बबेरू तहसील में आवास सर्वे में धांधली को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन में बैठे एक व्यक्ति व परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज ग्राम पंचायत पल्हरी के ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में धांधली किए जाने को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। जिसमें मुख्य रूप से अनशनकारी बसंत लाल वह उनके अन्य परिजनों के खिलाफ बिसंडा थाने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिसमें आज रविवार की शाम करीब 6:00 बजे अनशन स्थल से पीड़ित बसंत लाल ने जानकारी दिया कि हमारी जमीन का विवाद चल रहा था। जो कोर्ट में चल रहा है, उसकी दीवानी भी लगी थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वे की धांधली को लेकर हम पिछले 17 फरवरी से अनशन पर बैठे हुए हैं, जिसमें हमको धमकाया गया कि अनशन समाप्त करदे नहीं आपके खिलाफ कार्यवाही हो जाएगी, नहीं किया तो मेरे व मेरी बूढी मां पार्वती, मेरी पत्नी उर्मिला, मेरी पुत्री रेशमा व शिवानी के खिलाफ ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान की तहरीर पर जमीन के मामले को लेकर बिसंडा थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिससे हमारा पूरा परिवार सदमे में है, अगर कोई भी अनहोनी मेरी परिजनों की होती है, तो फर्जी शिकायत कर्ता व अधिकारी होंगे, क्या कुछ कहा आप भी सुने।

- पीड़ित महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया गंभीर आरोप,पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।1
- Post by Raj dwivedi1
- 15 मार्च 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में बहुजन नायक Kanshi Ram की 92वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री Kuwar Badshah Singh ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी कांशीराम जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की जो लड़ाई शुरू की, वह आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की बात कही।1
- Post by Shyamu Kumar varma1
- Post by Abhay TV News1
- *16.03.2026 फतेहपुर: बिंदकी पुलिस की सुस्ती के खिलाफ 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' का हल्लाबोल, अपहृत छात्रा की बरामदगी न होने पर 4 दिन का अल्टीमेटम* बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव से पिछले दो महीनों से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने पर 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' ने कड़ा रुख अपनाया है। आज संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ बिंदकी क्षेत्राधिकारी (सीओ ) और कोतवाल से मुलाकात कर तीखी वार्ता की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। मामला क्षेत्र के मड़राँव ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग पढ़ने गई थी, जहाँ से रास्ते में मोटरसाइकिल सवार नामजद अभियुक्तों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। घटना के संबंध में 21 जनवरी को धारा 137(2) और 352 B.N.S. के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। परिजनों को आशंका है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बेच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है। सक्रिय वार्ता के दौरान हेमलता पटेल ने पुलिस की "ढीली कार्रवाई" और "भ्रष्टाचार के संदेह" पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं जिसमें अपहृत नाबालिग बच्ची की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी। नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्यवाही। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करना। अध्यक्ष का कड़ा संदेश: प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के बाद हेमलता पटेल ने स्पष्ट शब्दों में पुलिस प्रशासन को 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा: "एक मां दो महीने से अपनी बेटी के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यदि 4 दिनों के भीतर हमारी बेटी बरामद नहीं हुई और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' बिंदकी कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।" पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन ने अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प दोहराया है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला सिंह, संयोगिता वर्मा, राजरानी दिवाकर, सरिता, सुमन तथा पीड़ित परिजन रहे3
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव के पास आज सोमवार की दोपहर सवारियों से भरा ई रिक्शा को सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया, इसमें ई-रिक्शा में सवार कमलेश कुमार पुत्र राम अवतार उम्र 50 वर्ष, चुन्नू पुत्र देशराज उम्र 19 वर्ष निवासी दोनों औगासी थाना मरका व शुन्ता पत्नी गजराज उम्र 55 वर्ष निवासी सौता थाना गिरवा, गीता पत्नी गया प्रसाद उम्र 60 वर्ष, निवासी अनथुवा थाना अतर्रा व ई रिक्शा चालक महेश पुत्र कालका यादव उम्र 35 वर्ष निवासी औगासी थाना मरका यह पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से पांचो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद कमलेश कुमार व शुन्ता देवी को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही चुन्नू, गीता व ई-रिक्शा चालक महेश का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव से पीड़ित महिला ने लगाई गुहार करवाया समाधान जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1