Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुंदरीकरण के नाम से करोड़ों रुपया हजम खंड विकास कमासिन
राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
सुंदरीकरण के नाम से करोड़ों रुपया हजम खंड विकास कमासिन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे4
- ग्राम पंचायत पल्हरी के ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में धांधली किए जाने को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। जिसमें मुख्य रूप से अनशनकारी बसंत लाल वह उनके अन्य परिजनों के खिलाफ बिसंडा थाने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिसमें आज रविवार की शाम करीब 6:00 बजे अनशन स्थल से पीड़ित बसंत लाल ने जानकारी दिया कि हमारी जमीन का विवाद चल रहा था। जो कोर्ट में चल रहा है, उसकी दीवानी भी लगी थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वे की धांधली को लेकर हम पिछले 17 फरवरी से अनशन पर बैठे हुए हैं, जिसमें हमको धमकाया गया कि अनशन समाप्त करदे नहीं आपके खिलाफ कार्यवाही हो जाएगी, नहीं किया तो मेरे व मेरी बूढी मां पार्वती, मेरी पत्नी उर्मिला, मेरी पुत्री रेशमा व शिवानी के खिलाफ ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान की तहरीर पर जमीन के मामले को लेकर बिसंडा थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिससे हमारा पूरा परिवार सदमे में है, अगर कोई भी अनहोनी मेरी परिजनों की होती है, तो फर्जी शिकायत कर्ता व अधिकारी होंगे, क्या कुछ कहा आप भी सुने।1
- सरकारी योजनाओं का लाभ देने के एवज में अबैध वसूली1
- बांदा जनपद से एक मामला सामने आया है जहां आपसी तालमेल के बाद तय हुई थी। दुल्हन के पिता ने कथित आरोप लगाया की शादी मे बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों ने सामान की जगह नगदी रुपया मांगने और रुपए न देने पर शादी को कैंसिल करने का फरमान लड़की के पिता से कर दिया गया। जिस वजह से बारात के दिन चल रही तैयारियां और उत्सव मे गम का माहौल हो गया क्योंकि एक पिता के दिल से यह असहनीय पीड़ा बर्दाश्त करते हुए दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाले पीड़ित पिता ने बांदा एसपी को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को थी। शादी की सभी तैयारियां धूमधाम से चल रही थी तभी लड़के पक्ष के लोगों ने पहुंचकर सामान की जगह नगद पैसा मांगा पिता की द्वारा कहा गया की लड़की की शादी में हैसियत के मुताबिक जितना दान और दहेज़ था सब मैंने अपने हैसियत के मुताबिक दिया। लेकिन 11 मार्च को बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा आ कर के शादी से इनकार कर दिया गया जिसके कारण शादी की तैयारियो और खाना तथा अन्य व्यवस्थाओं में खर्च हुए रुपया का नुकसान हुआ है। पीड़ित पिता ने एसपी बांदा से कार्यवाही करने के लिए पत्र देते हुए ऐसे दहेज लोभियो पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की फरियाद की है। ताकि दोबारा किसी अन्य पिता की लड़की के साथ ऐसा खिलवाड़ यह दहेज के लोभी ना कर सके।1
- शादी के दिन दहेज के कारण नहीं आई बारात, दहेज मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने तोड़ी शादी।1
- तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण: 2 साल के मासूम को रौंदा यूपी (बांदा) कोतवाली देहात क्षेत्र के चिल्ली गांव में तेज रफ्तार बाइक ने दो साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित बाइक सवारों ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आए और बच्चे के ऊपर से बाइक निकालते हुए फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता राहुल ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक बच्चे के पेट के ऊपर से निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 🎤 बाइट: राहुल (पिता) 🎤 बाइट: डॉक्टर EMO1
- #Apkiawajdigital बाराबंकी | सोमवार, 16 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। करणी सेना की पूर्व धमकियों के बीच, एक सशस्त्र युवक ने मंच पर चढ़ने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने ऐन वक्त पर दबोच लिया। क्या है पूरा घटनाक्रम? बाराबंकी के निर्धारित मैदान में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा चल रही थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में मंच की ओर बढ़ने लगा। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसकी कमर में लोडेड पिस्टल बरामद हुई। इस खुलासे के बाद सभा स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लेकर मैदान से बाहर कर दिया। संदिग्ध का दावा और उठते सवाल पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अमित के रूप में बताई है। उसने दावा किया कि वह पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही है और सभा में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि, इस दावे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: सादे कपड़े: यदि उक्त व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी था, तो वह वर्दी के बजाय सादे कपड़ों में और असलहा लेकर सीधे मंच की ओर क्यों जा रहा था? अधिकारियों की कार्रवाई: युवक के सिपाही होने के दावे के बावजूद, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे ड्यूटी पर तैनात करने के बजाय वहां से वापस भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। खुफिया इनपुट: करणी सेना द्वारा पहले ही विरोध और धमकी की बात सामने आई थी, ऐसे में सुरक्षा घेरे में इस तरह की सेंध लगना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। अधिकारी का पक्ष: स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक के पहचान पत्रों और उसके ड्यूटी चार्ट का मिलान किया जा रहा है। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव के पास आज सोमवार की दोपहर सवारियों से भरा ई रिक्शा को सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया, इसमें ई-रिक्शा में सवार कमलेश कुमार पुत्र राम अवतार उम्र 50 वर्ष, चुन्नू पुत्र देशराज उम्र 19 वर्ष निवासी दोनों औगासी थाना मरका व शुन्ता पत्नी गजराज उम्र 55 वर्ष निवासी सौता थाना गिरवा, गीता पत्नी गया प्रसाद उम्र 60 वर्ष, निवासी अनथुवा थाना अतर्रा व ई रिक्शा चालक महेश पुत्र कालका यादव उम्र 35 वर्ष निवासी औगासी थाना मरका यह पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से पांचो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद कमलेश कुमार व शुन्ता देवी को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही चुन्नू, गीता व ई-रिक्शा चालक महेश का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।1