल विजय वर्गीय का भी सहयोग रहा। इस दौरान हरनावदा सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना, कन्हैया वैष्णव, आशु मंसूरी, शुभम राठौर उर्फ संजू, भरत मेहरा उर्फ पोलार्ड, कमल धानुक एवं नरेंद्र नागर, सद्दाम मेव, रुप्पल विजय, निजाम अली, टीकम मीना, अरबाज खान, मोनू वैष्णव, घनश्याम लववंशी, देवेंद्र राठौर, उदय खंडेलवाल, पुरुषोत्तम नागर, राजा बाबु, इरफान मंसूरी, मोईन लाला सहित बड़ी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद थे।
    2
    हरनावदाशाहजी में भारत की जीत पर 'हरनावदा सुपर किंग्स' टीम ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों ने आसमां में की जोरदार रंगबिरंगी आतिशबाजी 
छीपाबडौद - 
हरनावदाशाहजी. कस्बे की 'हरनावदा सुपर किंग्स' क्रिकेट टीम की पहल पर रविवार को एक निजी धर्मशाला परिसर में टी-20 वर्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई। इस एलईडी वॉल पर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। हरनावदा सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना व आशु मंसूरी ने बताया की भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। फाइनल का महामुकाबला देखने आए कस्बेवासीयों, खेलप्रेमियों और दर्शकों में देर रात काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस पहल आयोजन में एनबीइस स्टूडियो संचालक नरेंद्र नागर, आतिशबाजी में रिया इवेंट घनश्याम लववंशी और नारायण धर्मशाला संचालक रुप्पल विजय वर्गीय का भी सहयोग रहा। इस दौरान हरनावदा सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना, कन्हैया वैष्णव, आशु मंसूरी, शुभम राठौर उर्फ संजू, भरत मेहरा उर्फ पोलार्ड, कमल धानुक एवं नरेंद्र नागर, सद्दाम मेव, रुप्पल विजय, निजाम अली, टीकम मीना, अरबाज खान, मोनू वैष्णव, घनश्याम लववंशी, देवेंद्र राठौर, उदय खंडेलवाल, पुरुषोत्तम नागर, राजा बाबु, इरफान मंसूरी, मोईन लाला सहित बड़ी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद थे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    7
    राजगढ़  में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग।
राजगढ़  में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।
राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.