ऊंचाहार:तेज रफ्तार डेम्फर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर , एक की मौत - आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका मार्ग , तीन घंटे तक होता रहा बवाल रिपोर्ट-सागर तिवारी वाटसाप नं- 8742935637 ऊंचाहार , रायबरेली । सोमवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस वे में निर्माण सामग्री लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी , जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया । घटना से आक्रोशित भीड़ ने मार्ग को अवरुद्ध करके हंगामा शुरू कर दिया। काफी विलंब से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया । काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया । यह हादसा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास हुआ है । क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी युवक राज अपने साथी मुरारमऊ निवासी चंद्रकेश के साथ बाइक से कही जा रहा था । रस्ते में मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे में लगे डंफर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार युवक राज की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि उसका साथी चंद्रकेश घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और तेज रफ्तार दौड़ रहे डंफरों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया । इस बीच शव डंफर के नीचे पड़ा रहा । सूचना के बावजूद पुलिस काफी विलंब से पहुंची । पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण और उत्तेजित हो गए , तथा वो तेज नारेबाजी करने लगे । ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया।हालात बेकाबू होता देख स्थानीय पुलिस ने आसपास के थानों जगतपुर और गदागंज की पुलिस फोर्स तथा बज्र वाहन को भी बुला लिया गया । सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए । काफी अनुनय विनय के बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों शांत किया तब शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्रवाई शुरू हुई । पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक डंफर के मालिक और चालक दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । डंफर के चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- महराजगंज, रायबरेली थुलवासा चौकी क्षेत्र के पूरे महतो मजरे थुलवासा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी। घटना मे गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल में ज़िन्दगी व मौत से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार पूरे महतो गांव निवासी बाबूलाल और पप्पू के परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश है । जिसको लेकर सोमवार सुबह सात बजे पप्पू के परिवार ने बाबूलाल के परिवार पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में बाबूलाल व उनकी पत्नी कलावती, बेटा इंद्रेश व प्रदीप समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से चारों घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाबूलाल के बेटे प्रदीप कुमार ने गांव के ही पप्पू पुत्र किरसन, सत्येंद्र कुमार पुत्र पप्पू, गीता पत्नी पप्पू और रोशनी पुत्री पप्पू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पप्पू के परिवार ने घर में घुसकर उनकी माता पिता व भाई की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज थुलवासा को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।1
- रायबरेली पुलिस ने ऐसे कार चोर गिरोह को पकड़ा है जो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चोरी करता था। इस अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य उत्तराखण्ड, यूपी, बिहार व बंगाल तक फैले हुए थे। इस गिरोह के मास्टरमाइंड ने बताया कि चोरी करने का यह हाईटेक तरीका उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 फरवरी को थाना बछरावां में एक स्कॉर्पियो चोरी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई थी। पुलिस ने यक्ष एप की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद मऊ जिले का आरोपी सामने आया। एक अपराधी के पकड़ मे आने के साथ ही इनके गिरोह के अन्य सदस्य भी पकड़े गए। इनके कब्ज़े से 6 गाड़िया बरामद की गई हैं। इस मामले मे कुल आठ अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमे अनिल उर्फ अनीश रिंकू उर्फ राहुल निवासी बुलंदशहर जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू निवासी एटा प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू निवासी जनपद मऊ अरविंद निवासी संत कबीर नगर राकेश कुमार निवासी जुमई ( बिहार ) राजू सिंह उर्फ योगेश जनपद हरिद्वार उत्तराखंड नौशाद उर्फ फईम निवासी सिकंदरा थाना सतपुड़ा बिहार शामिल हैं। इनके कब्ज़े से चोरी की गाड़ियों के अलावा 4 ईसीएम ( इंजन कंट्रोल मॉड्यूल ) 4 अदद इग्नेशन लॉक सहित गाड़ी चोरी करने के अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इनसे इनके गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क का भी पता किया जा रहा है।1
- आज सलोन कस्बे में कांग्रेश के कार्यकर्ताओं ने गैस की किल्लत पर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि ये समस्या सभी देशों में है सिर्फ भारत में नहीं,यहां हालत सामान्य है1
- रायबरेली में राम भक्तों के लिए खुशी का मौका आया है। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक 9 दिवसीय भव्य श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्री राजन जी महाराज अपने मुखारविंद से अमृतमयी कथा सुनाएंगे। यह कथा शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगी और भक्तों को भक्ति का अनमोल अवसर मिलेगा। आयोजक पुलक त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम रायबरेली के राम भक्तों के लिए विशेष है। मैदान में कलश यात्रा, भजन-कीर्तन और भव्य सजावट के साथ आयोजन होगा। लोग परिवार सहित शामिल होकर प्रभु राम की भक्ति में डूब सकते हैं। कथा में रामायण की पूरी कहानी, भक्ति, ज्ञान और जीवन के सबक शामिल होंगे। पूज्य राजन जी महाराज की कथा में भजन और प्रवचन से श्रद्धालुओं का मन रम जाता है। कथा के दौरान विशेष व्यवस्था, सुरक्षा और पार्किंग की जाएगी ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भक्ति कर सकें। यह 9 दिवसीय श्री राम कथा रायबरेली के लिए सौभाग्य का अवसर है। पूज्य राजन जी महाराज की कथा सुनकर लोग आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।1
- ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव में शनिवार देर रात 'नल जल मिशन' की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में कर्मचारी समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सवैया धनी निवासी विवेक गुप्ता गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पर कार्यरत हैं। विवेक के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्व चोरी के इरादे से टंकी के पास लगे सोलर पैनल से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब विवेक और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हमलावर उग्र हो गए। हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक गुप्ता और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2