logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चरका मोरम खंड से मोरम लादकर किशनपुर पुल में बने वैकल्पिक रास्ते के नागा बाबा कुटी के पास पलटा डंपर.. खागा फतेहपुर डंपर पलटने से बड़ा हादसा टला कल भी पलटा था ट्रैक्टर बाल बाल बचा था चालक शायद बड़े हादसे का इंतजार? रोक के बावजूद भी लगातार ट्रक‌, डंपर व ट्रैक्टरों का आवागमन जारी जिम्मेदार मौन? शाम ढलते ही सैकड़ो मोरम लदे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर धड़के से निकलते हैं विभाग की नहीं पड़ती नजर कार्यवाही के नाम में सिर्फ खानापूर्ति आखिर इन लोगों के ऊपर कब होगी कार्रवाई या कोई बड़े हादसे का इंतजार ? पूरा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने वैकल्पिक रास्ते के नागा बाबा कुटी के पास..

4 hrs ago
user_आलोक कुमार केशरवानी
आलोक कुमार केशरवानी
Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

चरका मोरम खंड से मोरम लादकर किशनपुर पुल में बने वैकल्पिक रास्ते के नागा बाबा कुटी के पास पलटा डंपर.. खागा फतेहपुर डंपर पलटने से बड़ा हादसा टला कल भी पलटा था ट्रैक्टर बाल बाल बचा था चालक शायद बड़े हादसे का इंतजार? रोक के बावजूद भी लगातार ट्रक‌, डंपर व ट्रैक्टरों का आवागमन जारी जिम्मेदार मौन? शाम ढलते ही सैकड़ो मोरम लदे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर धड़के से निकलते हैं विभाग की नहीं पड़ती नजर कार्यवाही के नाम में सिर्फ खानापूर्ति आखिर इन लोगों के ऊपर कब होगी कार्रवाई या कोई बड़े हादसे का इंतजार ? पूरा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने वैकल्पिक रास्ते के नागा बाबा कुटी के पास..

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऊंचाहार , रायबरेली । सोमवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस वे में निर्माण सामग्री लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी , जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया । घटना से आक्रोशित भीड़ ने मार्ग को अवरुद्ध करके हंगामा शुरू कर दिया। काफी विलंब से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया । काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया । यह हादसा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास हुआ है । क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी युवक राज अपने साथी मुरारमऊ निवासी चंद्रकेश के साथ बाइक से कही जा रहा था । रस्ते में मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे में लगे डंफर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार युवक राज की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि उसका साथी चंद्रकेश घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और तेज रफ्तार दौड़ रहे डंफरों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया । इस बीच शव डंफर के नीचे पड़ा रहा । सूचना के बावजूद पुलिस काफी विलंब से पहुंची । पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण और उत्तेजित हो गए , तथा वो तेज नारेबाजी करने लगे । ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया।हालात बेकाबू होता देख स्थानीय पुलिस ने आसपास के थानों जगतपुर और गदागंज की पुलिस फोर्स तथा बज्र वाहन को भी बुला लिया गया । सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए । काफी अनुनय विनय के बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों शांत किया तब शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्रवाई शुरू हुई । पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक डंफर के मालिक और चालक दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । डंफर के चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ऊंचाहार , रायबरेली । सोमवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस वे में निर्माण सामग्री लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी , जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया । घटना से आक्रोशित भीड़ ने मार्ग को अवरुद्ध करके हंगामा शुरू कर दिया। काफी विलंब से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया । काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया ।
यह हादसा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास हुआ है । क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी युवक राज अपने साथी मुरारमऊ निवासी चंद्रकेश के साथ बाइक से कही जा रहा था । रस्ते में मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे में लगे डंफर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार युवक राज की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि उसका साथी चंद्रकेश घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और तेज रफ्तार दौड़ रहे डंफरों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया । इस बीच शव डंफर के नीचे पड़ा रहा । सूचना के बावजूद पुलिस काफी विलंब से पहुंची । पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण और उत्तेजित हो गए , तथा वो तेज नारेबाजी करने लगे । ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया।हालात बेकाबू होता देख स्थानीय पुलिस ने आसपास के थानों जगतपुर और गदागंज की पुलिस फोर्स तथा बज्र वाहन को भी बुला लिया गया । सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए । काफी अनुनय विनय के बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों शांत किया तब शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्रवाई शुरू हुई । पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक डंफर के मालिक और चालक दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । डंफर के चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #UGCRollBack #पत्रकार_शुभम_पांडेय #journalist_shubham_pandey #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_आर्मी_कौशाम्बी #सवर्ण_एकता_मिशन #सवर्ण_आर्मी #सवर्ण_आर्मी_ #ठाकुर_शिवम_सिंह
    1
    #UGCRollBack
#पत्रकार_शुभम_पांडेय #journalist_shubham_pandey #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_आर्मी_कौशाम्बी #सवर्ण_एकता_मिशन #सवर्ण_आर्मी #सवर्ण_आर्मी_ #ठाकुर_शिवम_सिंह
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव से पीड़ित महिला ने लगाई गुहार करवाया समाधान जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    1
    बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव से पीड़ित महिला ने लगाई गुहार करवाया समाधान जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    31 min ago
  • थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह व एसएसआई विनोद यादव ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, किया गश्त वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक* रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी*.... थानाध्यक्ष विकास सिंह थानाध्यक्ष पिपरी ने लोगो को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट लगाने की दी सलाह ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/मनौरी/कौशाम्बी.... आगामी पर्व के मद्देनजर 16 मार्च सोमवार को थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह और एसएसआई विनोद यादव ने मयफोर्स एसपी राजेश कुमार के निर्देशन, सीओ चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है।इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है।गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है।पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं।समाज मे अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    1
    थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह व एसएसआई विनोद यादव ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, किया गश्त 
वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक*
रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी*.... थानाध्यक्ष विकास सिंह 
थानाध्यक्ष पिपरी ने लोगो को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट लगाने की दी सलाह
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
चायल/मनौरी/कौशाम्बी.... आगामी पर्व के मद्देनजर 16 मार्च सोमवार को थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह और एसएसआई विनोद यादव ने मयफोर्स एसपी राजेश कुमार के निर्देशन, सीओ चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है।इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है।गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है।पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं।समाज मे अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में सेना के जवान का पार्थिव शरीर आने से पूरे गांव में शोक की लहर डूब गई। जहां जनप्रतिनिधियों ने सेना के जवान के जवानों के साथ पार्थिव शव में पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। जहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह 25 वर्षीय ट्रेनिंग के दौरान 27 फरवरी को गिर जाने से कोमा में चला गया। जिसका आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जिसने 14 मार्च को दम तोड़ दिया। जिसका पार्थिव शव आज सुबह गांव पहुंचा जहां सेना के जवानों ने परिवार के लोगों को अंतिम दर्शन करवा, पार्थिव शरीर को सलामी देकर खाक किया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
    1
    फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में सेना के जवान का पार्थिव शरीर आने से पूरे गांव में शोक की लहर डूब गई। जहां जनप्रतिनिधियों ने सेना के जवान के जवानों के साथ पार्थिव शव में पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। जहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह 25 वर्षीय ट्रेनिंग के दौरान 27 फरवरी को गिर जाने से कोमा में चला गया। जिसका आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जिसने 14 मार्च को दम तोड़ दिया। जिसका पार्थिव शव आज सुबह गांव पहुंचा जहां सेना के जवानों ने परिवार के लोगों को अंतिम दर्शन करवा, पार्थिव शरीर को सलामी देकर खाक किया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    2
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव में शनिवार देर रात 'नल जल मिशन' की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में कर्मचारी समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सवैया धनी निवासी विवेक गुप्ता गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पर कार्यरत हैं। विवेक के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्व चोरी के इरादे से टंकी के पास लगे सोलर पैनल से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब विवेक और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हमलावर उग्र हो गए। हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक गुप्ता और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव में शनिवार देर रात 'नल जल मिशन' की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में कर्मचारी समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सवैया धनी निवासी विवेक गुप्ता गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पर कार्यरत हैं। विवेक के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्व चोरी के इरादे से टंकी के पास लगे सोलर पैनल से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब विवेक और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हमलावर उग्र हो गए।
हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक गुप्ता और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.