हल्ला बोल पुलिस के ऊपर गुलाबी गैंग एक ऐसा ग्रुप है कि जहां पुलिस की शिथिलता नहीं चलती *16.03.2026 फतेहपुर: बिंदकी पुलिस की सुस्ती के खिलाफ 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' का हल्लाबोल, अपहृत छात्रा की बरामदगी न होने पर 4 दिन का अल्टीमेटम* बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव से पिछले दो महीनों से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने पर 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' ने कड़ा रुख अपनाया है। आज संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ बिंदकी क्षेत्राधिकारी (सीओ ) और कोतवाल से मुलाकात कर तीखी वार्ता की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। मामला क्षेत्र के मड़राँव ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग पढ़ने गई थी, जहाँ से रास्ते में मोटरसाइकिल सवार नामजद अभियुक्तों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। घटना के संबंध में 21 जनवरी को धारा 137(2) और 352 B.N.S. के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। परिजनों को आशंका है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बेच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है। सक्रिय वार्ता के दौरान हेमलता पटेल ने पुलिस की "ढीली कार्रवाई" और "भ्रष्टाचार के संदेह" पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं जिसमें अपहृत नाबालिग बच्ची की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी। नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्यवाही। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करना। अध्यक्ष का कड़ा संदेश: प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के बाद हेमलता पटेल ने स्पष्ट शब्दों में पुलिस प्रशासन को 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा: "एक मां दो महीने से अपनी बेटी के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यदि 4 दिनों के भीतर हमारी बेटी बरामद नहीं हुई और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' बिंदकी कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।" पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन ने अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प दोहराया है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला सिंह, संयोगिता वर्मा, राजरानी दिवाकर, सरिता, सुमन तथा पीड़ित परिजन रहे
हल्ला बोल पुलिस के ऊपर गुलाबी गैंग एक ऐसा ग्रुप है कि जहां पुलिस की शिथिलता नहीं चलती *16.03.2026 फतेहपुर: बिंदकी पुलिस की सुस्ती के खिलाफ 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' का हल्लाबोल, अपहृत छात्रा की बरामदगी न होने पर 4 दिन का अल्टीमेटम* बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव से पिछले दो महीनों से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने पर 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' ने कड़ा रुख अपनाया है। आज संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ बिंदकी क्षेत्राधिकारी (सीओ ) और कोतवाल से मुलाकात कर तीखी वार्ता की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। मामला क्षेत्र के मड़राँव ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग
पढ़ने गई थी, जहाँ से रास्ते में मोटरसाइकिल सवार नामजद अभियुक्तों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। घटना के संबंध में 21 जनवरी को धारा 137(2) और 352 B.N.S. के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। परिजनों को आशंका है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बेच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है। सक्रिय वार्ता के दौरान हेमलता पटेल ने पुलिस की "ढीली कार्रवाई" और "भ्रष्टाचार के संदेह" पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं जिसमें अपहृत नाबालिग बच्ची की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी। नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्यवाही। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय
करना। अध्यक्ष का कड़ा संदेश: प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के बाद हेमलता पटेल ने स्पष्ट शब्दों में पुलिस प्रशासन को 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा: "एक मां दो महीने से अपनी बेटी के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यदि 4 दिनों के भीतर हमारी बेटी बरामद नहीं हुई और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' बिंदकी कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।" पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन ने अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प दोहराया है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला सिंह, संयोगिता वर्मा, राजरानी दिवाकर, सरिता, सुमन तथा पीड़ित परिजन रहे
- फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में सेना के जवान का पार्थिव शरीर आने से पूरे गांव में शोक की लहर डूब गई। जहां जनप्रतिनिधियों ने सेना के जवान के जवानों के साथ पार्थिव शव में पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। जहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह 25 वर्षीय ट्रेनिंग के दौरान 27 फरवरी को गिर जाने से कोमा में चला गया। जिसका आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जिसने 14 मार्च को दम तोड़ दिया। जिसका पार्थिव शव आज सुबह गांव पहुंचा जहां सेना के जवानों ने परिवार के लोगों को अंतिम दर्शन करवा, पार्थिव शरीर को सलामी देकर खाक किया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।1
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सपा के राष्टीय आवाहन पर आज सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सपाइयों ने मान्यवर कांशीराम के 92 वें जन्मदिन पर बहुजन समाज दिवस "पीडीए दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर सपाइयों ने अनुसूचित जाति का वोट बैंक साधने के लिए बहुजन समाज दिवस मनाया और बहुजन समाज के नेताओ को समाजवादी पार्टी में जोड़कर भाजपा को हराने के लिए गांव गांव जाकर बैठकों का निर्णय लिया। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिले के कोने कोने से सैकड़ो की संख्या में आये पार्टी पदाधिकारियों को 2027 विधानसभा चुनाव को साधने के लिए गांव गांव सदस्य्ता अभियान को भी तेज करने की बात कही वंही उन्होंने कहा 2027 कि चुनाव हम बहुजन समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को बड़ी हार देने का काम करेंगे क्यों कि पूरा प्रदेश भाजपा सरकार के बेबुनियादी कामों से ऊब चुका है इस लिए जनता चाहती है कि 2027 में सपा की सरकार बने जंहा इस कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ो सपा पदाधिकारी शामिल हुवे।1
- खागा फतेहपुर डंपर पलटने से बड़ा हादसा टला कल भी पलटा था ट्रैक्टर बाल बाल बचा था चालक शायद बड़े हादसे का इंतजार? रोक के बावजूद भी लगातार ट्रक, डंपर व ट्रैक्टरों का आवागमन जारी जिम्मेदार मौन? शाम ढलते ही सैकड़ो मोरम लदे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर धड़के से निकलते हैं विभाग की नहीं पड़ती नजर कार्यवाही के नाम में सिर्फ खानापूर्ति आखिर इन लोगों के ऊपर कब होगी कार्रवाई या कोई बड़े हादसे का इंतजार ? पूरा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने वैकल्पिक रास्ते के नागा बाबा कुटी के पास..1
- रायबरेली:-सलोन में कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को सलोन मजबूर करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया, रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है जगह-जगह से सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी के सामने लंबी कतारों की खबरें मिल रही यह हाल तब है जब सरकार ने एलपीजी की 80-85 फ़ीसदी सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र से घरेलू उपयोग के लिए भेजने का निर्णय लिया है पीसीसी की सदस्य किरन देवी ने बताया कि नोटबंदी और करोना संकट का सामना इस सरकार ने करवाया है अब गैस सिलेंडर के लिए जनता को हाहाकार करना पड़ रहा है।जिले में भले ही जिला प्रशासन द्वारा रसोई गैस की भरपूर उपलब्धता का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है जिले के शहरी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जहां गैस की उपलब्धता देखी तो उपभोक्ता 200 से 300 रुपए अधिक देकर गैस सिलेंडर लेने पर मजबूर है इस विरोध प्रदर्शन में तीनो ब्लॉक अध्यक्ष गण अपनी टीमो के साथ उपस्थित रहे अशोक शुक्ला,धर्मेंद्र सिंह,अनुराग द्विवेदी,शिवदर्शन पासी,मोहित मिश्रा,निजाम अंसारी,आदिल अता,इस्माइल,आनन्द सिंह,प्रेमप्रकाश पाण्डेय,आनंद यादव,नकुल,1
- रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गल्ला मंडी पुल के नीचे रखे कबाड़ के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक वहां रखा पूरा कबाड़ का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- अचानक घर में लगी आग से बाइक सहित लाखों रुपए का सामान चलकर खाक मकान मालिक बच्चों सहित भाग कर अपनी जान बचाई है। जिसकी सूचना पीड़ित लोगों ने थाना में दिया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी कलां गांव पर आज रात अचानक आग लगने से पिता व पुत्र के चार कमरों में और दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान, बाइक, नगदी जेवरात सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, ग्राम गौरी कला निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा के घर में उसकी पुत्री स्नेहा पत्नी हीरामनी मौजूद थी, वहीं दूसरे मकान में उसका बेटा प्रशांत सो रहा था, रात करीब 12:00 बजे अचानक आग की लेपटों से गर्माहट महसूस हुई तो वह बाहर निकला, और परिजनों को आवाज दी तब परिजनों ने रामाशंकर के मकान में कूद कर अपनी जान बचाई घर में आग लगी हुई देखकर शोर मचाने पर गांव के आधा सैकड़ा लोगों के द्वारा वहां पहुंचकर आग पर पानी डालना शुरू किया, सकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में खड़ी बाइक भी खाक हो गई, देखते ही देखते आग ने मकान के चारों कमरों और दो कच्ची दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया पीड़िता स्नेहा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अपने पति पंकज विश्वकर्मा निवासी कोरिया परास थाना बिल्हौर जनपद कानपुर से परेशान होकर 15 दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी थी आरोप है, कि उसके पति पंकज अपने बहनोई कौशल किशोर के साथ रात में गांव आया और पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी, स्नेहा के भाई प्रशांत व शिवकुमार ने बताया कि आग के दौरान उसने कमरे की खिड़की से पंकज और कौशल किशोर मौके से भाग रहे थे वहीं बाहर पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी, परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और समरसेबल की मदद से आग पर काबू पाया, वही सूचना पर दमकल विभाग की टीम करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इस आगजनी में दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, नगदी रुपए, जेवरात सहित लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया थाना प्रभारी ने बताया का पीडता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, वहीं हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया आग से घर की सारी सामग्री जलकर खाक हो गई है1
- *फतेहपुर में सड़कें बन रहीं हादसों का मैदान, ट्रैक्टर-कार की जोरदार भिड़ंत* फतेहपुर में रफ्तार का कहर जारी, ट्रैक्टर‑कार की जोरदार टक्कर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी‑चौडगरा मार्ग पर हुआ हादसा वानी स्कूल के पास भिड़े ट्रैक्टर और कार, दो लोग घायल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे हंसउ पुर गांव मान्यवर काशीराम जी की जयंती पर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे4