दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 🗓️ आज (1 अगस्त) मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 📢 दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 🗓️ आज (1 अगस्त) मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के तहत 3 अगस्त 2026 को होने वाली मतगणना के लिए आज 1 अगस्त (शनिवार) को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। ⏰ प्रशिक्षण समय • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक • द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सभी संबंधित अधिकारियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दतिया स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे निगरानी में रहेगी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 🗓️ आज (1 अगस्त) मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 📢 दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 🗓️ आज (1 अगस्त) मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के तहत 3 अगस्त 2026 को होने वाली मतगणना के लिए आज 1 अगस्त (शनिवार) को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। ⏰ प्रशिक्षण समय • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक • द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सभी संबंधित अधिकारियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दतिया स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे निगरानी में रहेगी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
- उपचुनाव होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने लगाई राजेंद्र भारती पर भीतर घाट के आरोप कहा लोगों को घर बुलाकर कहा भाजपा को वोट करो और पैसे दिलवाएं1
- मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, पिस्टल सहित ₹22 लाख का माल बरामद मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, पिस्टल सहित ₹22 लाख का माल बरामद *नीमच।* "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के तहत चौकी कंजार्डा थाना मनासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 705 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया। चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से मादक पदार्थ के साथ एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब ₹22 लाख 11 हजार आंकी गई है। *खबर का मुख्य अंश* : एसपी श्री राजेश व्यास के निर्देशन और एएसपी हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी शाबेरा अंसारी व टीआई निलेश अवस्थी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी शीतल धाकड निवासी चित्तौडगढ़, राजस्थान को पकड़ा गया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।1
- लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने घेरा1
- नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।3
- कोंच में 9 वर्षीय बालिका रहस्यमय ढंग से लापता, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, तलाश जारी जालौन के कोंच नगर से एक 9 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका के पिता ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांधी नगर स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के पास रहने वाले ख्यालीराम की 9 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी प्रतिदिन दरिद्र नारायण सेवा समिति में संचालित निशुल्क कोचिंग में पढ़ने जाती थी। बताया गया कि शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को वह कोचिंग नहीं गई और पूरे दिन घर पर ही थी। सोनाक्षी अपनी दादी के साथ रहती है, क्योंकि उसकी मां नहीं है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। रास्ते में कुछ पड़ोसियों ने उसे देखा भी था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बालिका के पिता ख्यालीराम ने शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने भी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सोनाक्षी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें। पूरे क्षेत्र में बालिका के लापता होने से चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- इन व्यक्ति ने जो बात कही अगर सही है तो लाइक कमेंट शेयर जरूर कर देना मेरे भाई सच्चाई बोलते 🙏 पैसा है तो बीवी बच्चे हैं यार हैं रिश्तेदार हैं वरना तुम्हारा कोई नहीं1
- मंच से धर्मांतरण पर दहाड़े सीएम... भरे मंच से सीएम ने कहा धर्मांतरण करवाएंगे तो होगी कार्रवाई...डालेंगे जेल में मंच से धर्मांतरण पर दहाड़े सीएम... भरे मंच से सीएम ने कहा धर्मांतरण करवाएंगे तो होगी कार्रवाई...डालेंगे जेल में झाबुआ के थांदला में शासकीय महाविद्यालय कालेज ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव धर्मांतरण के खिलाफ काफी सख्त नजर आये ओर जबरन धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि धर्मांतरण करवाने वाले कान खोल कर सुनले धार,झाबुआ में किसी भी मिशनरी फिसनरी को धर्मांतरण करवाने की इजाजत नहीं हैं अगर धर्मांतरण करवाएंगे तो हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजेंगी...क्यों कि धार, झाबुआ में लगातार ईसाई मिशनरी द्वारा लोगों का धर्मांतरण करवाया जा रहा हैं क्यों कि ये आदिवासी क्षेत्र हैं...तो और कहा कि गौ माता के लिए गौ शाला खोलना घर घर गया पालना दूध का उत्पादन बढ़ाना है माताएं बहने अगर डेरी डालना चाहेगी तो 40 लाख की योजना में हमारी सरकार 10 लाख रुपये देगी1