Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा सेमराध नाथ धाम जी की भव्य आरती सायं कल आरती में भक्तों.... भदोही जनपद सेमराध नाथ धाम की सायं काल आरती पूजन प्रधान पुजारी पंडित सूर्यकांत पांडेय
Devesh pandey समाचार संपादक B
बाबा सेमराध नाथ धाम जी की भव्य आरती सायं कल आरती में भक्तों.... भदोही जनपद सेमराध नाथ धाम की सायं काल आरती पूजन प्रधान पुजारी पंडित सूर्यकांत पांडेय
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।3
- हेडलाइन: 22 वर्षों से सामान्य नहीं हुआ वार्ड 16, जनरल कराने की मांग तेज समाचार: भदोही जनपद के डीघ विकास खण्ड अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 16 की सीट लगभग 22 वर्षों से सामान्य (जनरल) नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के सामान्य वर्ग के लोगों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड में सामान्य वर्ग की आबादी अधिक होने के बावजूद उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन लंबे समय से एक ही श्रेणी में सीट आरक्षित रहने के कारण कई योग्य उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि आगामी चुनाव में वार्ड नंबर 16 की सीट को सामान्य घोषित किया जाए, ताकि सभी वर्गों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकें और जनता को बेहतर विकल्प मिल सके। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और युवाओं का भी मानना है कि यदि सीट को जनरल किया जाता है तो इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।1
- Post by Devesh pandey समाचार संपादक B1
- Post by Rajesh Tiwari1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- *श्री अभिनव त्यागी* ,पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जें से टाटा पंच सफेद रंग की कार के अन्दर तीन बोरी में अवैध गाजां *121 किलो 450 ग्राम* बरामद किया गया है। *गिरफ्तारी का विवरण-* *श्री अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30.03.2026 को *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर ज्ञानपुर स्टेशन रोंड की बगल रेलवे की खाली जमीन से जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तगण समरजीत यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव निवासी महबूबपुर थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 25 वर्ष एवं प्रदीप सरोज पुत्र जज्जू सरोज निवासी राईपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से *तीन बोरी में अवैध गाजां 121 किलो 450 ग्राम व 02 अदद एन्ड्रायड मोबाइल एवं एक अदद घटना में प्रयुक्त कार टाटा पंच सफेद रंग* बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 126/2026 अन्तर्गत धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट थाना गोपीगज जनपद भदोही का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया। *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि इस कार में गांजा है पुलिस को देखकर पकड़े जाने के डर से एकाएक गाड़ी से उतर कर हम लोग भागना चाहे की हम लोगों को पकड़ लिया गया हम लोग गाड़ी में तीन बोरे में अवैध गाँजा लिए हुए है जो उड़िसा से खरीदकर आ रहे थें वाराणसी की पार्टी शुभम पाण्ड़ेय एवं अजीत सिंह तथा शिवम गौतम को बेचने के लिए यहाँ पर इंतजार कर रहे थें। हम लोग उड़िसा से सस्ते दाम में गाँजा खरीद कर मँहगे दाम में बेचकर लाभ कमाते है हम लोग मुनाफा के पैसे से आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी सुख सुविधा प्राप्त करते है एवं ऐशो-आराम की जिन्दगी व्यतीत करते है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* 1.समरजीत यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव निवासी महबूबपुर थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 25 वर्ष। 2.प्रदीप सरोज पुत्र जज्जू सरोज निवासी राईपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष। *कुछ लोग वांछित हैं जिनकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है* *बरामदगी का विवरण-* तीन बोरी में अवैध गाजां 121 किलो 450 ग्राम व 02 अदद एन्ड्रायड मोबाइल एवं एक अदद घटना में प्रयुक्त कार टाटा पंच सफेद रंग बरामद। *पंजीकृत अभियोग:-* मु0अ0सं0 126/2026 अन्तर्गत धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट थाना गोपीगज जनपद भदोही। *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* *टीम -1* निरीक्षक अपराध अजय विक्रम यादव, उ0नि0 कैलाश सिंह यादव चौकी प्रभारी मंडी व उ0नि0 कुलदीप कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी कस्बा गोपींगज, उ0नि0 उमेश सिंह, का0 अगम कुमार व का0 सुनील वर्मा, चालक हे0का0 रामविलास थाना गोपींगज जनपद भदोही। *टीम-2 स्वाट/सर्विलांस टीम जनपद भदोही-* उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0का0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0का0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव,हे0का0 बृजेश सूर्यवंशी,हे0का0 नागेन्द्र यादव,का0 गोपाल खरवार,का0 नीरज यादव,का0 राघवेन्द्र कुशवाहा,का0 मन्नू सिंह,का0 सुनील पाल,का0 सुनील कन्नौजिया,का0 हिमांशु सिंह,का0 दीपक यादव समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम।1
- बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो मजदूरों पर केस दर्ज — एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में दूसरे की तलाश जारी1
- भदोही जनपद सेमराध नाथ धाम की सायं काल आरती पूजन प्रधान पुजारी पंडित सूर्यकांत पांडेय1